Responsive Scrollable Menu

'भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर', सोमनाथ की सांस्कृतिक धरोहर पर बोले CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का जीवंत प्रतीक है. हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट  एवं अमर है. सीएम ने कहा कि 8 से 11 मई के बीच सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहा "विरासत वर्ष के 75 वर्ष" कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है. 

नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे

यह आयोजन देश की समृद्ध परंपराओं और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरोद्धार के कार्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. 

चेतना को भी नई मजबूती मिल रही

काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ सहित अनेक धार्मिक स्थलों का भव्य विकास भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण यात्रा का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और भारतीय सभ्यता के मूल्यों से जुड़ रही है. साथ ही देशवासियों में सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना को भी नई मजबूती मिल रही है.

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सोमनाथ से जुड़ा यह विशेष आयोजन भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करेगा.

Continue reading on the app

शराब और बीयर 20% तक महंगी हो सकती है:ईरान जंग का असर, पैकेजिंग की लागत बढ़ी; कंपनियों ने राज्यों से दाम बढ़ाने की मांग की

शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब, बीयर और वाइन की कीमतें बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे कांच की बोतलों, एल्युमीनियम कैन और पैकेजिंग मटेरियल की लागत काफी बढ़ गई हैं। शराब उद्योग की प्रमुख संस्थाओं कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (CIABC) और ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने राज्यों को पत्र लिखकर कीमतों में बदलाव की अनुमति मांगी है। BAI ने इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए 15%-20% तक दाम बढ़ाने का सुझाव दिया है। BAI में यूनाइटेड ब्रूअर्स, एबी इनबेव और कारल्सबर्ग जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जिनकी देश के बीयर मार्केट में करीब 85% हिस्सेदारी है। कंपनियों का कहना है कि मुनाफा लगातार कम हो रहा है और लागत इतनी बढ़ गई है कि अब पुराने दामों पर बिजनेस करना मुश्किल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Dope Test: विनेश फोगाट पर बड़ा एक्शन, यशस्वी जायसवाल जैसी गलती के बाद लगा बैन

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने सीनियर महिला पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण हुए कुछ समय के लिए बैन कर दिया है. जिसके चलते वह नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. Sat, 09 May 2026 15:48:46 +0530

  Videos
See all

Shivraj Singh Chouhan Dance | शादी समारोह में डांस करते दिखे शिवराज सिंह चौहान | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T11:10:00+00:00

Goonj with Rubika Liyaquat: Suvendu Adhikari Oath Ceremony | Mamata Banerjee | West Bengal | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T11:11:29+00:00

“हम BJP के साथ हैं” मुस्लिम समर्थक का Viral बयान | Rubika Liyaquat Ground Report | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T11:10:18+00:00

Bengal New CM Suvendu Adhikari | Bengal CM Chamber में बड़ा बदलाव! | #viralvideo #bengalnewcm #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T11:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers