Responsive Scrollable Menu

BCCI ने कसी नकेल! IPL खिलाड़ियों के लिए नए नियम गर्लफ्रेंड के साथ दिखे तो मिल सकती है सजा, पांड्या समेत कई प्लेयर्स रडार पर

BCCI ने कसी नकेल! IPL खिलाड़ियों के लिए नए नियम गर्लफ्रेंड के साथ दिखे तो मिल सकती है सजा, पांड्या समेत कई प्लेयर्स रडार पर

Continue reading on the app

क्लासन ने बदली बैटिंग अप्रोच:बोले- अब परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं, IPL में पहली बार 50+ का एवरेज

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासन IPL 2026 में नए अप्रोच के साथ बैटिंग कर रहे हैं। पिछले तीन सीजन के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने इस साल अपने विकेट की वैल्यू बढ़ाई है। इससे उनका बैटिंग एवरेज IPL करियर के बेस्ट 54.88 पर पहुंच गया है। बुधवार को पंजाब के क्लासन ने अर्धशतक लगाया। मैच के बाद उन्होंने ने कहा, मैंने यह सोचना छोड़ दिया है कि मुझे हर बार 300 के स्ट्राइक रेट से खेलना है। मैं अब पार्टनरशिप और परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं। क्लासन फिलहाल टीम और लीग दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैचों में अबतक पांच अर्धशतक लगाए हैं। टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। रन बढ़े, एवरेज में उछाल 2024 और 2025 में क्लासन आक्रामक फिनिशर की भूमिका में थे। वे तेजी से रन बनाते थे, लेकिन ज्यादा जोखिम भी लेते थे। 2026 में उन्होंने अपने गेम का अप्रोच थोड़ा बदला है। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट थोड़ा कम हुआ है, लेकिन एवरेज में बड़ा उछाल आया है। इससे साफ है कि क्लासन अब सिर्फ तेजी से रन नहीं बना रहे, बल्कि लंबे समय तक क्रीज पर रहकर मैच खत्म कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में वे 5 या 6 नंबर पर बैटिंग करते थे, लेकिन इस सीजन नंबर-4 पर उनकी स्थिरता ने हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। संन्यास पर बोले- वापसी का इरादा नहीं अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट पर क्लासन ने कहा कि वे अपने फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा, लाइफ हमेशा वैसी नहीं होती जैसी आप चाहते हैं। मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता था, लेकिन अब मैं साउथ अफ्रीका में अपने परिवार के साथ समय बिताकर खुश हूं। मैं अब क्रिकेट के नए चैप्टर का आनंद ले रहा हूं। स्पिन के खिलाफ तकनीक और आत्मविश्वास: सबा स्टार स्पोर्ट्स के शो अमूल क्रिकेट लाइव में पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट सबा करीम ने क्लासन की तारीफ की। उन्होंने कहा, क्लासन ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कड़ी मेहनत की है। वे गेंद की लेंथ को जल्दी भांप लेते हैं और बैक फुट पर जाकर बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह की वापसी की है, वह उनकी मेहनत को दर्शाता है। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित- हैदराबाद नंबर-1, पंजाब दूसरे स्थान पर खिसकी सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया, लेकिन 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली की बल्लेबाजी इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा बन गई।

बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोनोली ने 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और इस मामले में क्विंटन डिकॉक, डेविड वॉर्नर और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस पारी में सात चौके और आठ छक्के शामिल रहे, जो दबाव की स्थिति में एक बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।

गौरतलब है कि यह पारी सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही। कोनोली ने 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रभसिमरन सिंह के नाम था, जिन्होंने 103 रन बनाए थे।

कोनोली ने अपनी इस पारी में आठ छक्के लगाए, जो इस उम्र में पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। खास बात यह रही कि उन्होंने इसी सत्र में बनाए गए अपने पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की ओर से यह दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी बन गई है। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन और हाशिम अमला जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि क्रिस गेल की 104 रन की पारी अब भी खास मानी जाती है।

अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 69 और ईशान किशन ने 55 रन की अहम पारियां खेलीं, जबकि ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई।

जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि इसके बाद कोनोली ने अकेले दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी।

हैदराबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह सनराइजर्स की लगातार नौवीं जीत रही है, जो आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा जीत का सिलसिला बन गया है। इसके अलावा, जब भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 220 से अधिक रन बनाए हैं, तब टीम ने हर बार जीत दर्ज की है।
Thu, 07 May 2026 20:02:27 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Meet Mamata Banerjee; ममता को अखिलेश ने दी सांत्वना बोले "हारी नहीं है" #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:31:34+00:00

Amish Devgan: Sudhanshu ने क्यों कहा? जैसी ममता, वैसे अखिलेश | Aar Paar | Suvendu Adhikari | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:30:06+00:00

Suvendu Adhikari PA Death News: Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ को दी गई अंतिम विदाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:34:54+00:00

Viral Wedding | कैदी से हुआ प्यार, मुस्लिम जेलर ने रचाई शादी! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:29:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers