Operation Sindoor की पहली वर्षगाँठ पर Indian Armed Forces ने कही बड़ी बात, ''लंबे युद्ध की बजाय कम समय में लक्ष्य हासिल किये''
इसे भी पढ़ें: बीती रात 1 बजकर 5 मिनट पर Indian Armed Forces ने फिर से जो कुछ किया, हिल गया पूरा Pakistan
Viral Video: रियान पराग के बाद चहल ने भी धुएं में उड़ाया नियम!, पंजाब किंग्स के वीडियो से मचा बवाल
Yuzvendra chahal Vaping: आईपीएल 2026 के बीच एक बार फिर खिलाड़ियों की वेपिंग को लेकर नया विवाद सामने आ गया। इस बार मामला लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया जा रहा कि पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर फ्लाइट के अंदर वेपिंग करते नजर आए। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर बहस तेज हो गई।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है, जब पंजाब किंग्स की टीम 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने के लिए हैदराबाद जा रही थी। टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस सफर का एक व्लॉग बनाया था और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। वीडियो में चहल, शशांक सिंह के साथ फ्लाइट में बैठे नजर आए।
Chahal is an embarrassment.
— Moin (@MoInsiders) May 7, 2026
Vaping in a flight? I don't know how nobody pointed fingers at him when Riyan Parag was character assassinated all over social media. Should be banned from flying pic.twitter.com/zJvpEUbz5X
चहल का वेपिंग करते वीडियो वायरल
हालांकि, जो वीडियो आधिकारिक तौर पर अपलोड किया गया, उसमें कोई विवादित चीज दिखाई नहीं दी। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग क्लिप वायरल हो रही, जिसे कथित तौर पर एडिट से हटाया गया हिस्सा बताया जा रहा है। इसी वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि चहल सीट पर बैठकर चोरी-छिपे वेपिंग कर रहे थे।
चहल वीडियो में कुछ छुपाते नजर आ रहे
वीडियो में वह अपने आसपास बैठे खिलाड़ियों से कुछ छिपाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह वेप इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या उसमें दिख रही चीज वास्तव में वेप थी।
भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग डिवाइस पूरी तरह बैन हैं। इसके अलावा फ्लाइट के अंदर धूम्रपान या वेपिंग करना भी नियमों के खिलाफ है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद चहल को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
यह पहला मौका नहीं है जब युजवेंद्र चहल किसी ऐसे विवाद में घिरे हों। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर कार चलाते समय सिगरेट पीते नजर आए थे। उस समय भी फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
दिलचस्प बात यह है कि इसी आईपीएल सीजन में रियान पराग भी वेपिंग विवाद में फंस चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें कथित तौर पर ई-सिगरेट इस्तेमाल करते देखा गया था। बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी। इसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उन पर कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर काट लिया था।
अब चहल का वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट में खिलाड़ियों के अनुशासन और वेपिंग नियमों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi




















