Responsive Scrollable Menu

Moto G87 जल्द होगा लॉन्च: रेंडर्स में दिखी पहली झलक, मिलेगा 200MP कैमरा और कई खास फीचर्स

Motorola जल्द ही अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G87 लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। हाल ही में लीक हुए आधिकारिक रेंडर्स में फोन का डिजाइन, प्रीमियम लुक और कलर ऑप्शन पहली बार देखने को मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में 200MP कैमरा मिलने की चर्चा है, जो इसे अपनी कैटेगरी में काफी दमदार बना सकता है। ऐसे में यूजर्स के बीच इसे लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।  

Moto G87 के कलर ऑप्शन और डिजाइन का खुलासा
लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Moto G87 डार्क और लाइट ब्लू शेड्स में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें तो यह Motorola के मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है, जिसमें ऊपर बाईं ओर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की बात कही जा रही है। फोन के फ्रंट में राउंडेड कॉर्नर के साथ फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं, जबकि बाईं ओर SIM कार्ड स्लॉट दिखाई देता है। नीचे की तरफ माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल होने की संभावना है। लीक के मुताबिक, इसके कलर वेरिएंट्स को Pantone Overture Gray और Pantone Blue Atoll नाम से पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Arctic Seal, Black Olive, Nile और Shaded Spruce जैसे रंगों में भी यह आ सकता है।

Moto G87 के स्पेसिफिकेशन (संभावित)
रिपोर्ट्स के अनुसार, Moto G87 में MediaTek Dimensity 6000-सीरीज़ का प्रोसेसर दिया जा सकता है, हालांकि सटीक चिपसेट अभी स्पष्ट नहीं है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बाकी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। यह फोन अगले महीने तक कई मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है।

Continue reading on the app

Delhi AC Blast में 9 की मौत! इन वजहों से एसी बनता है 'टाइम बम', ये 5 गलतियां कभी न करें

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। शाहदरा के विवेक विहार स्थित एक 4-मजिला इमारत के छह फ्लैटों में अचानक से आग लग गई है। इस खबर की सूचना दमकल विभाग को सुबह 3.47 मिली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 लोगों को बचाया है। 

सबसे ज्यादा ध्यान देनी वाली यह बात है कि यह हादसा एक फिर से AC ब्लास्ट के खतरे की तरफ इशारा कर रही है। बता दें कि यह आग एसी फटने के कारण से लगी थी। भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सबके घर में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है और यह जरुरत का हिस्सा भी है। हालांकि कई बार यह राहत देने वाली एसी खतरनाक भी साबित हो जाती है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे ही एसी पर बढ़ते लोड के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आइए आपको बताते हैं आखिर किन गलतियों की वजह से ऐसी ब्लास्ट होने का खतरा अधिक होता है।

सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

यदि एयर कंडीशनर की समय पर सर्विसिंग नहीं कराई जाए, तो इसके अंदर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होने लगती है। इससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसके कारण ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

अगर आपने हाल ही में नया एसी इंस्टॉल कराया है या कराने की योजना बना रहे हैं, तो कभी भी घटिया या लोकल वायरिंग का इस्तेमाल न करें। कम गुणवत्ता वाले तार और ढीले कनेक्शन आग लगने का बड़ा कारण बन सकते हैं। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की वायरिंग और सही तरीके से इंस्टॉलेशन पर विशेष ध्यान दें।

लंबे समय तक लगातार यूज

आज भी कई लोग एसी को बिना रुके लंबे समय तक चलाते रहते हैं, जबकि यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार इस्तेमाल से कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे उसके ओवरहीट होने की संभावना बढ़ जाती है और कभी-कभी यह स्थिति आग जैसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकती है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

कई लोग ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

कई बार लोग एसी लगवाने के बाद उसके आउटडोर यूनिट पर ध्यान नहीं देते, जिससे उसके आसपास धीरे-धीरे गंदगी इकट्ठी होने लगती है। खासकर बालकनी या छत पर रखे यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा हो जाएं, तो आग लगने की स्थिति में वह तेजी से फैल सकती है।

बड़े हादसों से बचने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां

  - नियमित सर्विस- हर सीजन की शुरुआत में और बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से एसी की पूरी जांच जरुर कराएं।

 - ब्रेक दें- कोशिश करें कि एसी को लगातार 8-10 घंटे से ज्यादा न चलाएं, बीच में एक घंटे का ब्रेक दें।

 - सही स्टेबलाइजर- वोल्टेज को सही सें कंट्रोल करने के लिए अच्छी क्वालिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर जरुर लगाएं।

 - सर्टिफाइड पार्ट्स - हमेशा कंपनी के असली स्पेयर पोर्ट्स और सही क्षमता वाले एमसीबी (MCB) का ही प्रयोग करें।

Continue reading on the app

  Sports

'उन्होंने दिखाया मैच कैसे जीता जाता है', श्रेयर अय्यर को बर्दाश्त नहीं हुई लगातार तीसरी हार, बिना नाम लिए सबकी लगाई 'क्लास'

Shreyas Iyer Statement: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि पंजाब किंग्स ने तीनों ही खेमों में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा. लगातार तीसरी हार के बाद अय्यर ने कहा, 'हम मैदान पर न तो गेंदबाजी में और न ही बल्लेबाजी में, उतने असरदार साबित हो पाए. मुझे लगता है कि उन्होंने हर लिहाज से बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है.' Thu, 7 May 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | Vijay को रोकने के लिए DMK- ADMK का गठबंधन | Tamil Nadu | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T23:30:04+00:00

Bengal Unrest के बाद Abhishek Banerjee की TMC नेताओं के साथ बैठक के मायने क्या हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T23:40:00+00:00

Iran America War Update : 5 बजते ही हॉर्मुज में ईरान-अमेरिका फिर भिड़े? | N18G | Trump | Hormuz |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T23:30:17+00:00

Ganga Aarti Varanasi: काशी में दिखा अद्भुत नजारा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T23:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers