Responsive Scrollable Menu

Salaam-e-Ishq 2: 19 साल बाद 'सलाम-ए-इश्क' का बनेगा सीक्वल! अक्षय कुमार निभा सकते हैं बड़ा रोल

Salaam-e-Ishq Sequel: 2007 में आई बॉलीवुड की चर्चित रोमांटिक फिल्म सलाम-ए-इश्क मल्टीस्टार कास्ट से सजी थी। अब इस फिल्म पर बड़ी खबर आ रही है। 19 साल बाद इसके सीक्वल की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता-निर्देशक निखिल आडवाणी इस रोमांटिक एंथोलॉजी को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर वापस लाने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को फ्रेंचाइज़ी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा और इस बार कहानी मॉर्डन रिश्तों और आज की पीढ़ी की लव लाइफ पर बेस्ड होगी।

सीक्वल में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार को फिल्म के प्रमुख किरदारों में से एक के लिए चुना जा सकता है। हालांकि अभी तक उनकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह फिल्म की मुख्य कहानियों में से एक को लीड करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में तीन अलग-अलग कपल्स की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिनकी जिंदगी प्यार, किस्मत और परिस्थितियों के जरिए आपस में जुड़ती है। अक्षय कुमार की कहानी एक परिपक्व रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम सकती है, जबकि बाकी दो कहानियां युवा जोड़ों की अलग-अलग रिलेशनशिप जर्नी को दिखाएंगी।

हालांकि अभी तक फिल्म के सीक्वल को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मॉर्डन रिश्तों की उलझनों पर होगी कहानी
सीक्वल की कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें आज के दौर के रिश्तों से जुड़ी कई वास्तविक समस्याओं को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में कमिटमेंट इश्यू, सामाजिक दबाव, दिल टूटने का दर्द और शादी से जुड़े बदलते नजरियों जैसे विषयों को शामिल किए जाने की चर्चा है। मेकर्स इस बार ऐसी कहानी लाने की तैयारी में हैं, जिससे आज की युवा पीढ़ी खुद को जोड़ सके।

2007 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म, गाने थे सुपरहिट
साल 2007 में रिलीज हुई सलाम-ए-इश्क उस समय अपनी बड़ी स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, गोविंदा, अक्षय खन्ना जैसे कई सितारे नजर आए थे।

फिल्म की कहानी कई कपल्स के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसमें प्यार, धोखा, शादी और इमोशंस को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया था।

Continue reading on the app

रात में यही फैब्रिक पहनकर सोते हैं लोग, स्किन रहती है बेबी जैसी सॉफ्ट और नींद भी आती है अच्छी

नाइट सूट के लिए सही फैब्रिक चुनना स्किन और नींद दोनों के लिए जरूरी होता है. कॉटन फैब्रिक breathable और सॉफ्ट माना जाता है, जो पसीना सोखने, स्किन को आराम देने और रैशेज जैसी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. वहीं सिंथेटिक फैब्रिक कई बार स्किन इरिटेशन बढ़ा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ये विकेट नहीं बदला था... लगातार दो चौके खाने के बाद बौखलाए रसिख ने निकाला गुस्सा, उखाड़ डाले स्टंप्स

rasikh salam bowled naman dhir video: पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर नमन धीर पूरी तरह पस्त हो गए. उन्हें रसिख सलाम ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया, जिससे मुंबई का यह स्टार अर्धशतक पूरा करने से चूक गया. नमन ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल रहे. Sun, 10 May 2026 22:26:34 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari कभी Mamata के सबसे भरोसेमंद थे, Abhishek Banerjee प्रभाव से नाराज हुए | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:37:26+00:00

Indian Army victory: जब रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान! India vs Pakistan | Terrorist | Air Strikes #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:45:05+00:00

शादी का मंडप बना रणभूमि, दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:36:35+00:00

मदर्स डे पर कूनो की ‘चीता माताओं’ को खास सलाम #mothersday #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:37:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers