Most Man of the Match Awards: संजू सैमसन बने नंबर 1, कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा
संजू सैमसन का बल्ला इस वक्त जमकर रन उगल रहा है. मौजूदा आईपीएल में वो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. सैमसन ने अब एक खास रिकॉर्ड बनाया है.
Salim Khan Health: सलीम खान की नई तस्वीर आई सामने, ब्रेन हेमरेज के बाद कैसी है हालत? Photo Viral
Salim Khan Health: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बाद अब तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद उन्हें ईद के मौके पर अस्पताल से घर लाया गया था जहां अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हाल ही में उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने उनके फैंस और इंडस्ट्री को राहत दी है।
सलीम खान की रिकवरी, नई तस्वीर आई सामने
हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सलीम खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने घर पर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और पहले से बेहतर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
Was delighted to meet Salim Khan saab yesterday at his residence, with friend Raja Shetiya. The veteran writer is recovering slowly but surely after his 28-day hospitalisation in February-March. Thank you Dr. Sandeep Chopra for making this meeting possible. pic.twitter.com/CMkNOHLJ3T
— Komal Nahta (@KomalNahta) May 6, 2026
कोमल नाहटा ने बताया कि सलीम खान धीरे-धीरे लेकिन लगातार ठीक हो रहे हैं। यह अपडेट उनके चाहने वालों के लिए सुकून देने वाली खबर है।
ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती
सलीम खान को 17 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। लगभग 28 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला। इस दौरान उनकी DSA प्रक्रिया की गई, जो दिमाग की नसों से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए इस्तेमाल होती है।
घर पर जारी है इलाज
करीब एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद सलीम खान को 17 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिलहाल वह घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार जारी है।
ईद पर दिखे थे पहली बार
अस्पताल से लौटने के बाद सलीम खान पहली बार ईद के मौके पर सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। वह अपने बेटे सलमान खान के साथ बालकनी में फैंस का अभिवादन करते दिखे थे, हालांकि उस दौरान वह व्हीलचेयर पर थे।
सितारों ने की मुलाकात
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे। इनमें शाहरुखा खान, आमिर खान, संजय दत्त और जावेद अख्तर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने शुरू की एकता कपूर के शो की शूटिंग, वैनिटी वैन से शेयर किया खास वीडियो!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















