Responsive Scrollable Menu

'साउथ एक्टर्स की इज्जत नहीं होती...', इस हसीना ने बॉलीवुड पर लगाया बड़ा आरोप, ठुकराई कई हिंदी फिल्में

Actress Simran on Bollywood: साउथ भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सिमरन ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है. जी हां, एक्ट्रेस ने दावा किया कि बॉलीवुड में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और उनकी विरासत को वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वो हकदार हैं. उन्होंने कहा कि यही वजह रही कि उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए. चलिए हम आपको डिटेल में बताते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला?

'ये बेहद दुख पहुंचाता है'

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिमरन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें हमेशा महसूस हुआ कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग साउथ सिनेमा के योगदान को गंभीरता से नहीं लेते. एक्ट्रेस का कहना है कि दशकों तक सिनेमा को समर्पित रहने के बाद भी अगर कलाकार को सम्मान न मिले, तो ये बेहद दुख पहुंचाता है.

“लोगों ने हमारा काम देखा ही नहीं”

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सिमरन ने कहा, “मैंने कई बार हिंदी फिल्में करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि मैं वहां के लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाती थी. ऐसा लगता था कि उन्होंने हमारा काम देखा ही नहीं है और ना ही उन्हें हमारी लिगेसी के बारे में पता है. मैंने अपनी आधी जिंदगी सिनेमा को दी है. उसके बाद भी अगर सम्मान न मिले तो तकलीफ होती है.”

सिमरन ने ये भी कहा कि कुछ प्रोडक्शन हाउस कलाकारों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं तक पर समझौता करते हैं, जो उन्हें बेहद परेशान करता था. उन्होंने कहा, “कुछ प्रोडक्शन कंपनियां रहने, खाने और दूसरी जरूरी सुविधाओं तक के लिए सौदेबाजी करती हैं. ये बहुत तकलीफ देने वाला अनुभव होता है.”

बॉलीवुड में सभी लोग एक जैसे नहीं

हालांकि सिमरन ने ये भी साफ किया कि बॉलीवुड में हर व्यक्ति का रवैया ऐसा नहीं है. उन्होंने एक्टर सनी देओल और फिल्म निर्माता ओम छंगानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म 'गबरू' में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, “सनी देओल के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा. वह बेहद नेकदिल और विनम्र इंसान हैं.” साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता ओम छंगानी की भी तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर उनका बहुत ध्यान रखा गया और उन्हें पूरा सम्मान मिला. इसके अलावा सिमरन ने गुलमोहर की टीम के साथ अपने अनुभव को भी शानदार बताया.

सिमरन का फिल्मी सफर

अगर सिमरन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम हरजाई' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह लोकप्रिय म्यूजिक शो सुपरहिट मुकाबला की प्रेजेंटर भी रहीं. उनके काम से प्रभावित होकर एक्ट्रेस जया बच्चन ने उन्हें फिल्म तेरे मेरे सपने में मौका दिया. इस फिल्म का गाना आंख मारे उस दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था. इसके बाद सिमरन ने साल 1996 में एक्टर ममूटी के साथ फिल्म इंद्रप्रस्थम से मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया.

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.साल 1997 में रिलीज हुई फिल्मों वन्स मोर और वीआईपी ने उन्हें तमिल सिनेमा में बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और साउथ इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं.

सिमरन की लोकप्रिय फिल्में

सिमरन के करियर में कई यादगार फिल्में शामिल हैं. उनकी चर्चित फिल्मों में कन्नाथिल मुथमित्तल, प्रियमानवाले, पम्मल के. संबंदम और पंचतंत्रम जैसी फिल्मों के नाम हैं. वहीं हाल ही में वो एक्टर एम. शशिकुमार के साथ फिल्म टूरिस्ट फैमिली में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने काफी सराहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही.

ये भी पढ़ें: 'घर पर आराम कर रहा...' मौत की फर्जी खबर सुन भड़के श्रद्धा कपूर के पिता, झूठ फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे बड़ा कदम

Continue reading on the app

BCCI ने जारी की IPL के लिए नई गाइडलाइंस, हनी ट्रैप-वेपिंग बैन के लिए बनाए नए नियम

IPL : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खेली जा रही है. आईपीएल 2026 के अब तक कुल  50 मुकाबले हो चुके हैं. इस दौरान कई विवाद भी सामने आए हैं. इनमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का वेपिंग करते हुए वीडियो वायरल होना शामिल है. इसके साथ ही गर्लफ्रेंड कल्चर को लेकर भी कई सवाल आईपीएल पर खड़े हुए हैं. कई खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड उनके साथ होटल में रह रही है. इस सब आईपीएल के नियमों के खिलाफ है. 

अब इस पर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. इसके साथ ही बीसीआई ने IPL के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें हनी ट्रैप और वेपिंग बैन के लिए नए नियम जारी किए गए हैं. ये नियम क्या है. ये कैसे काम करेंगे और कब इनको लागू किया जाएगा.आइए इसके बारे में जानते हैं.

बीसीसीआई ने सभी टीमों को जारी किए दिशा-निर्देश

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने गुरुवार यानी 7 मई को सभी आईपीएल टीमों को आठ पेज का एक निर्देश भेजा है. इसमें आईपीएल 2026 के दौरान प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन पर चिंता भी जताई गई है. बीसीसीआई ने सभी टीमों के निर्देश जारी किए है और इन नए नियमों का पालन करने के लिए कहा है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के द्वारा सभी 10 फ्रेंचाइजी को पत्र लिखा है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सैकिया ने लिखा है कि, 'यह सलाह चल रहे सीजन के दौरान देखी गई कुछ घटनाओं को देखते हुए जारी की गई है और इसका उद्देश्य आईपीएल से जुड़े सभी हितधारकों से अपेक्षित प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन, सुरक्षा जागरूकता और प्रोटोकॉल अनुपालन के मानकों को मजबूत करना है'.

ये भी पढ़ें : विदेशी खिलाड़ी से आज केएल राहुल छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, DC VS KKR मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी गेंद पर जीती आरसीबी, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

MI vs RCB Highlights: रायपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को आखिरी गेंद पर हराया. आरसीबी ने यह मुकाबला दो विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से अब बाहर हो गई है. बचे हुए तीनों मुकाबले जीतकर भी मुंबई अब टॉप-4 में जगह नहीं बना सकेगी. Sun, 10 May 2026 23:46:24 +0530

  Videos
See all

बदमाश ने पिस्टल तानकर मांगा कैश #robberyattempt #CSCcenterrobbery #loanlburden #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:45:01+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 10 May 2026 | Bengal New CM | Suvendu Adhikari | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:44:28+00:00

Nitesh Rane Viral Video: 'क्या इसी को इस्लाम कहते है ?..' #shorts #ytshorts #niteshrane #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:40:02+00:00

Nitesh Rane Angry: 'उसको फांसी पर चढ़ाओ..' नितेश राणे गजब फायर ! #shorts #ytshorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers