Responsive Scrollable Menu

Gujarat: गुजरात में 3,936 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी, रोजगार को दिया जाएगा बढ़ावा

गुजरात में सेमीकंडक्टर उद्योग को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने दो नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। India Semiconductor Mission के तहत ये फैसले लिए गए हैं, जिनमें कुल करीब ₹3,936 करोड़ का निवेश किया जाएगा. ढोलेरा और सूरत में आधुनिक सेमिकंडक्टर यूनिट स्थापित किया जाएगा. इससे करीब 2230 कुशल लोगों को रोजगार मिलेगा. राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 

सूरत में सुची सेमिकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 868 करोड़ रुपये की लागत से OSAT सुविधा स्थापित की जाएगी, जिससे हर साल यहां 1000 मिलियन से अधिक चिप्स का उत्पादन होगा. इसका उपयोग टीवी, मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे क्षेत्रों में होगा. 

गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- चोरी हुए 53 हजार से अधिक फोन पुलिस ने वापस लौटाए, एक साल में गुजरात पुलिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित हो रहा गुजरात 

इसके अलावा, धोलेरा में क्रिस्टल्स मैट्रिक्स लिमिटेड द्वारा मिनी और माइक्रो एलईडी डिस्पले निर्माण की आधुनिक यूनिट लगवाई जाएगी. वैश्विक बाजार के लिए उन्नत तकनीक उपलब्ध करवाई जाएगी. गुजरात सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से गुजरात निवेशकों की पहली पसंद बन गई है. केंद्र और राज्य सरकार की मदद से गुजरात तेजी से सेमीकंडक्टर के हब के रूप में विकसित हो रहा है. 

गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- साबरमती नदी पर तेजी से बन रहा 36 मीटर ऊंचा पुल, बुलेट ट्रेन से गुजरात के विकास को मिलेंगे नए पर

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती 

इन परियोजनाओं से सिर्फ तकनीकी विकास को ही बढ़ावा नहीं दिया जाएगा बल्कि भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी. गुजरात की औद्योगिक प्रगति और मेक-इन इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने के लिए अहम होगा.

गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव करवाने की सरकार की तैयारी पूरी, मतदाताओं से 100 प्रतिशत मतदान की अपील

 

Continue reading on the app

तिहाड़ जेल में हत्या करने वाला ज्योति बाबा गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ज्योति बाबा गैंग के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो तिहाड़ जेल के अंदर हुए हत्या के मामले में फरार चल रहा था. आरोपी की पहचान राकेश उर्फ टिंकू के रूप में हुई है. वह अंतरिम जमानत पर बाहर आया था लेकिन बाद में फरार हो गया था. उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी था.

टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा 

पुलिस के मुताबिक, 5 मई को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि राकेश उर्फ टिंकू इलाके में आने वाला है. इसके बाद इंस्पेक्टर पंकज ठाकरण की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक ब्रेटा पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है.

कई बार जेल भी जा चुका है

पुलिस के अनुसार, राकेश उर्फ टिंकू पर हत्या, लूट, फायरिंग, हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह साल 2018 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है और कई बार जेल भी जा चुका है.

सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई

जांच में सामने आया है कि साल 2022 में तिहाड़ जेल के अंदर रामनिवास नाम के कैदी की हत्या में राकेश अपने साथियों के साथ शामिल था. यह हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

माता वैष्णो देवी के दरबार में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लगाई हाजिरी, परिवार संग पहुंचे कटरा

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को देखने को लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के फौरन बाद वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा के लिए रवाना हो गए. पूर्व क्रिकेटर को अचानक कटरा में देख फैंस और श्रद्धालु भी हैरान थे. Sat, 9 May 2026 14:33:08 +0530

  Videos
See all

CM Suvendu Adhikari Oath: उधर PM Modi ने SPG के कान में कुछ बोला, इधर एक्शन में आ गई SPG ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:10:13+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony में नहीं जा पाए Manoj Tiwari, घर बैठे देखा समारोह। Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:11:08+00:00

UP News: एक्शन में Deputy CM Brajesh Pathak, UP के स्वास्थ्य विभागों पर कार्रवाई | Hospital | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:15:02+00:00

Suvendu Adhikari LIVE: सीएम बनते ही सुवेंदु का पहला एक्शन! | Mamata Banerjee | Bengal Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:16:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers