Gold-Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में आई तेजी, जानिए किन कारणों से आया उछाल
Gold-Silver ETF: चांदी और सोने में तेजी का असर अब सीधे निवेशकों की जेब पर दिखने लगा। बुधवार को सिल्वर ईटीएफ में जोरदार उछाल देखने को मिला जबकि गोल्ड ईटीएफ भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेजी और डॉलर के साथ ही कच्चे तेल में कमजोरी रही।
दिन के कारोबार में सिल्वर ईटीएफ सबसे ज्यादा चमके। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ करीब 2.62% चढ़कर 234.89 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ भी 2.62% की तेजी के साथ 244.99 रुपये पर कारोबार करता दिखा। एसबीआई सिल्वर ईटीएफ में 2.57% और टाटा सिल्वर ईटीएफ में 2.58% की बढ़त दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें गिरने से गोल्ड चमका
सोने से जुड़े ईटीएफ में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि इनकी तेजी सिल्वर के मुकाबले थोड़ी कम रही। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ करीब 1.74% चढ़कर 128.75 रुपये पर पहुंचा। एसबीआई गोल्ड ईटीएफ में 1.66%, निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीज में 1.63% और टाटा गोल्ड ईटीएफ में 1.61% की बढ़त दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर भी गोल्ड-चांदी की कीमतें उछलीं
दरअसल, इस तेजी की जड़ एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी की कीमतों में उछाल है। जून डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1.5% की तेजी के साथ 152000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और बाद में 1.9% तक चढ़कर 152590 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने तो सोने से भी ज्यादा दम दिखाया। जुलाई डिलीवरी वाली सिल्वर 2.04% की बढ़त के साथ 249316 रुपये प्रति किलो पर खुली और दिन में 4.1% तक उछलकर 254338 रुपये तक पहुंच गई।
बाजार में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों से वैश्विक तनाव कम होता दिख रहा है, जिससे तेल सस्ता हुआ और डॉलर कमजोर पड़ा। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख करते हैं।
खास बात यह भी है कि चांदी को सिर्फ कीमती धातु ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में भी देखा जाता है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में इसकी मांग बढ़ रही है, जिससे इसमें निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ी है। इसी के साथ एमसीएक्स के शेयर भी करीब 2.33% चढ़कर 2970 रुपये पर बंद हुए, जो इस पूरे ट्रेंड को और मजबूत करते हैं।
(प्रियंका कुमारी)
Price Hike: टोयोटा ने फॉर्च्यूनर की कीमतों में किया बड़ा इजाफा, जानें नई कीमतें और रेंज
Price Hike: जापानी ऑटोमेकर टोयोटा ने पॉपुलर प्रीमियम एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में तुरंत प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। 6 मई 2026 से लागू इस अपडेट के तहत Fortuner के अलग-अलग वेरिएंट्स अब ₹60,000 से लेकर ₹87,000 तक महंगे हो गए हैं। एंट्री-लेवल 2.7-लीटर पेट्रोल 4×2 और कुछ डीजल मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत ₹60,000 बढ़ी है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक और कुछ स्पेशल कलर ऑप्शन्स पर ₹65,000 का इजाफा हुआ है। टॉप वेरिएंट GR-S 4WD पर सबसे ज्यादा ₹87,000 की बढ़ोतरी की गई है।
डिजाइन और इंटीरियर
- Fortuner अपने मस्कुलर और कमांडिंग डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें शार्प LED हेडलाइट्स, क्रोम एलिमेंट्स और बड़े अलॉय व्हील्स के साथ मजबूत रोड प्रेजेंस मिलती है। GR-S और Legender वेरिएंट्स में स्पोर्टियर स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं।
- केबिन की बात करें तो यह 7-सीटर लेआउट के साथ आता है, जिसमें लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। लंबी यात्राओं के लिए इसका केबिन काफी आरामदायक है।
फीचर्स और सेफ्टी
- SUV में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, JBL ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Fortuner में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। डीजल इंजन में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है, जिसमें 4×2 और 4×4 दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट करीब 10.3 kmpl और डीजल वेरिएंट 14.6 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















