खिलाड़ियों की अय्याशी और मालिकों की दखलअंदाजी पर लगाम...IPL में मनमानी करने वालों को BCCI का अल्टीमेटम, कोई नहीं बख्शा जाएगा
devajit saikia, bcci warns ipl franchise: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल में बढ़ती अनुशासनहीनता और एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है. रियान पराग के कथित वेपिंग विवाद और टीम मैनेजर पर लगे जुर्माने के बाद, बोर्ड अब अनधिकृत व्यक्तियों की टीम बस और होटलों में एंट्री रोकने के लिए सख्त एडवाइजरी जारी कर रहा है. सैकिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों को ताक पर रखने वाली फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के खिलाफ अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
WBBSE Result 2026: 8 मई को जारी होगा पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट, इन तरीकों से करें चेक, जानें डिटेल
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक यानि कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम (WBBSE Madhyamik Result 2026) की तारीख घोषित हो चुकी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक रिजल्ट 8 मई को सुबह 10:15 बजे जारी होंगे। वहीं स्कूलों को सुबह 10:30 बजे सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थी डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट http://wbbse.wb.gov.in पर डाउनलोड कर जाएंगे।
माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक राज्यभर में 2,682 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33% अंक लाना होगा। इसके अलावा सभी विषयों में पास होना भी अनिवार्य होगा। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, सब्जेक्ट वाइज अंक, टोटल मार्क्स, ओवरऑल ग्रेड, पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।
वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्क्रीन पर “WBBSE Madhyamik Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके जमा करें।
- स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें।
- सारी जानकारी सत्यापित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
इन तरीकों से भी जान पाएंगे परिणाम
- उम्मीदवार डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप और IE पोर्टल पर भी जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा “Madhyamik Results”, iResults और Edutips ऐप पर भी परिणाम चेक किया जा सकत, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।
- साइट क्रैश होने पर एसएमएस SMS के जरिए भी उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं। WB10 स्पेस रोल नंबर लिखकर 56070 या 56263 पर एसएमएस या Whatsapp करना होगा।
पिछले वर्ष का रुझान
पिछले साल परिणाम 2 मई को जारी किए गए थे। परीक्षा 10 से लेकर 22 फरवरी तक आयोजित हुई थी। पासिंग प्रतिशत 86.56% था। अद्रित सरकार ने 99.46% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं 2024 में भी परिणाम 2 मई को ही जारी किए गए थे। पासिंग प्रतिशत 83.61% था।2023 में परिणाम नवंबर 19 मई और 2022 में 3 जून को घोषित किए गए थे। परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस शुरू होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News





















