बंगाल में फिर भड़की हिंसा: उत्तर 24 परगना में पुलिस पर फायरिंग, 5 जवान घायल, EC सख्त
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के नैजाट इलाके में हिंसक झड़प के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसमें पांच जवान घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना नैजाट थाने के राजबाड़ी इलाके में हुई, जहां दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान एक घर के अंदर से अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।
इस हमले में थाना प्रभारी भारत प्रसून कर और एक कांस्टेबल को गोली लगी। साथ ही तीन अन्य पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत Kolkata के चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और साकेट बम बरामद किए। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
चुनाव आयोग सख्त
घटना के बाद चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, डीजीपी सिद्धार्थ गुप्ता और केंद्रीय बलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव बाद हिंसा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने प्रशासन और केंद्रीय बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और हर घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
बढ़ती चिंता
राज्य में अलग-अलग जगहों पर हिंसा की घटनाओं में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं और दो लोगों की मौत की भी खबर है। साथ ही कई राजनीतिक कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।
SSC : एसएससी MTS परीक्षा केंद्र के नीचे मिला तहखाना, मिले लैपटॉप और राउटर, नकल गिरोह का सरगना गिफ्तार
करीब तीन माह पहले एसएससी MTS भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में अभ्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जरिए नकल कराने वाले एक हाईटेक गिरोह के सरगना को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan





















