Responsive Scrollable Menu

काजोल और अजय देवगन का नाम लेकर कंटेस्टेंट्स लेते थे फुटेज, बहन तनिषा मुखर्जी ने सुनाया Bigg Boss का दर्द

Tanisha Mukherjee recalls Bigg Boss 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्ट्रेस की बहन तनिषा मुखर्जी (Tanishaa mukerji) इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने करीब 13 साल बाद बिग बॉस 7 (Bigg Boss 7) के अपने एक्सपीरियंस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

तनिषा ने बताया कि शो के दौरान उन्हें सिर्फ मेंटली दबाव ही नहीं झेलना पड़ा, बल्कि उनकी बहन काजोल (Kajol) और जीजा अजय देवगन (Ajay Devgn) तक को इस विवाद में घसीटा गया. एक्ट्रेस ने माना कि उस दौर ने उन्हें अंदर से बदल दिया था और अब वह कभी खुद को ऐसी सिचुएशन में नहीं डालना चाहेंगी. पढ़िए तनीषा ने अपने बिग बॉस एक्सपीरियंस को लेकर क्या-क्या खुलासे किए.

बिग बॉस में फैमिली को बनाया निशाना

हाल ही में एक बातचीत में तनिषा मुखर्जी ने कहा कि बिग बॉस 7 का एक्सपीरियंस उनके लिए बहुत मुश्किल और दर्दभरा रहा. उन्होंने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि कई कंटेस्टेंट स्क्रीन टाइम पाने के लिए उनके परिवार को बिना वजह घसीटते थे.

तनिषा ने कहा, 'मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग मेरा नाम, मेरी बहन काजोल का नाम और मेरे जीजा अजय देवगन का नाम सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. वो मेरी मासूमियत थी. आज मैं खुद को कभी ऐसी सिचुएशन में नहीं डालूंगी जहां किसी को मेरे परिवार के बारे में कुछ भी कहने का हक मिले.'

बता दें कि तनिषा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बिग बॉस के पुराने सीजन को लेकर बातचीत तेज हो गई. कई लोग का कहना है किरियलिटी शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स पर्सनल रिलेशन और फैमिली को लेकर बयान देकर लाइमलाइट लेने की कोशिश करते हैं.

बिग बॉस में खुलकर नहीं खेल पाईं तनिषा

तनिषा ने इस बातचीत के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वह शो में पूरी तरह कंफर्टेबल नहीं थीं क्योंकि हिंदी में बातचीत करने में वह ज्यादा अच्छी नहीं थी. उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर अंग्रेजी में बात करती थीं, जिसकी वजह से उनकी कई बातें टीवी पर दिखाई ही नहीं गईं. यही वजह रही कि ऑडियंस उन्हें उस तरह समझ नहीं पाई जैसे वह रियल लाइफ में हैं.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने जानबूझकर कई इश्यू पर चुप रहना ठीक समझा ताकि किसी तरह का मुद्दे में फैमिली तक बात न आए. लेकिन इसके बावजूद उनकी फैमिली और बहन-जीजा को घसीटा गया. 

ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2 का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगा सीजन 2 रिलीज, समय रैना के दोस्त बलराज ने बताई लॉन्च डेट

काजोल और अजय के शो में ना आने पर भी उठे सवाल

एक्ट्रेस ने 13 साल पुराने रियलिटी को शो के अपने एक्सपीरियंस को याद करते हुए बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तब लगा जब लोग सवाल उठाने लगे कि उनकी फैमिली में से उनसे मिलने शो में क्यों नहीं आया. उन्होंने कहा कि यह उम्मीद करना गलत था कि इतने बड़े स्टार बिना किसी प्रोफेशनल अप्रोच के शो में आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर शो मेकर्स ने उनकी फैमिली को सही तरीके से कॉन्टैक्ट किया होता तो वो जरूर आते. 

उन्होंने आगे एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बिग बॉस ट्रॉमा पर चलता है. वहां बनने वाली दोस्तियां भी कई बार ट्रॉमा बॉन्ड जैसी होती हैं. जब इंसान उस माहौल से बाहर निकलकर नॉर्मल जिंदगी में लौटता है, तब उसे एहसास होता है कि शो में बने कई रिश्ते असल नहीं थे. कुछ बातें और व्यवहार बाद में बिल्कुल मायने नहीं रखते.

ये भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया को कंट्रोल करना चाहती थीं तारा सुतारिया? एपी ढिल्लों नहीं थे ब्रेकअप की वजह

Continue reading on the app

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के चलते शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 516 अंक लुढ़का

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से तनाव बढ़ने के कारण नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में गिरावट देखी गई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 516.33 अंकों यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,328.19 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 150.50 अंक (0.62 प्रतिशत) गिरकर 24,176.15 पर पहुंच गया।

दिन के दौरान, सेंसेक्स 77,631.94 पर खुलकर एक समय 77,146.43 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 24,233.65 पर खुलकर 24,126.65 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गया।

व्यापक बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.22 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विभिन्न सेक्टर्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.06 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.52 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.87 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.94 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 50 पैक में टाइटन, अपोलो हॉस्पिटल, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में करीब 4.8 प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली, और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा एसबीआई के शेयरों में 6.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 475 लाख करोड़ रुपए से घटकर 473 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी एक दिन में निवेशकों के करीब 2 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तुरंत बंद करे 'ब्लॉगिंग', अर्शदीप सिंह को मस्ती पड़ी भारी, बीसीसीआई ने दी आखिरी चेतावनी -Sources

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैच से पहले और इसके बाद लगातार खिलाड़ियों को लेकर मस्ती भरे वीडियो बनाते रहते हैं. उनके ब्लॉगिंग पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए इसे बंद करने को कहा है. जानकारी के मुताबिक अरशदीप ही नहीं बल्कि लीग में खेल रहे सभी खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम लागू करने को कहा गया है. Fri, 8 May 2026 18:09:31 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Suvendu Adhikari | TVK | Vijay | Bengal New CM | Amit Shah | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:44:01+00:00

Sahil Joshi: बंगाल पहुंचे Amit Shah ने कांग्रेस पर ली चुटकी | #bengalcm #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:43:58+00:00

West Bengal New CM: बंगाल में जीत के बाद पहली बार बोले अमित शाह! | Suvendu Adhikari | Bengal CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:38:13+00:00

Judge Aman Sharma - अभी तक क्यों नहीं हुई जज की पत्नी और साली से पूछताछ, Delhi Police पर सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:42:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers