गुजरात में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान तेज, पांच लाख से अधिक किशोरियों को लगी वैक्सीन
गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। गुजरात में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक पांच लाख से अधिक किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
राज्य सरकार के अनुसार, 6 मई तक 5,62,324 पात्र किशोरियों में से कुल 5,14,566 को वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें पहले से टीकाकरण करा चुकी लड़कियां भी शामिल हैं। इस तरह अभियान की कुल कवरेज 91.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। केवल बुधवार को ही राज्यभर में 7,913 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे गुजरात में संचालित किया जा रहा है और अब तक किसी भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
यह अभियान 14 वर्ष की किशोरियों को लक्षित करते हुए चलाया जा रहा है। राज्यभर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों, जिला और उप-जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही है।
जिलावार आंकड़ों में कई क्षेत्रों ने 100 प्रतिशत से अधिक कवरेज दर्ज किया है। राजकोट कॉरपोरेशन में 10,622 पात्र किशोरियों के मुकाबले कुल 11,565 टीकाकरण किए गए, जो 109 प्रतिशत कवरेज है। भावनगर कॉरपोरेशन में 4,859 पात्र किशोरियों के मुकाबले 5,014 टीकाकरण हुए, जो 103 प्रतिशत कवरेज दर्शाता है।
नर्मदा जिले में 5,962 पात्र किशोरियों के मुकाबले 6,139, जूनागढ़ कॉरपोरेशन में 2,293 के मुकाबले 2,330, जामनगर कॉरपोरेशन में 4,753 के मुकाबले 4,847 तथा गांधीनगर कॉरपोरेशन में 3,162 के मुकाबले 3,207 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इन सभी क्षेत्रों में कवरेज 101 से 103 प्रतिशत के बीच रहा।
गिर सोमनाथ और अरावली जिलों में भी 101 प्रतिशत कवरेज दर्ज की गई। महिसागर और सुरेंद्रनगर जिलों ने 100 प्रतिशत कवरेज हासिल की, जबकि गांधीनगर जिले में 100.1 प्रतिशत टीकाकरण दर्ज किया गया।
उच्च प्रदर्शन वाले जिलों में जूनागढ़ और अहमदाबाद जिले ने 99 प्रतिशत कवरेज दर्ज की। बनासकांठा और वडोदरा कॉरपोरेशन में 93 प्रतिशत, सूरत कॉरपोरेशन में 92 प्रतिशत, वलसाड और पंचमहल में 94 प्रतिशत तथा दाहोद, आनंद और वडोदरा जिले में 95 प्रतिशत कवरेज दर्ज की गई।
भरूच, महेसाणा, तापी और सूरत जिले में 96 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। छोटा उदयपुर, खेड़ा, पोरबंदर और पाटन में 97 प्रतिशत, जबकि बोटाद और साबरकांठा में 98 प्रतिशत कवरेज दर्ज की गई।
वहीं कुछ जिलों में कवरेज अपेक्षाकृत कम रही। मोरबी और अमरेली में 91 प्रतिशत, देवभूमि द्वारका और कच्छ में 90 प्रतिशत तथा राजकोट जिले में 88 प्रतिशत कवरेज दर्ज की गई। डांग जिले में यह आंकड़ा 81 प्रतिशत रहा।
सबसे कम कवरेज अहमदाबाद कॉरपोरेशन में दर्ज की गई, जहां 48,443 पात्र किशोरियों में से केवल 22,813 का टीकाकरण हुआ, जो 47 प्रतिशत है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह अभियान मई के अंत तक जारी रहेगा और पात्र परिवारों से अपील की गई है कि जिन 14 वर्षीय लड़कियों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है, वे नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना देरी के बच्चियों का टीकाकरण पूरा कराएं और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से बचें। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और लोगों को अभियान में भाग लेने से नहीं रोकना चाहिए।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर', सोमनाथ की सांस्कृतिक धरोहर पर बोले CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का जीवंत प्रतीक है. हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर है. सीएम ने कहा कि 8 से 11 मई के बीच सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहा "विरासत वर्ष के 75 वर्ष" कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है.
नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे
यह आयोजन देश की समृद्ध परंपराओं और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरोद्धार के कार्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
चेतना को भी नई मजबूती मिल रही
काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ सहित अनेक धार्मिक स्थलों का भव्य विकास भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण यात्रा का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और भारतीय सभ्यता के मूल्यों से जुड़ रही है. साथ ही देशवासियों में सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना को भी नई मजबूती मिल रही है.
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सोमनाथ से जुड़ा यह विशेष आयोजन भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















