Responsive Scrollable Menu

पंजाब धमाका: NIA जांच में ISI और चरमपंथी मॉड्यूल पर शक गहरा, दोनों ब्लास्ट में एक जैसे IED पैटर्न की आशंका

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए सिलसिलेवार धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के बीच कई समानताएं सामने आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है. NIA सूत्रों के मुताबिक, दोनों धमाकों में एक जैसे IED, टाइमर या रिमोट ट्रिगर मैकेनिज्म के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, जिससे एक ही मॉड्यूल के सक्रिय होने का शक गहरा गया है. सूत्रों के अनुसार, NIA महानिदेशक राकेश अग्रवाल स्वयं पंजाब दौरे पर हैं और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच की निगरानी कर रहे हैं. एजेंसी इस एंगल पर भी फोकस कर रही है कि क्या इन धमाकों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं. हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घटनाओं के पीछे राजनीतिक एंगल की बात कही है, लेकिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि शुरुआती जांच में ISI समर्थित मॉड्यूल की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता.

तीन घंटे के भीतर दो धमाके

पहला धमाका मंगलवार रात करीब 8:15 बजे जालंधर में BSF पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की दीवारें हिल गईं और आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर तक सुनी गई. घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने स्कूटी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

दूसरा धमाका रात करीब 10:50 बजे अमृतसर के खासा इलाके में सेना छावनी और BSF प्रतिष्ठान के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने विस्फोटक को सुरक्षा परिसर की ओर फेंका, जो दीवार से टकराने के बाद फट गया.

एक जैसे पैटर्न से बढ़ा शक

NIA और फोरेंसिक टीमों को शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के मोडस आपरेनडी में समानता मिली है. दोनों जगह सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, कम तीव्रता वाले विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ और टाइमिंग भी बेहद सुनियोजित नजर आ रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दोनों घटनाओं में इस्तेमाल IED की संरचना, सर्किट और ट्रिगर सिस्टम एक जैसे हैं. सूत्रों के अनुसार, घटनास्थलों से विस्फोटक के अवशेष, मिट्टी के नमूने और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बरामद किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है.

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी से पहले धमाके जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि ये धमाके “ऑपरेशन सिंदूर” की बरसी से ठीक पहले क्यों किए गए. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके जरिए पंजाब में दहशत फैलाने और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश की गई.

सीमा पार नेटवर्क की जांच

NIA सूत्रों का कहना है कि पंजाब में पहले भी पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक भेजने की कोशिश करते रहे हैं. एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि क्या हालिया घटनाओं में इस्तेमाल सामग्री सीमा पार से तस्करी कर लाई गई थी. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी निगरानी और संदिग्ध मॉड्यूल के पुराने लिंक को खंगाला जा रहा है. केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब में संवेदनशील सुरक्षा ठिकानों पर अलर्ट बढ़ा दिया है. फिलहाल NIA, पंजाब पुलिस, IB और फोरेंसिक विशेषज्ञ संयुक्त रूप से जांच में जुटे हैं और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Punjab Blast: पंजाब के दो जिलों में ब्लास्ट, जालंधर और अमृतसर से सामने आए धमाके के VIDEO

Continue reading on the app

शपथ लेने से पहले ही तमिलनाडु के सीएम बने विजय जोसेफ? 'जन नायकन' के टाइटल कार्ड में हुई अनाउंसमेंट

Tamil CM Vijay:  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. दो साल पहले बनी सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं, अब विजय  जल्द ही मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते नजर आएंगे. लेकिन शपथ लेने से पहले ही उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर  इंट्रोड्यूस किया जा चुका. एक्टर की अपकमिंग फिल्म  'जन नायकन' (Jana Nayagan) से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें ये बात सामने आई है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

शपथ लेने से पहले सीएम बने विजय?

हाल ही में  सोशल मीडिया पर विजय की अपकमिंग फिल्म  'जन नायकन' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे फिल्म का टाइटल कार्ड बताया जा रहा है. इस वीडियो में विजय को 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री' के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया गया है. क्लिप में विजय की एंट्री के दौरान “Tamil Nadu Chief Minister – C Joseph Vijay” लिखा दिखाई देता है. जिसके बाद थिएटर में मौजूद लोग जोरदार जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. मालूम हो कि विजय का पूरा नाम चंद्रशेखर जोसेफ विजय है. 

कहां से वायरल हो रहा ये क्लिप?

इस वायरल वीडियो के बीच सबसे बड़ा सवाल जो उठ रहा है वो ये है कि अभी तक विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है. वहीं, दूसरी ओर उनकी फिल्म  'जन नायकन' की रिलीज डेट को लेकर भी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. ऐसे में इस थिएटर से ये वीडियो वायरल होना काफी सवाल खड़े कर रहा है. लोगों का कहना है जब फिल्म के रिलीज डेट की कोई घोषणा ही नहीं हुई और न ही सेंसर बोर्ड या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है तो फिर ये क्लिप कहां से आई? ऐसे में इस वीडियो को सच नहीं माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें- थलापति विजय CM बनने के करीब तो बेटे जेसन ने इंटाग्राम पर कर दिया अनफॉलो? जानिए क्या है सच्चाई

क्यों अब तक रिलीज नहीं हुई फिल्म?

बता दें, विजय की फिल्म  9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को क्लियरेंस नहीं दिया और कुछ बदलाव करने को कहा. इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. आखिरकार मेकर्स फिल्म में बदलाव करने के लिए तैयार हो गए. वहीं,  चुनाव से पहले फिल्म ऑनलाइन भी लीक हो गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने सख्त कार्रवाई की और लोगों से मोबाइल पर लीक वर्जन न देखने की अपील की थी. अब माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही रिलीज की जा सकती है.

कब शपथ ले सकते हैं विजय

तमिलनाडु में TVK की जीत के बाद पार्टी के प्रमुख विजय राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि वो कब शपथ लेंगे इसे लेकर कोई दिन फिलहाल तय नहीं किया गया है. हालांकि पहले खबरें आई थी कि विजय 7 मई 2026 कोचेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. लेकिन कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई. वहीं, तमिलनाडु में TVK ने 108 सीटें जीतने और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

ये भी पढ़ें- रियल लाइफ से पहले इन फिल्मों में नेता बन चुके हैं थलापति विजय, एक में तो प्रियंका चोपड़ा भी आई थी नजर

 

Continue reading on the app

  Sports

RR vs GT: जोफ्रा आर्चर ने मैच के पहले ही ओवर में फेंकी इतनी सारी गेंदें, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

Jofra Archer Longest over bowled in the IPL: आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लाइन और लेंथ हासिल करने के लिए जूझते हुए नजर आए. उन्होंने पहले ही ओवर में 10 से ज्यादा गेंदें फेंकी. Sat, 09 May 2026 20:15:05 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Expansion 2026: लखनऊ में हलचल तेज, Yogi Govt में शामिल होंगे ये नए चेहरे! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:45:11+00:00

Bengal Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण की सीधी तस्वीरें | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:47:10+00:00

Hantavirus Outbreak: Corona से भी खतरनाक हंता वायरस?, 3 की मौत WHO का इन देशों में अलर्ट | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:45:04+00:00

West Bengal Politics : 'बंगाल को 15 साल से दीदी डर रही थी'| Suvendu | Mamata | TMC vs BJP | New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:43:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers