Responsive Scrollable Menu

Potli Samosa: बच्चों को खूब पसंद आएगा क्रिस्पी पोटली समोसा, ,सिंपल रेसिपी घर पर कर लें तैयार

Potli Samosa: आप अगर पारंपरिक समोसे को एक नया और आकर्षक ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो पोटली समोसा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका अनोखा आकार और क्रिस्पी टेस्ट इसे पार्टी और खास मौकों के लिए खास बना देता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार भरावन हर बाइट में स्वाद का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है।

खास बात यह है कि पोटली समोसा बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। इसे आप मेहमानों के लिए या शाम की चाय के साथ आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

पोटली समोसा बनाने के लिए सामग्री

आटे के लिए

  • 2 कप मैदा
  • 2 टेबलस्पून तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)

भरावन के लिए

  • 3-4 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1/2 कप उबले मटर
  • 1 टीस्पून अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (बारीक कटा)

तलने के लिए 

  • तेल (डीप फ्राई के लिए)

पोटली समोसा बनाने का तरीका

पोटली समोसा बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। फिर अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें मैश किए हुए आलू, मटर, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। आखिर में हरा धनिया डालकर भरावन तैयार कर लें।

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूरियां बेल लें। अब हर पूरी के बीच में भरावन रखें और किनारों को ऊपर की ओर इकट्ठा करके पोटली का आकार दें। हल्का दबाकर इसे सील कर दें ताकि तलते समय खुले नहीं।

कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार पोटली समोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना समोसे बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं। तैयार पोटली समोसे को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Skin Rashes: गर्मी में घमौरियों ने कर दिया है परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से पा सकते हैं जल्द राहत

Besan Gatte ki Sabji: मेहमानों के लिए बनाएं दही वाली बेसन गट्टे की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल बन सकता है दिल का दुश्मन, इन तरीकों से तेजी से करें कंट्रोल!

Continue reading on the app

महारत्न कंपनी के शेयरों में तेजी का तूफान, एक महीने में 50% से ज्यादा चढ़ा दाम, विदेशी निवेशकों ने बढ़ाया दांव

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर एक महीने में 50% से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। विदेशी निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी पर अपना दांव बढ़ाया है।

Continue reading on the app

  Sports

पहली बॉल डालते ही मुझे पता चल गया था...राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स को जलील कर हराया, फिर दिया बयान

कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने एक और जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप दो में जगह बनाई. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत में राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट झटके.. मैच के बाद कहा कि वह पहली गेंद डालते ही समझ गए थे मदद मिलेगी. Sun, 10 May 2026 12:27:27 +0530

  Videos
See all

PM Modi in Bengaluru: समाज की शक्ति को जगाना है-PM Modi | Bengaluru | Art Of Living #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:02:00+00:00

PM Modi in Bengaluru: 'लोटस की छाया में तरक्की...', बेंगलुरु से क्या बोले PM मोदी? | Art of Living #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:15:06+00:00

Breaking News: ममता बनजी के फैसले को पलटेंगे शुभेंदु अधिकारी | Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:11:36+00:00

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: विजय के मंत्रिमंडल में ये 9 मंत्री शामिल, ली शपथ | TVK | Tamil Nadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers