शपथ लेने से पहले ही तमिलनाडु के सीएम बने विजय जोसेफ? 'जन नायकन' के टाइटल कार्ड में हुई अनाउंसमेंट
Tamil CM Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. दो साल पहले बनी सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं, अब विजय जल्द ही मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते नजर आएंगे. लेकिन शपथ लेने से पहले ही उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर इंट्रोड्यूस किया जा चुका. एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें ये बात सामने आई है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
शपथ लेने से पहले सीएम बने विजय?
हाल ही में सोशल मीडिया पर विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे फिल्म का टाइटल कार्ड बताया जा रहा है. इस वीडियो में विजय को 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री' के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया गया है. क्लिप में विजय की एंट्री के दौरान “Tamil Nadu Chief Minister – C Joseph Vijay” लिखा दिखाई देता है. जिसके बाद थिएटर में मौजूद लोग जोरदार जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. मालूम हो कि विजय का पूरा नाम चंद्रशेखर जोसेफ विजय है.
कहां से वायरल हो रहा ये क्लिप?
इस वायरल वीडियो के बीच सबसे बड़ा सवाल जो उठ रहा है वो ये है कि अभी तक विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है. वहीं, दूसरी ओर उनकी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट को लेकर भी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. ऐसे में इस थिएटर से ये वीडियो वायरल होना काफी सवाल खड़े कर रहा है. लोगों का कहना है जब फिल्म के रिलीज डेट की कोई घोषणा ही नहीं हुई और न ही सेंसर बोर्ड या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है तो फिर ये क्लिप कहां से आई? ऐसे में इस वीडियो को सच नहीं माना जा सकता है.
First ever CM title card for an ACTOR in India. ????????????
— KARTHIK DP (@dp_karthik) May 6, 2026
C. Joseph Vijay pic.twitter.com/FTATW5InOU
ये भी पढ़ें- थलापति विजय CM बनने के करीब तो बेटे जेसन ने इंटाग्राम पर कर दिया अनफॉलो? जानिए क्या है सच्चाई
क्यों अब तक रिलीज नहीं हुई फिल्म?
बता दें, विजय की फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को क्लियरेंस नहीं दिया और कुछ बदलाव करने को कहा. इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. आखिरकार मेकर्स फिल्म में बदलाव करने के लिए तैयार हो गए. वहीं, चुनाव से पहले फिल्म ऑनलाइन भी लीक हो गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने सख्त कार्रवाई की और लोगों से मोबाइल पर लीक वर्जन न देखने की अपील की थी. अब माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही रिलीज की जा सकती है.
कब शपथ ले सकते हैं विजय
तमिलनाडु में TVK की जीत के बाद पार्टी के प्रमुख विजय राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि वो कब शपथ लेंगे इसे लेकर कोई दिन फिलहाल तय नहीं किया गया है. हालांकि पहले खबरें आई थी कि विजय 7 मई 2026 कोचेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. लेकिन कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई. वहीं, तमिलनाडु में TVK ने 108 सीटें जीतने और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
ये भी पढ़ें- रियल लाइफ से पहले इन फिल्मों में नेता बन चुके हैं थलापति विजय, एक में तो प्रियंका चोपड़ा भी आई थी नजर
Chandranath Murder: चंद्रनाथ की हत्या की जांच करेगी एसआईटी, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
Chandranath Murder: पश्चिम बंगाल में मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में गोलीबारी हुई. गोलीबारी में शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ की मौत हो गई. वे अपनी स्कॉर्पियो कार में थे. इसी दौरान, उनकी गाड़ी का पीछा कर रही कार उनकी कार के आगे आती है और साइड से कुछ बाइक सवार बदमाश ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर देते हैं. करीब 10 राउंड गोलियां चलाई जाती है. हत्या की जांच के लिए प्रशासन ने एसआईटी का गठन कर दिया है.
गोलीबारी के बाद चंद्रनाथ को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने चंद्रनाथ के शरीर से पांच गोलियां निकाली हैं. चंद्रनाथ के सिर, पेट और सीने में गोली लगी थी. बता दें, चंद्रनाथ लंबे वक्त से सुवेंदु के साथ काम कर रहे थे. सुवेंदु के पीए की हत्या ने इलाके में तना बढ़ा दिया है.
तीन लोगों को हिरासत में लिया
मामले में पुलिस ने 3 स्थानीय हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, हमला करने वाले आरोपी घटना के बाद से फरार हैं. पुलिस को हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने का भी शक है.
ये खबर भी पढ़ें- हत्या से पहले का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, कार में बैठे दिखाई दिए चंद्रनाथ रथ
अब जानें क्या है पूरा मामला
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, ये एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है. पुलिस का कहना है कि चंद्रनाथ की कार का दो गाड़ियां पीछा कर रहीं थीं, जिसमें एक कार और एक बाइक शामिल थीं. कथित रूप से पीछा कर रही कार ने चंद्रनाथ की कार को पहले ओवरटेक किया, जिस वजह से चंद्रनाथ की कार स्लो हो गई. तभी बाइक सवाल बदमाश चंद्रनाथ की कार के साइड में आए और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. इस गोलीबारी में चंद्रनाथ के साथ-साथ चंद्रनाथ का ड्राइवर भी घायल हो गया है.
छोटे हथियार के इस्तेमाल की आशंका
आशंका है कि हमले में किसी छोटे हथियार का इस्तेमाल किया गया था. जैसे ऑस्ट्रिया की ग्लॉक पिस्टल. इनवेस्टिगेशन टीम ने कहा कि सटीक हथियार का खुलासा फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा. चंद्रनाथ की कार की खिड़की पर गोलियों के निशान दिखाई दिए है, जिससे हमले की भयावहता दिखाई देती है. घटनास्थल से कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद हुईं हैं
पश्चिम बंगाल पुलिस के चीफ डीजीपी सिद्धार्थनाथ गुप्ता ने कहा कि मामले से जुड़ी एक गाड़ी को रोका गया है. कार की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ किया गया था. गाड़ी जब्त कर ली गई है. कार से भी कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद हुईं हैं. हम अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, जिससे हमले के बारे में अधिक जानकारी मिल सके. पुलिस संदिग्धों की आवाजाही के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ की भी कोशिश कर रही है.
ये खबर भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या से लोगों में गुस्सा, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप; इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
भाजपा ने TMC पर लगाया आरोप
हत्या के मामले में भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर आरोप लगाए हैं. बीजेपी विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा कि हम तो शांति का संदेश दे रहे हैं, लेकिन टीएमसी ने सबसे बड़ी गलती कर दी. हालांकि, टीएमसी ने हत्या की कड़ी निंदा की है. उन्होंने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है. टीएमसी ने कहा कि लोकतंभ में हिंसा और हत्याओं की कोई जगह नहीं होती. दोषियों की तलाश करनी चाहिए और जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















