Responsive Scrollable Menu

How to Make Amchur Powder: बाजार वाला नहीं, घर का बना अमचूर पाउडर देगा दोगुना स्वाद और खुशबू

Homemade Amchur Powder: अगर आप बाजार के बजाय घर का शुद्ध और खुशबूदार अमचूर पाउडर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके काम आएगा। जानिए कच्चे आम से अमचूर पाउडर बनाने, सुखाने और सालभर सुरक्षित स्टोर करने का सही तरीका।

Continue reading on the app

आरबीआई और ईसीबी ने आपसी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक और यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने आपसी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नोट में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने आपसी सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड ने रविवार को सेंट्रल बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमयूओ) पर साइन किए। यह हस्ताक्षर बेसल में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) की बैठकों के दौरान किए गए।

यह एमयूओ, जो 2015 के पिछले एमयूओ को अपडेट करता है, सेंट्रल बैंकिंग के क्षेत्र में आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों संस्थानों के बीच जानकारी के नियमित आदान-प्रदान, नीतिगत बातचीत और तकनीकी सहयोग के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।

बता दें कि पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी को-ऑपरेटिव बैंकों यानी सहकारी बैंकिंग (यूसीबी) सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए मिशन सक्षम (सहकारी बैंक क्षमता निर्माण) की शुरुआत की थी। यह पूरे देश में लागू होने वाला एक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य को-ऑपरेटिव बैंकों की कार्यक्षमता और प्रबंधन को बेहतर बनाना है।

केंद्रीय बैंक ने एक नोट में बताया था कि आरबीआई द्वारा शुरू किए गए इस मिशन के तहत करीब 1.40 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें बैंक के बोर्ड मेंबर्स, सीनियर मैनेजमेंट, रिस्क, कंप्लायंस और ऑडिट विभाग के प्रमुखों के साथ-साथ आईटी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

यह ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफलाइन (इन-पर्सन) और ऑनलाइन (ई-लर्निंग) दोनों माध्यमों से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।

सक्षम का मतलब है—काबिल और सक्षम बनाना। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों को समझने में आसानी हो।

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!

चेन्नई में आज क्रिकेट और राजनीति दोनों ही वजहों से माहौल खास बना रहा और इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने प्रशंसकों से एक अहम अपील की थी। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है, जिसे चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है।

गौरतलब है कि इसी दिन तमिलगा वेट्ट्री कषगम के अध्यक्ष विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 234 में से 108 सीटें जीतकर मजबूत स्थिति बनाई थी। इसके बाद उन्होंने सहयोगी दलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार किया हैं।

बताया जा रहा है कि विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्हें कांग्रेस के पांच, विदुथलाई चिरुथैगल काची के दो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के दो-दो तथा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के दो विधायकों का समर्थन मिला हैं।

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक मंच के जरिए प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे मैच के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति से जुड़े बैनर, झंडे या पोस्टर स्टेडियम में न लाएं और केवल खेल का आनंद लें। टीम ने कहा है कि दर्शक पूरे उत्साह के साथ मैच का समर्थन करें और क्रिकेट के माहौल को बनाए रखें।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स और विजय दोनों की लोकप्रियता तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे देश में काफी ज्यादा है, ऐसे में दोनों घटनाओं का एक ही दिन होना विशेष महत्व रखता है।

मैच की बात करें तो मौजूद जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना उनके लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस समय तालिका में सबसे नीचे है और वह भी जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

बताया जा रहा है कि रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम का प्रदर्शन इस सत्र में उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें बल्लेबाजी क्रम कई बार दबाव में टूटता हुआ नजर आया है। इसके बावजूद टीम अभी भी शीर्ष चार में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं।

Sun, 10 May 2026 22:37:27 +0530

  Videos
See all

Retired IAS Subrata Gupta बने Suvendu Adhikari के Advisor | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:09:28+00:00

West Bengal Politics: बंगाल में क्यों ट्रेंड करने लगा 'फाइल चोर'? Bengal | Mamata | TMC | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:13:34+00:00

PM Modi News Updates: मोदी है तो मुमकिन है | Modi Government | BJP | Assembly Elections Results #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:04:36+00:00

West Bengal में सिंडिकेट राज, कटमनी और पुलिसिंग की सच्चाई | Bengal in Crisis Book Launch | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:04:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers