Responsive Scrollable Menu

Salim Khan Health: सलीम खान की नई तस्वीर आई सामने, ब्रेन हेमरेज के बाद कैसी है हालत? Photo Viral

Salim Khan Health: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बाद अब तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद उन्हें ईद के मौके पर अस्पताल से घर लाया गया था जहां अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हाल ही में उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने उनके फैंस और इंडस्ट्री को राहत दी है।

सलीम खान की रिकवरी, नई तस्वीर आई सामने
हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सलीम खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने घर पर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और पहले से बेहतर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

कोमल नाहटा ने बताया कि सलीम खान धीरे-धीरे लेकिन लगातार ठीक हो रहे हैं। यह अपडेट उनके चाहने वालों के लिए सुकून देने वाली खबर है।

ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती
सलीम खान को 17 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। लगभग 28 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला। इस दौरान उनकी DSA प्रक्रिया की गई, जो दिमाग की नसों से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए इस्तेमाल होती है।

घर पर जारी है इलाज
करीब एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद सलीम खान को 17 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिलहाल वह घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार जारी है।

ईद पर दिखे थे पहली बार
अस्पताल से लौटने के बाद सलीम खान पहली बार ईद के मौके पर सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। वह अपने बेटे सलमान खान के साथ बालकनी में फैंस का अभिवादन करते दिखे थे, हालांकि उस दौरान वह व्हीलचेयर पर थे।

सितारों ने की मुलाकात
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे। इनमें शाहरुखा खान, आमिर खान, संजय दत्त और जावेद अख्तर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने शुरू की एकता कपूर के शो की शूटिंग, वैनिटी वैन से शेयर किया खास वीडियो!

Continue reading on the app

Mini Thailand in India: भारत में छुपा है थाईलैंड जैसा खूबसूरत हिल स्टेशन, जानिए कैसे पहुंचे इस खूबसूरत जगह तक

Mini Thailand in India: भारत में छुपा है थाईलैंड जैसा खूबसूरत हिल स्टेशन, जानिए कैसे पहुंचे इस खूबसूरत जगह तक

Continue reading on the app

  Sports

11 मैच में 7 हार... दिल्ली अभी भी कर सकती है प्लेऑफ में पहुंचने का चमत्कार, बस करना होगा ये काम

Delhi Capitals Playoff Equation: आईपीएल 2026 में सातवीं हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है. केकेआर ने सीजन के 51वें मुकाबले में दिल्ली को 8 विकेट से हराया. दिल्ली की इस हार के बाद उसके टॉप-4 में पहुंचने के कितने चांस हैं. चलिए हम आपको बताते हैं... Sat, 9 May 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

भारतीय सेना के रेड शील्ड योद्धाओ ने मणिपुर में दिखाया शौर्य, रोमांचक अभ्यास का देखिए Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:53:56+00:00

Maharashtra News: निदा खान के AIMIM से जुड़े तार ! | Nasik | IT Company | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T02:06:29+00:00

Breaking On Bengal New CM LIVE: बंगाल छोड़कर भागेगी ममता? | TMC Vs BJP | PM Modi | Mamata | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:47:09+00:00

Bengal New CM News : नई सरकार का शपथग्रहण | Suvendu Adhikari Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:52:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers