Responsive Scrollable Menu

शराब पीने के सवाल पर भड़की सुनीता आहूजा, बोलीं- मैं कोई संत नहीं…

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों को चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी उन्हें अपने पति के साथ निजी जिंदगी में चल रही है नोंकझोंक की वजह से चर्चा में देखा जाता है तो कभी वो उन पर प्यार बरसती नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें लाफ्टर शेफ्स 3 का हिस्सा बनते हुए देखा गया। यहां अपने बिंदास अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

सुनीता जहां जाती हैं, वहां अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। उनका कोई भी पॉडकास्ट या इंटरव्यू लंबे समय तक वायरल होता है।ऐसे ही एक पॉडकास्ट में उन्हें दारु पीने और अपने घर में दारु पीने की फेवरेट जगह के बारे में बात करते हुए देखा गया था। सुनीता ने यह सब बोल दिया था कि वह किसी के बाप की नहीं पीती है।

किसी के बाप की नहीं पीती: सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा जब अभिषेक के आज के पॉडकास्ट में पहुंची थी। तब उनसे शराब पीने के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर वो नाराज हो गई थी और कहा था कि वो किसी के बाप की नहीं पीती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कोई साधु संत नहीं है जो कमंडल लेकर बैठ जाएंगी।

सुनीता से लगे कहां गया क्या आपका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आप अपने घर में दारु पीने की फेवरेट जगह के बारे में बता रही थी। आप पूजा पाठ भी करते हैं दारु भी पीते हैं। इस पर सुनीता ने तपाक से जवाब देते हुए कहा हां तो किसी के बाप की नहीं पीती हूं। लाइफ को ना बैलेंस रखो। मैंने कोई साधु का रूप धारण नहीं किया है। मेरी जिंदगी है मेरा पति है बच्चे हैं। पूजा पाठ करती हूं इसका यह मतलब नहीं की साधु संत हो गई कमंडल लेकर बैठ जाऊं। नहीं भैया मैंने अपनी लाइफ को बैलेंस करके रखा है।

इंसान क्या अपने शौक मार दे

सुनीता में आगे यह भी कहा कि लोग अगर उन्हें शराब पीने के लिए ट्रोल करना चाहते हैं तो बेशक करते रहें। मैं अपनी पूजा पाठ दिन में करती हूं। वह यह कहती नजर आए की मैं रोज थोड़ी ना पीती हूं। इंसान का शौक भी होता है ना क्या वह अपना शौक मार दे। कितने लोग पीठ पीछे पीते हैं हम तो बोल कर पीते हैं। जो लोग ट्रोल करते हैं करते रहे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई मुझे पिला रहा है? कोई मुझे खिला रहा है? नहीं ना।

जब सुनीता सिंह कहां गया कि दारु पीने सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। तब उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी बोलते हैं दो पैग लगाना अच्छा होता है। इतना कहकर वो जोर से हंस पड़ीं। इस पॉडकास्ट के अलावा सुनीता को दूसरी जगह भी यह बताते हुए देखा जा चुका है कि वह सब खुश होती हैं, तब पीती है। उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच और बेटे यश के बर्थडे पर पीने की बात भी कबूल की है।

 

Continue reading on the app

क्या Dhurandhar 3 बन रही है? Jyoti Deshpande का बड़ा खुलासा: Aditya Dhar का काम अभी खत्म नहीं हुआ है!

साल 2025 और 2026 में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली फिल्म 'धुरंधर' के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी इस स्पाई-एक्शन फ्रैंचाइज़ी ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब फिल्म की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे के एक ताज़ा बयान ने 'धुरंधर 3' की चर्चाओं को हवा दे दी है।

'धुरंधर' की पहली फ़िल्म की सफलता के ठीक तीन महीने बाद ही, उन्होंने इसका दूसरा भाग सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया। दर्शक पहली फ़िल्म की अधूरी कहानी को आगे बढ़ते देखने के लिए पहले से ही बहुत उत्साहित थे; नतीजतन, फ़िल्म ने अपनी आधिकारिक रिलीज़ से पहले ही एडवांस बुकिंग के ज़रिए करोड़ों का राजस्व कमा लिया। रणवीर सिंह अभिनीत इस फ़िल्म के दोनों भाग रिलीज़ होने के बाद, प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर तीसरे भाग की मांग शुरू कर दी, जिस विषय पर फ़िल्म की टीम ने पहले पूरी तरह चुप्पी साध रखी थी।

इसे भी पढ़ें: Matka King Season 2 Confirmed: विजय वर्मा फिर मचाएंगे तहलका, प्राइम वीडियो ने जारी किया नया पोस्टर

 

हालाँकि, पर्दे के पीछे, निर्माता कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। हाल ही में, Jio Studios की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर 3' के बारे में एक अहम संकेत दिया।

क्या 'धुरंधर' का तीसरा भाग जल्द ही आ रहा है?

भविष्य की योजनाओं की ओर इशारा करते हुए, सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने कहा कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिससे यह संकेत मिलता है कि रणवीर सिंह अभिनीत इस फ़िल्म के प्रशंसकों के लिए बहुत जल्द एक बड़ा "सरप्राइज़" आने वाला है। ज्योति देशपांडे ने कहा, 'धुरंधर पर हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज़ होगा। हमारे पास कुछ खास है।'

इसे भी पढ़ें: Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे 'पवन'

 

दर्शकों के लिए इसका क्या मतलब है?

अपनी बातचीत में, ज्योति देशपांडे ने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि साल के अंत तक प्रशंसक 'धुरंधर' के संबंध में किस बड़े सरप्राइज़ की उम्मीद कर सकते हैं। हालाँकि, उनके संकेत के आधार पर, प्रशंसकों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि 'धुरंधर' का तीसरा भाग बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ सकता है। पिछले काफी समय से, रणवीर सिंह अभिनीत इस फ़िल्म के बारे में ऐसी खबरें चल रही हैं कि इसका तीसरा भाग बन रहा है। हालाँकि, आदित्य धर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है; नतीजतन, ये खबरें फिलहाल केवल अटकलें ही बनी हुई हैं।
 

धुरंधर और उसके सीक्वल का कलेक्शन

आदित्य धर की स्पाई-एक्शन फ़िल्म 'धुरंधर' 2025 में रिलीज़ हुई थी और इसे फ़ैन्स ने बहुत पसंद किया था। पहली फ़िल्म की सफलता के बाद, 'धुरंधर 2' मार्च 2026 में रिलीज़ हुई। इस फ़्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त सफलता हासिल की और कई नए रिकॉर्ड बनाए। दोनों फ़िल्मों में सितारों से सजी कास्ट थी, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना के अलावा कई अन्य जाने-माने कलाकार शामिल थे।
 
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Duck: विराट कोहली पहली बॉल पर ढेर, 2 मैच में दूसरा ‘डक’, 4 साल बाद इतना बुरा हाल

विराट कोहली ने इस सीजन की शुरुआत जोरदार अंदाज में करते हुए 9 मुकाबलों में करीब 400 रन बना लिए थे लेकिन अब उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए हैं. इस सीजन में लगातार 2 मैच में वो खाता नहीं खोल सके हैं. Sun, 10 May 2026 21:56:24 +0530

  Videos
See all

PM Modi Appeal | 'साल भर तक सोने के गहने नहीं खरीदेंगे'-PM मोदी #pmmodi #gold #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T16:41:53+00:00

Bengal CM Announcement Live: सीएम शुभेंदु अधिकारी का पहला ऐलान | TMC Vs BJP | Suvendu Adhikari News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T16:44:27+00:00

West Bengal News : बीजेपी के आते ही अवैध टोल वसूली बंद ? #westbengalnews #suvenduadhikari #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T16:36:46+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान!, TMC में भगदड़! | BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T16:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers