Responsive Scrollable Menu

टाटा ट्रस्ट्स की अहम बैठक 16 मई तक टली:टाटा संस की लिस्टिंग पर फैसला होना था; बोर्ड में गवर्नेंस और हिस्सेदारी को लेकर मतभेद

टाटा ट्रस्ट्स की आज 8 मई को होने वाली महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग अब 16 मई को होगी। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आंतरिक मतभेदों के चलते इस बैठक को टाला गया है। यह दूसरी बार है जब मीटिंग की तारीख बदली गई है। पहले यह मीटिंग 12 मई को होनी थी। बार-बार तारीखें बदलने से ट्रस्ट के भीतर चल रही चर्चाओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ग्रुप के भविष्य और गवर्नेंस से जुड़े 4 अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी मीटिंग: अब टाटा संस की लिस्टिंग विवाद पर यह QA पढ़े.. 1. टाटा ग्रुप में विवाद की मुख्य वजह क्या है? टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की दो-तिहाई हिस्सेदारी है। विवाद की जड़ 'टाटा संस' का IPO है। टाटा ट्रस्ट्स के दो ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह चाहते हैं कि टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाए। उनका मानना है कि इससे कंपनी में पारदर्शिता आएगी। वहीं, नोएल टाटा अभी भी टाटा संस को 'क्लोजली हेल्ड' यानी निजी कंपनी ही बनाए रखना चाहते हैं। 2. लिस्टिंग को लेकर RBI का नया नियम क्या कहता है? RBI के नए नियमों के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 से टाटा संस को एक 'सिस्टमैटिकली इम्पोर्टेन्ट' शैडो बैंक (NBFC) माना जाएगा। नियम यह है कि अगर किसी शैडो बैंक की एसेट साइज 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है, तो उसे शेयर बाजार में लिस्ट होना अनिवार्य है। टाटा संस इस दायरे में आती है। 3. क्या टाटा ग्रुप ने पहले भी लिस्टिंग से बचने की कोशिश की है? हां, यह पहली बार नहीं है। 2022 में भी RBI ने टाटा संस को 'अपर-लेयर' NBFC की श्रेणी में रखा था और तीन साल का समय दिया था। तब ग्रुप ने अपना कर्ज रीस्ट्रक्चर करके और खुद को 'नॉन-सिस्टमैटिक' बताकर लिस्टिंग टाल दी थी। लेकिन अब RBI ने वे रास्ते बंद कर दिए हैं। 5. नोएल टाटा लिस्टिंग का विरोध क्यों कर रहे हैं? टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की दो-तिहाई हिस्सेदारी है। नोएल टाटा को डर है कि लिस्टिंग होने से ग्रुप की कंपनियों पर टाटा ट्रस्ट्स का कंट्रोल कम हो सकता है। वह चाहते हैं कि टाटा संस पर ट्रस्ट की पकड़ पहले जैसी ही मजबूत बनी रहे। फरवरी में ऐसी खबरें भी आई थीं कि उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से इस बात की गारंटी मांगी थी कि कंपनी लिस्ट नहीं होगी। 6. चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का इस पर क्या स्टैंड है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन से लिस्टिंग न होने की गारंटी मांगी, तो उन्होंने ऐसा वादा करने से इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि यह रेगुलेटरी मामला है। इसी वजह से चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल के री-अपॉइंटमेंट पर वोटिंग भी टल गई थी। 7. क्या RBI टाटा ग्रुप को कोई खास छूट दे सकता है? इसकी संभावना बहुत कम है। RBI ने अनौपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह टाटा ग्रुप के लिए नियमों में कोई अपवाद नहीं बनाएगा। रेगुलेटर का मानना है कि अगर टाटा को छूट दी गई, तो दूसरी कंपनियां भी ऐसी ही मांग करेंगी, जिससे बैंकिंग नियम कमजोर पड़ेंगे। नॉलेज पार्ट: क्या होता है नॉमिनी डायरेक्टर? जब कोई संस्था जैसे टाटा ट्रस्ट किसी दूसरी कंपनी जैसे टाटा संस में बड़ी हिस्सेदारी रखती है, तो वह अपने हितों की रक्षा के लिए उस कंपनी के बोर्ड में अपने प्रतिनिधि भेजती है। इन्हें ही 'नॉमिनी डायरेक्टर' कहा जाता है। इनका काम यह सुनिश्चित करना होता है कि कंपनी के फैसले मुख्य संस्था की विचारधारा के अनुरूप हों।

Continue reading on the app

VIRAL: 'पापा के लिए स्कूटी ला रहा हूं' बोल घर BMW ले आया बेटा, जैसे ही थमाई चाबी, ऐसा था पेरेट्ंस का रिएक्शन, VIDEO देख दिन बन जाएगा आपका!

Viral Video: बेटे ने अपनी मां से कहा कि वे अपने पिता के लिए एक स्कूटी लेकर आ रहा है, लेकिन जैसे ही चमचमाती कार घर पहुंची तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। मम्मी खुशी से फूली नहीं समाई। उनकी आंखों में आंसू झलक आए।

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: तिलक वर्मा की बेवकूफी मुंबई इंडियंस को ले डूबी, नमन धीर के साथ गफलत बना मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट

Tilak Varma catch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नमन धीर की गफलत मैच का टर्निंग पॉइंट बना. Mon, 11 May 2026 00:18:16 +0530

  Videos
See all

Train Murder Mystery: चलती ट्रेन में खौफनाक वारदात! ट्रैक पर लाश मिलने से मचा हड़कंप! Murder Mystery #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T19:00:34+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 10 May 2026 | Bengal New CM | Suvendu Adhikari | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:44:28+00:00

Nitesh Rane Viral Video: 'क्या इसी को इस्लाम कहते है ?..' #shorts #ytshorts #niteshrane #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:40:02+00:00

Nitesh Rane Angry: 'उसको फांसी पर चढ़ाओ..' नितेश राणे गजब फायर ! #shorts #ytshorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers