मध्य प्रदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, पूर्व मंत्री महेश जोशी के भतीजे थे, कमलनाथ-जीतू पटवारी ने जताया शोक
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। आज, 8 मई 2026 सुबह को अचानक सीने में दर्द के चलते उन्हें इलाज के लिए शेल्बी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ऐसा रहा राजनैतिक सफर
- अश्विन जोशी इंदौर की राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस के कद्दावर नेता थे।
- इंदौर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे । कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती की जाती थी ।
- वे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे थे।
- वे इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से तीन बार विधायक रहे हैं।
- जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जाता था।
- जोशी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी।
- अश्विन जोशी ने वर्ष 1998 में कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और भाजपा उम्मीदवार गोपीकृष्ण नेमा को 3 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
- इसके बाद 2003 और 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व महेश जोशी जी के भतीजे एवं इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विनी जोशी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इंदौर और मध्य प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में उनका सदा विशेष स्थान रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ऊँ शांति
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, मप्र
कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक एवं मेरे साथी श्री अश्विन जोशी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मैं संपूर्ण जोशी परिवार के साथ खड़ा हूँ।
जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मप्र
मेरे पारिवारिक साथी पूर्व विधायक अश्विन जोशी जी नहीं रहे, विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।आज (8 मई) का दिन मेरे लिए मनहूस दिन है, ठीक 2 वर्ष पूर्व इसी दिन मेरे पारिवारिक-बाल सखा गोविंद मालू जी भी हमें अलविदा कह गए थे।
केके मिश्रा, कांग्रेस नेता, भोपाल
शराब पीने के सवाल पर भड़की सुनीता आहूजा, बोलीं- मैं कोई संत नहीं…
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों को चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी उन्हें अपने पति के साथ निजी जिंदगी में चल रही है नोंकझोंक की वजह से चर्चा में देखा जाता है तो कभी वो उन पर प्यार बरसती नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें लाफ्टर शेफ्स 3 का हिस्सा बनते हुए देखा गया। यहां अपने बिंदास अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
सुनीता जहां जाती हैं, वहां अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। उनका कोई भी पॉडकास्ट या इंटरव्यू लंबे समय तक वायरल होता है।ऐसे ही एक पॉडकास्ट में उन्हें दारु पीने और अपने घर में दारु पीने की फेवरेट जगह के बारे में बात करते हुए देखा गया था। सुनीता ने यह सब बोल दिया था कि वह किसी के बाप की नहीं पीती है।
किसी के बाप की नहीं पीती: सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा जब अभिषेक के आज के पॉडकास्ट में पहुंची थी। तब उनसे शराब पीने के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर वो नाराज हो गई थी और कहा था कि वो किसी के बाप की नहीं पीती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कोई साधु संत नहीं है जो कमंडल लेकर बैठ जाएंगी।
सुनीता से लगे कहां गया क्या आपका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आप अपने घर में दारु पीने की फेवरेट जगह के बारे में बता रही थी। आप पूजा पाठ भी करते हैं दारु भी पीते हैं। इस पर सुनीता ने तपाक से जवाब देते हुए कहा हां तो किसी के बाप की नहीं पीती हूं। लाइफ को ना बैलेंस रखो। मैंने कोई साधु का रूप धारण नहीं किया है। मेरी जिंदगी है मेरा पति है बच्चे हैं। पूजा पाठ करती हूं इसका यह मतलब नहीं की साधु संत हो गई कमंडल लेकर बैठ जाऊं। नहीं भैया मैंने अपनी लाइफ को बैलेंस करके रखा है।
View this post on Instagram
इंसान क्या अपने शौक मार दे
सुनीता में आगे यह भी कहा कि लोग अगर उन्हें शराब पीने के लिए ट्रोल करना चाहते हैं तो बेशक करते रहें। मैं अपनी पूजा पाठ दिन में करती हूं। वह यह कहती नजर आए की मैं रोज थोड़ी ना पीती हूं। इंसान का शौक भी होता है ना क्या वह अपना शौक मार दे। कितने लोग पीठ पीछे पीते हैं हम तो बोल कर पीते हैं। जो लोग ट्रोल करते हैं करते रहे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई मुझे पिला रहा है? कोई मुझे खिला रहा है? नहीं ना।
जब सुनीता सिंह कहां गया कि दारु पीने सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। तब उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी बोलते हैं दो पैग लगाना अच्छा होता है। इतना कहकर वो जोर से हंस पड़ीं। इस पॉडकास्ट के अलावा सुनीता को दूसरी जगह भी यह बताते हुए देखा जा चुका है कि वह सब खुश होती हैं, तब पीती है। उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच और बेटे यश के बर्थडे पर पीने की बात भी कबूल की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















.jpg)




