पश्चिम बंगाल को मिल गया नया मुख्यमंत्री, शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ-सूत्र
पश्चिम बंगाल को मिल गया नया मुख्यमंत्री, शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ-सूत्र
खबर अपडेट हो रही है...
काजोल और अजय देवगन का नाम लेकर कंटेस्टेंट्स लेते थे फुटेज, बहन तनिषा मुखर्जी ने सुनाया Bigg Boss का दर्द
Tanisha Mukherjee recalls Bigg Boss 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्ट्रेस की बहन तनिषा मुखर्जी (Tanishaa mukerji) इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने करीब 13 साल बाद बिग बॉस 7 (Bigg Boss 7) के अपने एक्सपीरियंस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
तनिषा ने बताया कि शो के दौरान उन्हें सिर्फ मेंटली दबाव ही नहीं झेलना पड़ा, बल्कि उनकी बहन काजोल (Kajol) और जीजा अजय देवगन (Ajay Devgn) तक को इस विवाद में घसीटा गया. एक्ट्रेस ने माना कि उस दौर ने उन्हें अंदर से बदल दिया था और अब वह कभी खुद को ऐसी सिचुएशन में नहीं डालना चाहेंगी. पढ़िए तनीषा ने अपने बिग बॉस एक्सपीरियंस को लेकर क्या-क्या खुलासे किए.
बिग बॉस में फैमिली को बनाया निशाना
हाल ही में एक बातचीत में तनिषा मुखर्जी ने कहा कि बिग बॉस 7 का एक्सपीरियंस उनके लिए बहुत मुश्किल और दर्दभरा रहा. उन्होंने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि कई कंटेस्टेंट स्क्रीन टाइम पाने के लिए उनके परिवार को बिना वजह घसीटते थे.
तनिषा ने कहा, 'मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग मेरा नाम, मेरी बहन काजोल का नाम और मेरे जीजा अजय देवगन का नाम सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. वो मेरी मासूमियत थी. आज मैं खुद को कभी ऐसी सिचुएशन में नहीं डालूंगी जहां किसी को मेरे परिवार के बारे में कुछ भी कहने का हक मिले.'
बता दें कि तनिषा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बिग बॉस के पुराने सीजन को लेकर बातचीत तेज हो गई. कई लोग का कहना है किरियलिटी शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स पर्सनल रिलेशन और फैमिली को लेकर बयान देकर लाइमलाइट लेने की कोशिश करते हैं.
बिग बॉस में खुलकर नहीं खेल पाईं तनिषा
तनिषा ने इस बातचीत के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वह शो में पूरी तरह कंफर्टेबल नहीं थीं क्योंकि हिंदी में बातचीत करने में वह ज्यादा अच्छी नहीं थी. उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर अंग्रेजी में बात करती थीं, जिसकी वजह से उनकी कई बातें टीवी पर दिखाई ही नहीं गईं. यही वजह रही कि ऑडियंस उन्हें उस तरह समझ नहीं पाई जैसे वह रियल लाइफ में हैं.
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने जानबूझकर कई इश्यू पर चुप रहना ठीक समझा ताकि किसी तरह का मुद्दे में फैमिली तक बात न आए. लेकिन इसके बावजूद उनकी फैमिली और बहन-जीजा को घसीटा गया.
ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2 का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगा सीजन 2 रिलीज, समय रैना के दोस्त बलराज ने बताई लॉन्च डेट
काजोल और अजय के शो में ना आने पर भी उठे सवाल
एक्ट्रेस ने 13 साल पुराने रियलिटी को शो के अपने एक्सपीरियंस को याद करते हुए बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तब लगा जब लोग सवाल उठाने लगे कि उनकी फैमिली में से उनसे मिलने शो में क्यों नहीं आया. उन्होंने कहा कि यह उम्मीद करना गलत था कि इतने बड़े स्टार बिना किसी प्रोफेशनल अप्रोच के शो में आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर शो मेकर्स ने उनकी फैमिली को सही तरीके से कॉन्टैक्ट किया होता तो वो जरूर आते.
उन्होंने आगे एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बिग बॉस ट्रॉमा पर चलता है. वहां बनने वाली दोस्तियां भी कई बार ट्रॉमा बॉन्ड जैसी होती हैं. जब इंसान उस माहौल से बाहर निकलकर नॉर्मल जिंदगी में लौटता है, तब उसे एहसास होता है कि शो में बने कई रिश्ते असल नहीं थे. कुछ बातें और व्यवहार बाद में बिल्कुल मायने नहीं रखते.
ये भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया को कंट्रोल करना चाहती थीं तारा सुतारिया? एपी ढिल्लों नहीं थे ब्रेकअप की वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















