Fact Check: व्हाइट हाउस डिनर पार्टी में गोली चलाने वाला व्यक्ति मुस्लिम नहीं, उसके मारे जाने का दावा भी गलत
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका में व्हाइट हाउस को कवर करने वाले पत्रकारों के लिए आयोजित डिनर के दौरान गोली चलाने वाले हमलावर को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हमलावर मुस्लिम था और सुरक्षाकर्मियों ने उसे […]
The post Fact Check: व्हाइट हाउस डिनर पार्टी में गोली चलाने वाला व्यक्ति मुस्लिम नहीं, उसके मारे जाने का दावा भी गलत appeared first on Vishvas News.
Sony HT-B500 Soundbar लॉन्च: मिलेगा Dolby Atmos ऑडियो, 3D सराउंड और AI वॉइस एन्हांसमेंट, जानें कीमत
होम एंटरटेनमेंट को बेहतर बनाने के लिए Sony ने अपना नया HT-B500 साउंडबार लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट 3.1-चैनल ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos और DTS:X जैसे एडवांस साउंड फॉर्मेट्स के साथ आता है, जो घर पर ही थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
कंपनी ने इसमें 3D सराउंड साउंड, पावरफुल वायरलेस सबवूफर और AI वॉइस एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स दिए हैं, जिससे यूजर्स को साफ डायलॉग और दमदार बेस दोनों का अनुभव मिलता है। खास बात यह है कि यह साउंडबार न सिर्फ प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी देता है, बल्कि इसका स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन भी इसे किसी भी सेटअप के लिए परफेक्ट बनाता है।
Sony HT-B500 के स्पेसिफिकेशन
Sony HT-B500 साउंडबार में 3.1-चैनल ऑडियो सेटअप दिया गया है, जिसमें सामने की ओर तीन चैनल स्पीकर्स मौजूद हैं। इसमें एक खास सेंटर चैनल स्पीकर भी शामिल है, जो डायलॉग (आवाज़) को और ज्यादा साफ और स्पष्ट बनाता है। इसके साथ एक पावरफुल वायरलेस सबवूफर भी मिलता है, जो गहरा और दमदार बेस (bass) देता है, जिससे मूवी और म्यूजिक का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी
यह साउंडबार Dolby Atmos और DTS:X जैसे एडवांस ऑडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Sony का Vertical Surround Engine (VSE) दिया गया है, जो बिना छत पर स्पीकर लगाए ही ऊपर से आने वाली आवाज़ जैसा इफेक्ट देता है। साथ ही S-Force Pro Front Surround टेक्नोलॉजी साउंड को चौड़ाई में फैलाकर ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देती है।
3D साउंड और AI फीचर्स
Sony ने इसमें वन-टच 3D अपमिक्स सराउंड फीचर भी दिया है, जो सामान्य 2-चैनल ऑडियो को 3D सराउंड साउंड में बदल देता है। इसके अलावा AI Voice Enhancement 3.0 फीचर रियल-टाइम में डायलॉग को बैकग्राउंड नॉइज़ से अलग करता है, जिससे आवाज़ और साफ सुनाई देती है।
कनेक्टिविटी और डिजाइन
Sony HT-B500 में Bluetooth 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिससे आप स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप से वायरलेस ऑडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके साथ DSEE (Digital Sound Enhancement Engine) टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कंप्रेस्ड ऑडियो फाइल्स की क्वालिटी को बेहतर बनाती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI eARC आउटपुट और ऑप्टिकल इनपुट भी मौजूद हैं। डिजाइन की बात करें तो यह साउंडबार स्लिम और मिनिमल लुक के साथ आता है, जिसमें मेटल ग्रिल और राउंड एज दिए गए हैं। इसे आप दीवार पर माउंट कर सकते हैं या टेबल पर भी आसानी से रख सकते हैं। इसकी कीमत 2,341 युआन (करीब 342 डॉलर) रखी गई है और यह JD.com पर उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Vishvasnews
Haribhoomi






















