Responsive Scrollable Menu

चीन का विकास कभी भी किसी के लिए 'खतरा' नहीं रहा: विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीन का विकास कभी किसी के लिए खतरा नहीं रहा है, बल्कि यह एक ऐसी क्रमिक शक्ति है जो सभी देशों के बीच साझा विकास को बढ़ावा देती है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 मई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि विश्व की फैक्ट्री से लेकर विश्व के बाजार और नवाचार केंद्र तक, चीन का विकास उसकी वास्तविक नवाचार-संचालित क्षमताओं पर निर्भर करता है, जो दुनिया को ठोस अवसर और सहयोग के लिए जगह प्रदान करता है। खुलापन प्रगति लाता है, और सहयोग से पारस्परिक लाभ होता है।

वास्तव में विश्व पर प्रभाव चीनी उद्यमों के नवाचार या उनकी उच्च उत्पादन क्षमता से नहीं, बल्कि दीवारों, अवरोधों और अलगाव जैसी संरक्षणवादी नीतियों से पड़ता है। चीन उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार जारी रखेगा, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को कायम रखेगा और अपने स्थिर विकास के माध्यम से विश्व अर्थव्यवस्था को अधिक स्थिरता और नई गति प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पहले चार महीनों में चीन के विदेशी व्यापार में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही

बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो द्वारा 9 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले चार महीनों में चीन के कुल आयात और निर्यात का मूल्य 162 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.9 प्रतिशत अधिक है।

संचयी वृद्धि दर लगभग पहली तिमाही के समान ही रही। केवल अप्रैल में, आयात और निर्यात का मूल्य 43 खरब 80 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.2 प्रतिशत अधिक है और पिछले महीने से 5 प्रतिशत अधिक है।

चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो के सांख्यिकी और विश्लेषण विभाग के निदेशक लू डालियांग ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से ही विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने व्यापक उपाय किए हैं, और चीन के विदेशी व्यापार ने एक मजबूत शुरुआत की है, जो आयात और निर्यात के लचीलेपन और जीवंतता को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।

विशेष रूप से, पहले चार महीनों में चीन का निर्यात 93 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.3 फीसदी की वृद्धि है। उच्च तकनीक और उच्च मूल्य वर्धित विद्युत-यांत्रिक उत्पादों ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई, जिनके निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो चीन के कुल निर्यात का 63.5 प्रतिशत है, और पिछले वर्ष की इसी अवधि से 3.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

इस बीच, घरेलू मांग में निरंतर वृद्धि के कारण आयात में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही है। चीन के विदेशी व्यापार में निजी उद्यम सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आसियान चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। शून्य-शुल्क उपायों ने चीन-अफ्रीका व्यापार को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप की रील्स पर लगाम! BCCI के सख्त रवैया के बाद एक्शन मोड में पंजाब किंग्स, रखी स्पेशल मीटिंग

Punjab Kings to brief bcci guidelines to players: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नियमों के उल्लंघन को लेकर आईपीएल 2026 के लिए 7 पन्नों की एक गाइडलाइन जारी की है. इसमें बताया गया कि खिलाड़ी होटल के नियमों को तोड़ रहे हैं, अनजान मेहमानों को बुला रहे हैं और गलत समय पर बाहर जा रहे हैं. इसके साथ ही, टीम मालिकों और अधिकारियों को भी फटकार लगाई गई है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि उनमें से कुछ लोग 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' (PMOA) के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. Sat, 9 May 2026 23:01:02 +0530

  Videos
See all

Bhopal Metro Controversy: कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो..भोपाल में घमासान! MP | Bhopal Metro | Qabristan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T18:12:06+00:00

Space Mystery: UFO फाइल्स रिलीज..चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों ने क्या देखा? Aliens | Space | Nasa #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T18:06:15+00:00

Space Mystery: UFO आया..बंद हो गए होटल के टीवी! Alien Life | Space | Nasa | UFO | Universe Secrets #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T18:03:56+00:00

Space Mystery: क्या एलियन इंसानों पर नजर रख रहे हैं? Aliens | Breaking News | Space | Nasa | Human #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T18:02:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers