Responsive Scrollable Menu

Met Gala 2026: डेब्यू करते ही छा गए करण जौहर, राजा रवि वर्मा से इंस्पायर्ड लुक ने लूटी लाइमलाइट

Karan Johar Met Gala Look: मेट गाला (Met Gala 2026) में इस बार करण जौहर (Karan Johar) ने पहली बार एंट्री ली और आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आए करण का लुक राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) की पेंटिंग्स से इंस्पायर्ड था। उनका लुक एक चलते-फिरते कैनवास जैसा लग रहा था, जिसमें भारतीय कला साफ झलक रही थी।

मनीष मल्होत्रा की खास डिजाइन

Karan Johar Met Gala Look

मेट गाला के लिए यह शाही लिबास मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। इसमें बंदगला, ट्राउजर और एक बड़ा ड्रामैटिक केप शामिल था, जिस पर रवि वर्मा की पेंटिंग्स को खूबसूरती से उकेरा गया था। पहले इसे पेंटिंग के रूप में बनाया गया, जिसमें 5,600 घंटे लगे। 

कला और फैशन का अनोखा मेल

Karan Johar Met Gala Look Details

इस आउटफिट में हाथ की कढ़ाई, थ्री-डी स्कल्प्टिंग, क्विल्टिंग और जरदोजी जैसे कई पारंपरिक काम किए गए थे। काले और गोल्डन रंग के मेल ने इसे और भी रॉयल बना दिया।

यह भी पढ़े- सोने के धागों की साड़ी से लेकर 200 करोड़ के ब्लाउज तक, ईशा अंबानी के लुक में क्या-क्या खास?

पेंटिंग्स की दिखी झलक

Karan Johar Met Gala Look

ड्रेस पर ‘हंस दमयंती’, ‘कादंबरी’ और ‘अर्जुन-सुभद्रा’ जैसी मशहूर पेंटिंग्स के सीन देखने को मिले। यह लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कला और कहानियों का प्रतिनिधित्व कर रहा था।

क्यों चुना राजा रवि वर्मा को?

Karan Johar Raja Ravi Verma Inspired Look

करण जौहर ने बताया कि वह रवि वर्मा की कला से काफी प्रभावित हैं। जैसे उनकी पेंटिंग्स भावनाओं को दिखाती हैं, वैसे ही करण अपनी फिल्मों में इमोशंस दिखाने की कोशिश करते हैं।

एक्सेसरीज ने लुक को बनाया ग्लैमरस

Karan Johar Raja Ravi Verma Inspired Look

अपने लुक को पूरा करने के लिए करण ने स्टेटमेंट ज्वैलरी और टिंटेड चश्मा कैरी किया, जिससे उनका अंदाज और भी खास बन गया।

भारत की संस्कृति को किया रिप्रेजेंट

करण जौहर का यह लुक सिर्फ स्टाइल नहीं था, बल्कि भारत की कला, संस्कृति और विरासत को ग्लोबल मंच पर पेश करने की एक खूबसूरत कोशिश थी। उनके इस डेब्यू की हर तरफ चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े- 78 साल पहले शुरू हुआ मेट गाला: कभी था फंडरेज़र, आज हैं फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट, रेड कार्पेट लुक्स ने दिलाई पहचान

Continue reading on the app

इस कार कंपनी का महा-धमाका: 42% बढ़ा Q4 का मुनाफा, शेयरधारकों को हर शेयर पर ₹33 का डिविडेंड

महिंद्रा ने FY2025-26 की Q4 में शानदार प्रदर्शन किया है। मजबूत मांग और बेहतर संचालन के दम पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42% बढ़कर ₹4,668 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि कुल रेवेन्यू 29% की बढ़त के साथ ₹54,982 करोड़ रहा है। कंपनी ने ₹33 प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है। 

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं... वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी 'वाडा' (WADA) के नियम 5.6.1 के अनुपालन पर टिकी है, जिसके तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी को छह महीने पहले लिखित नोटिस देना अनिवार्य है. भारतीय कुश्ती महासंघ फिलहाल अंतरराष्ट्रीय संस्था से उनकी पात्रता की पुष्टि का इंतजार कर रहा है. Thu, 7 May 2026 22:05:54 +0530

  Videos
See all

Akhilesh-Mamata Meeting: ममता से मिले अखिलेश यादव! TMC पर हुआ अब तक का सबसे तगड़ा एक्शन? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:45:07+00:00

News Ki Pathshala: पंजाब में रेड Vs रेड...पंजाब पुलिस देखती रह गई..ED ने बड़ा एक्शन ले लिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:38:29+00:00

UP Election 2027: रोहित सिंह का सपा पर तीखा हमला, बोले- जनता सिखाएगी सबक! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:37:29+00:00

Bus Accident : अनियंत्रित होकर नहर में समाई यात्रियों से भरी बस! Accident News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers