बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, नदी में फंसा ट्रैक्टर; प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती की रास्ते में मौत
Bihar News: बिहार के बगहा से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की दावों की हवा निकालती हुई एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जब देश में विकास और बेहतर सुविधाओं के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं, उस दौर में भी ग्रामीण इलाकों में लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अपनी जान गंवाने को मजबूर हैं. खबर बगहा के गोबरहिया थाना क्षेत्र स्थित सिंगाड़हवा गांव की है, जहां एक गर्भवती महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई.
मृतका की पहचान सत्ताइस वर्षीय सुमन देवी के रूप में हुई है. सुमन देवी को रविवार के दिन अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी. गांव में कोई बेहतर अस्पताल या एंबुलेंस की सुविधा न होने के कारण परिजनों ने आनन फानन में उन्हें ट्रैक्टर पर लादा और हरनाटांड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी की. गांव से अस्पताल की दूरी लगभग इक्कीस किलोमीटर है, लेकिन यह सफर किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था.
उफनाती नदी में फंसा ट्रैक्टर और थम गईं सांसें
बारिश के मौसम के कारण इलाके की हरहा नदी में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था. परिजनों ने काफी देर तक पानी कम होने का इंतजार किया. जब पानी थोड़ा कम हुआ तो ट्रैक्टर को नदी पार कराने के लिए पानी में उतारा गया. लेकिन रास्ते में कीचड़ और खराब रास्ते की वजह से ट्रैक्टर नदी के बीच में ही बुरी तरह फंस गया.
एक तरफ ट्रैक्टर को बाहर निकालने की मशक्कत चल रही थी, तो दूसरी तरफ ट्रैक्टर की ट्रॉली में लेटी सुमन देवी प्रसव पीड़ा से तड़प रही थीं. समय बीतता जा रहा था और इलाज न मिलने की वजह से महिला की हालत पल-पल बिगड़ती जा रही थी. काफी देर तक नदी के बीच फंसे रहने के बाद आखिरकार सुमन देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अगर समय रहते उन्हें चिकित्सीय सहायता मिल जाती, तो शायद उनकी और उनके नवजात की जान बचाई जा सकती थी.
पुल और सड़क के अभाव में ग्रामीण झेल रहे मुसीबत
बगहा का यह दोन क्षेत्र हमेशा से प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रहा है. हरहा नदी पर आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण बारिश के दिनों में दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से पूरी तरह कट जाता है. सामान्य दिनों में भी अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल ले जाना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता.
गांव वालों का कहना है कि हर साल मानसून के समय यह नदी उनके लिए काल बनकर आती है. हरहा नदी पर पुल न होना और पक्की सड़क का अभाव अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है. स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की मांग की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला.
स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी दूर हैं ग्रामीण क्षेत्र
भौगोलिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सिंगाड़हवा दोन से हरनाटांड़ की दूरी करीब इक्कीस किलोमीटर है. वहीं प्रखंड मुख्यालय रामनगर लगभग पैंतीस किलोमीटर दूर पड़ता है. आपातकालीन स्थिति में हरनाटांड़ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन रास्ते की बदहाली के कारण वहां तक समय पर पहुंच पाना नामुमकिन सा हो जाता है.
सुमन देवी की शादी डोलबजवा गांव के रहने वाले संजित उरांव के साथ हुई थी. वह पिछले कुछ समय से अपने मायके सिंगाड़हवा में रह रही थीं. सुमन का यह दूसरा बच्चा था और उनका एक छोटा बच्चा पहले से है. इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मासूम बच्चे के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कागजी दावों से अलग, जमीनी हकीकत आज भी बहुत डरावनी और बदहाल है.
यह भी पढ़ें: बिहार में बूंद-बूंद को तरसे लोग, करोड़ों खर्च के बाद भी नल सूखे! क्या है नल-जल योजना की जमीनी हकीकत?
IND vs SL : टीम इंडिया को खलेगी इन 2 खिलाड़ियों की कमी, खुद श्रीलंकाई दिग्गज ने बताया प्लेइंग-11 में किसे देना चाहिए मौका?
IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भारत की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होने वाली है. भारत के लिए इस सीरीज में रविंद्र जडेजा स्पिन डिपार्टमेंट को लीड करते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा स्पिन लाइन-अप में कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन मौजद हैं. इन सभी के होने के बाद टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन की कमी खलने वाली है. ऐसा श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महारूफ ने कहा है.
श्रीलंका के खिलाफ 15-19 अगस्त तक होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले फरवीज महारूफ ने ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आद दिलाई है. उन्होंने कहा कि, भारत को अश्विन की कमी इस दौरे पर खेलने वाली है. हालांकि उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार की स्पिन तिकड़ी भारत के लिए इस सीरीज में अहम हो सकती है. उन्होंने और क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Mohammed Siraj with the winning runs ????????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
टीम इंडिया को खलेगी अश्विन की कमी - महारूफ
फरवीज महारूफ ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए आईएएनएस से कहा, 'अश्विन की कमी बहुत खलेगी. साथ ही विराट, रोहित और जसप्रीत की कमी भी खलेगी. मुझे लगता है कि ये लोग गेम के लेजेंड हैं. रिकॉर्ड खुद बोलते हैं. अश्विन ने जब भी श्रीलंका का टूर किया, उन्होंने अच्छा किया. ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रीलंका में, आप सभी टर्न के बारे में बात करते हैं. अगर आप सच में गहराई से देखें, तो यह बाउंस ही है जो स्पिनर्स के लिए विकेट लेता है. इस टीम में रवि अश्विन, इन कंडीशंस में गेंदबाजी के लिए आदर्श होते. साथ ही टीम इंडिया को वॉशिंगटन सुंदर की कमी भी बहुत खलेगी'.
Wicket No. 4⃣ for #TeamIndia! ???? ????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
Ravindra Jadeja ???? Yashasvi Jaiswal
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/V2pIOpCUWa
जडेजा और सुथार पर उठाए सवाल - महारूफ
उन्होंने आगे कहा कि, 'अश्विन की जगह भरना मुश्किल है. नंबर खुद ही सब कुछ बताते हैं. सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि नंबर छह पर उनकी बल्लेबाजी भी काफी अहम होती थी. भारतीय टीम के बाकी स्पिनर्स की बात करें तो, मुझे सच में पसंद आया कि मानव सुथार ने कुछ महीने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू कैसे किया और वार्म-अप गेम में भी उन्होंने कैसी गेंदबाजी की. उनकी पेस और बाउंस, मुझे सच में पसंद हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडिया रवि जडेजा और मानव सुथार को एक ही टीम में खिलाएगा? आइडियली दो लेफ्ट-हैंड स्पिनर्स और सारांश जैन ने अभी तक अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे अच्छे बॉलर लगते हैं. श्रीलंका जैसी क्वालिटी और अनुभवी बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ डेब्यू पर उनसे बहुत उम्मीदें होंगी. अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं कुलदीप यादव के साथ-साथ दो लेफ्ट-हैंड स्पिनर्स के साथ जाऊंगा'.
It's Stumps on Day 1 of the warm-up game!
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
Ravindra Jadeja. Kuldeep Yadav, Manav Suthar & Gurnoor Brar share the spoils with the ball for #TeamIndia ???? ????
SLC XI end the opening Day at 363/8.
See you tomorrow for Day 2⃣ action!
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/Fhkiq1pWAY
फरवीज महारूफ ने अंत में कहा कि, 'मुझे लगता है कि कुलदीप यादव गॉल में शुरुआत करने के लिए सबसे आगे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में, उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए. इसलिए, मैं जड्डू, कुलदीप यादव, तीसरे स्पिनर के साथ भारत के तीन स्पिनरों को देखता हूं, मानव सुथार या सारांश जैन. आदर्श रूप से आप एक ऑफ-स्पिनर को देखना पसंद करते हैं. लेकिन मुझे हैरानी नहीं होगी अगर मानव सुथार भी उतना ही अच्छा खेलते हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि सतह से बाउंस लेने की उनकी क्षमता गॉल में काम आ सकती है'.
ये भी पढ़ें : 'मैंने गुस्से में वो चार्ट फाड़ दिया...' हरभजन सिंह ने सालों बाद मानी अपनी गलती, बताए उन्हें NCA से क्यों निकाला गया?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









