Luxury Car: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की M440i xDrive कन्वर्टिबल, जानें कीमत और धांसू फीचर्स
Luxury Car: भारत में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग के बीच जर्मन कार निर्माता BMW ने अपनी नई कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार BMW M440i xDrive Convertible को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रीमियम कार को 4 मई को आधिकारिक तौर पर पेश किया, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मानी जा रही है।
कन्वर्टिबल डिजाइन की खासियत
BMW M440i xDrive को कन्वर्टिबल डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें सॉफ्ट-टॉप रूफ दिया गया है। यह रूफ महज 18 सेकेंड में खुल या बंद हो सकता है और इसे 50 किमी/घंटा की स्पीड तक ऑपरेट किया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी खास बन जाता है।
फीचर्स से भरपूर कार
इस लग्जरी कार में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले और डिजिटल की जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, 12-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, M लेदर स्टीयरिंग व्हील और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, ब्रेक असिस्ट, DSC और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
BMW M440i xDrive Convertible में 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374 हॉर्सपावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार मात्र 4.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक सीमित है।
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इस लग्जरी कन्वर्टिबल कार को भारत में 1.09 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसमें कस्टमाइजेशन भी करवा सकते हैं, जिससे कीमत में बदलाव संभव है।
(मंजू कुमारी)
Hyderabadi biryani: घर पर बनाएं रेस्त्रां जैसी हैदराबादी बिरयानी, इस रेसिपी से मिलेगा लाजवाब स्वाद, मुंह में पानी ला देगी खुशबू
Hyderabadi biryani at home: बिरयानी आज अधिकांश लोगों की फेवरेट डिश बन गई है. इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. हम आपको हैदराबादी बिरयानी की रेसिपी और इसको बनाने की आसान विधि बता रहे हैं. आप इस रेसिपी से घर पर ही हैदराबादी बिरयानी बना सकते हैं. इस बिरयानी को खाने के बाद आप कह उठेंगे वाह क्या लाजवाब स्वाद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18

















