Rajasthan Police SI Bharti 2021: राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2021 दोबारा होगी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
Salaam-e-Ishq 2: 19 साल बाद 'सलाम-ए-इश्क' का बनेगा सीक्वल! अक्षय कुमार निभा सकते हैं बड़ा रोल
Salaam-e-Ishq Sequel: 2007 में आई बॉलीवुड की चर्चित रोमांटिक फिल्म सलाम-ए-इश्क मल्टीस्टार कास्ट से सजी थी। अब इस फिल्म पर बड़ी खबर आ रही है। 19 साल बाद इसके सीक्वल की तैयारी की जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता-निर्देशक निखिल आडवाणी इस रोमांटिक एंथोलॉजी को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर वापस लाने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को फ्रेंचाइज़ी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा और इस बार कहानी मॉर्डन रिश्तों और आज की पीढ़ी की लव लाइफ पर बेस्ड होगी।
सीक्वल में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार को फिल्म के प्रमुख किरदारों में से एक के लिए चुना जा सकता है। हालांकि अभी तक उनकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह फिल्म की मुख्य कहानियों में से एक को लीड करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में तीन अलग-अलग कपल्स की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिनकी जिंदगी प्यार, किस्मत और परिस्थितियों के जरिए आपस में जुड़ती है। अक्षय कुमार की कहानी एक परिपक्व रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम सकती है, जबकि बाकी दो कहानियां युवा जोड़ों की अलग-अलग रिलेशनशिप जर्नी को दिखाएंगी।
हालांकि अभी तक फिल्म के सीक्वल को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मॉर्डन रिश्तों की उलझनों पर होगी कहानी
सीक्वल की कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें आज के दौर के रिश्तों से जुड़ी कई वास्तविक समस्याओं को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में कमिटमेंट इश्यू, सामाजिक दबाव, दिल टूटने का दर्द और शादी से जुड़े बदलते नजरियों जैसे विषयों को शामिल किए जाने की चर्चा है। मेकर्स इस बार ऐसी कहानी लाने की तैयारी में हैं, जिससे आज की युवा पीढ़ी खुद को जोड़ सके।
2007 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म, गाने थे सुपरहिट
साल 2007 में रिलीज हुई सलाम-ए-इश्क उस समय अपनी बड़ी स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, गोविंदा, अक्षय खन्ना जैसे कई सितारे नजर आए थे।
फिल्म की कहानी कई कपल्स के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसमें प्यार, धोखा, शादी और इमोशंस को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















