Responsive Scrollable Menu

पहली तिमाही में चीन के सामाजिक रसद की कुल रकम में 6.2 प्रतिशत की बढ़त

बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। चीनी रसद और खरीदारी संयुक्त संघ द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही में चीन के सामाजिक रसद की कुल रकम 964 खरब युआन रही, जो साल दर साल 6.2 प्रतिशत बढ़ी।

वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि से 0.5 प्रतिशत उन्नत हो गई। रसद उद्योग ने इस साल में अच्छी शुरुआत की। रसद की मांग में अपेक्षाकृत रूप से तेज वृद्धि पूरी की गई और विकास का लचीलापन निरंतर मजबूत हो रहा है।

उल्लेखनीय बात है कि औद्योगिक वस्तुओं का रसद में आधार मजबूत रहा और उच्च-स्तरीय विनिर्माण ने वृद्धि में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। पहली तिमाही में औद्योगिक वस्तुओं के रसद की कुल रकम साल दर साल 5.8 प्रतिशत बढ़ी, जिसने सामाजिक रसद की कुल रकम की वृद्धि के लिए 80 प्रतिशत योगदान दिया। इसमें विनिर्माण उद्योग की रसद मांग का अनुपात 80 प्रतिशत से अधिक था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत-वियतनाम ने तय किया 2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, आर्थिक संबंध मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और वियतनाम ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को दोनों देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। यह संयुक्त बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच हुई बातचीत के बाद जारी किया गया, जो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

संयुक्त बयान में कहा गया, दोनों पक्षों ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सरकार और उद्योग स्तर पर सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई, ताकि दोतरफा व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाया जा सके।

दोनों देशों ने बाजार तक पहुंच को आसान बनाने पर भी सहमति जताई, जिसमें कृषि उत्पाद जैसे भारत के अंगूर और अनार तथा वियतनाम के ड्यूरियन और पोमेलो शामिल हैं।

वियतनाम ने अपनी आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने और घरेलू उत्पादन व निर्यात जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत से अधिक आयात करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों पक्षों ने कंपनियों के लिए कारोबार आसान बनाने के लिए अनुकूल नियम-कानून तैयार करने और मानकों के अनुपालन को सरल बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की।

नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा जल्द पूरी की जानी चाहिए ताकि यह समझौता वर्तमान वैश्विक व्यापार के अनुरूप और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी बन सके।

बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने उच्च तकनीक, परिवहन, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट कृषि, इलेक्ट्रिक वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि एवं एग्रो-प्रोसेसिंग, जलीय कृषि, पर्यटन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर सहमति जताई।

इसके अलावा, दोनों देशों ने अपने-अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच संबंध मजबूत करने और इनोवेशन केंद्रों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

भारत और वियतनाम ने तेल और गैस खोज के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई, जिसमें नए कुओं के विकास में भारतीय कंपनियों की भागीदारी शामिल है, जो वियतनाम के कानून और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप होगा।

ई-कॉमर्स और डिजिटल अर्थव्यवस्था के बढ़ते महत्व को देखते हुए दोनों देशों ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और छोटे व मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को वैश्विक मूल्य शृंखला से जोड़ने के लिए नीतिगत सहयोग पर जोर दिया।

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने डिजिटल तकनीकों के महत्व को दोहराते हुए भारतीय रिजर्व बैंक और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम के बीच डिजिटल भुगतान और वित्तीय नवाचार पर हुए समझौते का स्वागत किया। उन्होंने क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्लेटफॉर्म को जोड़ने पर सहमति जताई, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

दोनों पक्षों ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और परमाणु तकनीक, समुद्री विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स, उन्नत सामग्री और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, सतत विकास लक्ष्यों और ऊर्जा संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा तथा आपदा-प्रतिरोधी तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में इस सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

नेताओं ने वियतनाम में आसियान-भारत ट्रैकिंग, डेटा रिसेप्शन स्टेशन और डेटा प्रोसेसिंग सुविधा की स्थापना में हो रही प्रगति का भी स्वागत किया और इसे जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

बयान में आगे कहा गया है कि दोनों देशों ने दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ) के क्षेत्र में सहयोग के लिए आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड और वियतनाम के रेडियोधर्मी और दुर्लभ तत्वों के प्रौद्योगिकी संस्थान, वीआईएनएटीओएम के बीच हुए समझौते का स्वागत किया और इसके शीघ्र व पूर्ण क्रियान्वयन पर बल दिया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शादी तो पहले ही हो चुकी...अब लग गया ठप्‍पा! शिखर धवन-सोफी की लव स्‍टोरी में आया नया मोड़

Shikhar Dhawan registers marriage with wife Sophie Shine: शिखर धवन ने गुरुग्राम में अपनी शादी रजिस्टर करवाकर रिश्ते पर 'पक्की मुहर' लगा दी है. पत्नी सोफी शाइन के साथ विकास सदर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे धवन ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. धवन और सोफी ने 21 फरवरी 2026 को निजी समारोह में शादी की थी, जबकि सगाई 12 जनवरी को हुई थी. अब कानूनी तौर पर भी यह चर्चित कपल आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गया है. Wed, 6 May 2026 23:15:53 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari's PA shot dead: TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा, Bengal की हिंसक राजनीति पर फिर सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:05:01+00:00

Suvendu Adhikari News LIVE: 12 Round Firing, सिर-सीने में तक गोलियां | West Bengal Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:09:28+00:00

Breaking News: 12 राउंड फायरिंग, सिर-सीने.. पेट में कई गोलियां.. TMC के गुंडों का खूनी खेल | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:09:42+00:00

West Bengal Election 2026: SIR से ममता ने जीतीं 16 सीटें! Bengal Election Result | Suvendu | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:06:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers