लाल, हरी और पीली कैप्सीकम में क्या अंतर है? जानिये इनके फायदे और स्वाद की पहचान
हरी, पीली और लाल कैप्सीकम एक ही पौधे से, फर्क पकने, स्वाद और पोषण में. हरी वजन और शुगर के लिए, पीली इम्युनिटी और आंखों के लिए, लाल दिल, त्वचा और एंटी एजिंग के लिए बेहतर.
Dambu Recipe: झारखंड का देसी सुपरफूड! 'डंबू' का स्वाद चखा तो भूल जाएंगे मोमोज-इडली
झारखंड अपने पारंपरिक खान-पान और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है. इन्हीं में एक लोकप्रिय आदिवासी डिश है 'डंबू'. इसे खास मौकों पर बनाया जाता है और बच्चे-बड़े सभी इसे पसंद करते हैं. डंबू को घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए चावल का आटा, तेल, नमक और थोड़ी चीनी की जरूरत होती है. डंबू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में पानी उबालें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें तेल, नमक और थोड़ा सा चीनी डालें. इसके बाद धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं, ताकि उसमें गांठ न बने. आटा तैयार होने के बाद उसे ठंडा कर गूंथ लें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हाथ से लंबा आकार दें, जो डंबू का पारंपरिक रूप होता है. इसके बाद इन्हें स्टीमर, इडली मेकर या पारंपरिक बांस की टोकरी में करीब 15 मिनट तक भाप में पकाएं. तैयार डंबू को टमाटर की चटनी के साथ गर्म-गर्म परोसा जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















