Responsive Scrollable Menu

JMI Admission 2026: जामिया में डिस्टेंस कोर्सेज के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 नए कोर्स की हुई शुरुआत

JMI CDOE Admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया ने डिस्टेंस व ऑनलाइन कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक बढ़ा दी है। साथ ही 11 नए जॉब-ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए हैं।

Continue reading on the app

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाज पर मिसाइल हमला:2 पाकिस्तानी समेत 3 की मौत; रेड सी में अब तक 8 जहाजों को निशाना बनाया

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी जहाज पर मिसाइल हमला किया। हमला बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में हुआ। यह रेड सी का एक अहम समुद्री रास्ता है। यमन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, हमले में जहाज के 3 क्रू मेंबर मारे गए। इनमें 2 पाकिस्तानी और 1 इंडोनेशियाई नागरिक था। रॉयटर्स के मुताबिक, जहाज का नाम 'तिहामा' था। यह तंजानिया के झंडे वाला जहाज ओमान के सलालाह बंदरगाह से जिबूती जा रहा था। इसके बाद उसे आगे जाना था। हूतियों ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हूतियों ने पिछले महीने सऊदी जहाजों की नाकाबंदी शुरू की थी। इसके बाद से रेड सी में 8 जहाजों पर हमला हो चुका है। होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब में भी खतरा बढ़ा यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से समुद्री कारोबार पहले ही दबाव में है। अब बाब अल-मंदेब में भी जहाजों पर हमले बढ़ रहे हैं। इससे शिपिंग कंपनियों की परेशानी और बढ़ गई है। हूती विद्रोही रेड सी से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी जहाजों पर हूतियों के हमलों में यह पहली बार है, जब किसी की मौत हुई है। हूतियों के हमलों का असर सऊदी अरब के तेल निर्यात पर भी पड़ा है। समुद्र में जहाजों की आवाजाही कम हुई है। सुरक्षा के डर से कई जहाज रेड सी और स्वेज नहर के रास्ते से बच रहे हैं। बाब अल-मंदेब से गुजरने वाले जहाज घटे केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते बाब अल-मंदेब से रोज औसतन 32 जहाज गुजरे। पहले यहां रोज करीब 50 जहाज गुजरते थे। यानी अब इस रास्ते से करीब 18 जहाज कम गुजर रहे हैं। कई जहाज अब अफ्रीका के चारों ओर से जा रहे हैं। यह रास्ता काफी लंबा है। इससे सामान पहुंचने में ज्यादा समय लग रहा है। इसका असर सप्लाई पर भी पड़ रहा है। सामान की कमी बढ़ सकती है। सप्लाई लाइन पर दबाव बढ़ रहा है। इससे रोजमर्रा की चीजों का खर्च भी बढ़ सकता है। यमन में ईरान और सऊदी अरब आमने-सामने ईरान और सऊदी अरब यमन में युद्ध लड़ रहे हैं। दोनों देश वहां विरोधी पक्षों का समर्थन करते हैं। सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली सरकार का समर्थन करता है, जबकि ईरान हूतियों के साथ है। हूती संगठन यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है। हूतियों ने 2023 और 2024 में भी रेड सी में लगातार जहाजों पर हमले किए थे। इससे समुद्री यातायात पर असर पड़ा था। इस समय हूतियों के हमलों का असर इसलिए ज्यादा महसूस हो रहा है, क्योंकि दुनिया पहले से ही होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से जूझ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

रिटायरमेंट के तुरंत बाद दूसरे देश का कप्तान बना ये क्रिकेटर, रोनाल्डो से है ये खास संबंध

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मोइसेस हेनरीके 39 साल की उम्र में बने पुर्तगाल के कप्तान. टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालिफाई करने का मौका. Tue, 11 Aug 2026 17:01:10 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha : जंतर-मंतर के छात्रों का साथ देने वाले झारखंड से क्यों गायब? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T12:12:31+00:00

राजस्थान से गुजरात तक पुलिस का Action...अवैध हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T12:16:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers