महिला विधायक जोड़ती रही हाथ, कांग्रेस नेता करते रहे जबरन गले लगाने की कोशिश; अब जमकर हो रही किरकिरी- VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस नेता जबरन महिला विधायक को गले लगाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान वह उनसे बचती नजर आती हैं।
Potli Samosa: बच्चों को खूब पसंद आएगा क्रिस्पी पोटली समोसा, ,सिंपल रेसिपी घर पर कर लें तैयार
Potli Samosa: आप अगर पारंपरिक समोसे को एक नया और आकर्षक ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो पोटली समोसा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका अनोखा आकार और क्रिस्पी टेस्ट इसे पार्टी और खास मौकों के लिए खास बना देता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार भरावन हर बाइट में स्वाद का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है।
खास बात यह है कि पोटली समोसा बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। इसे आप मेहमानों के लिए या शाम की चाय के साथ आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
पोटली समोसा बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए
- 2 कप मैदा
- 2 टेबलस्पून तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
- पानी (आटा गूंथने के लिए)
भरावन के लिए
- 3-4 उबले आलू (मैश किए हुए)
- 1/2 कप उबले मटर
- 1 टीस्पून अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (बारीक कटा)
तलने के लिए
- तेल (डीप फ्राई के लिए)
पोटली समोसा बनाने का तरीका
पोटली समोसा बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। फिर अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें मैश किए हुए आलू, मटर, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। आखिर में हरा धनिया डालकर भरावन तैयार कर लें।
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूरियां बेल लें। अब हर पूरी के बीच में भरावन रखें और किनारों को ऊपर की ओर इकट्ठा करके पोटली का आकार दें। हल्का दबाकर इसे सील कर दें ताकि तलते समय खुले नहीं।
कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार पोटली समोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना समोसे बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं। तैयार पोटली समोसे को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




