Responsive Scrollable Menu

सलमान खान के शो में हिस्सा लेने से पहले शेंटी शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, रैपर बोले- 'मैं कीमत चुकाने को तैयार'

Santy Sharma Got Death Threat: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 20 का प्रोमो रिलीज किया था. जिसमें सलमान जबरदस्त अंदाज में नजर आए थे. इस बार शो में कई जाने-माने नामों को लेकर चर्चा है, जो शो में नजर आएंगे. इनमें मशहूर रैपर शेंटी शर्मा का भी नाम सामने आया. बिग बॉस में हिस्सा लेने से पहले शेंटी शर्मा चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि आरक्षण सिस्टम में सुधार के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. उनकी ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं. 

आरक्षण पर अभियान चला रहे हैं शेंटी शर्मा

दरअसल, पिछले कुछ समय से शेंटी शर्मा आरक्षण और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में रैपर ने 'आरक्षण हटाओ, देश बचाओ' जारुकता कैंपेन भी चलाया था. इस कैंपेन की शुरुआत मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य लोगों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा देना है. उन्होंने इस अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने की बात कही. बता दें कि इस कार्यक्रम में उनके साथ एक्टर और बिग बॉस फेम पुनीत वशिष्ठ भी नजर आए थे और उन्होंने इसके लिए रैपर का खुलकर सपोर्ट किया था. 

'जान से मारने की धमकियां मिल रहीं'

शेंटी शर्मा ने अपनी इंस्टास्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं क्योंकि वह आरक्षण में सुधार की बात कर रहे हैं. उनके मुताबिक, वह इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और किसके लिए कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा,  'मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं क्योंकि मैं मैं आरक्षण में सुधार की बात कर रहा हूं और ऐसे सवाल पूछ रहा हूं जिन्हें लोग सुनना नहीं चाहते.'

'मैं कीमत चुकाने को तैयार'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी छात्र या किसी समुदाय के ख़िलाफ़ नहीं हूं, मैं बस आरक्षण व्यवस्था पर निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा की मांग कर रहा हूं और मैं 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उसके संस्थापकों के पीछे की सच्चाई के बारे में बात करता रहूंगा. धमकियां मुझे चुप नहीं करा पाएंगी. अगर सच बोलने की कोई कीमत चुकानी पड़े, तो मैं उसके लिए तैयार हू. मजबूत बने रहें और सवाल पूछते रहें.'

ये भी पढ़ें: अनूप सोनी की जगह अजय देवगन करेंगे क्राइम पेट्रोल का नया सीजन होस्ट, जानिए डेट और टाइम के साथ शो में क्या होगा खास

बिग बॉस 20 में आने के लिए किस-किस के नाम की है चर्चा

'बिग बॉस 20' के लिए कई सेलिब्रिटी और पुराने कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा है. हालांकि, मेकर्स की ओर से किसी के भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार बिग बॉस 20 में सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू (फैसल शेख), निया शर्मा, शिवांगी जोशी, पर्ल वी पुरी और अंजलि अरोड़ा जैसी मशहूर हस्तियों दिखाई दे सकती हैं. इसके अलावा कॉमेडियन सुनील पाल, सिंगर शेंटी शर्मा, एक्ट्रेस मही विज, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती के नामों की चर्चा है. बता दें कि बिग बॉस 20, 6 सितंबर 2026 को कलर्स टीवी और JioHotstar पर आएगा. 

ये भी पढ़ें: 'मेरी नालायक औलाद…', बादशाह के ‘स्टेज नेम’ पर हनी सिंह का तंज, फिर क्यों वायरल हुआ दोनों का पुराना विवाद?

Continue reading on the app

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ भारतीय क्रिकेटर, IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का रहे हिस्सा

Abishek Porel Arrested: बंगाल के क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को हुगली में एक मेडिकल छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोरेल ने शादी का वादा करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और फिर धोखा दे दिया. मंगलवार को पुलिस ने पोरेल को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. इस खबर ने हर तरफ हलचल मचा दी है.

अभिषेक पोरेल को किस मामले में किया गया गिरफ्तार?

अभिषेक पोरेल को बलात्कार के आरोप में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है. हुगली में एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में छात्रा ने पोरेल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए थे.

मंगलवार को पुलिस ने पोरेल को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया. अब यह मामला कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है.

अभिषेक पोरेल के खिलाफ FIR में क्या लिखा है?

पोरेल के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया है, "अभिषेक पोरेल ने शिकायत करने वाली महिला को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा. उसने महिला को खाना नहीं दिया और जान-बूझकर उसे अलग-थलग रखा. नतीजतन... महिला शारीरिक रूप से कमजोर हो गई और ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थी. फ्लाइट होने के बावजूद... चोटों की वजह से उसे तुरंत मेडिकल मदद लेनी पड़ी."

यह शिकायत महिला ने मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि पोरेल ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. उसने यह भी आरोप लगाया है कि पोरेल ने उनके अंतरंग पलों को रिकॉर्ड किया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया.

आरोपों में 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में हुई एक घटना भी शामिल है. शिकायत के अनुसार, महिला को कथित तौर पर कैद करके रखा गया और खाना नहीं दिया गया, जिससे वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गई और उसे मेडिकल मदद की ज़रूरत पड़ी. ये दावे शिकायत का हिस्सा हैं और अभी तक अदालत में साबित नहीं हुए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

रिटायरमेंट के तुरंत बाद दूसरे देश का कप्तान बना ये क्रिकेटर, रोनाल्डो से है ये खास संबंध

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मोइसेस हेनरीके 39 साल की उम्र में बने पुर्तगाल के कप्तान. टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालिफाई करने का मौका. Tue, 11 Aug 2026 17:01:10 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: बच्चों पर चली लाठियां ‘फायर’ हुईं रुबिका लियाकत! | #jharkhand #ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:42:59+00:00

टीईटी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला #tet #supremecourt #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers