Responsive Scrollable Menu

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को टीम से निकाला गया? सामने आई ना खेलने की बड़ी वजह

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या लखनऊ के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन से गायब दिखे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते नजर आए. सवाल ये है कि क्यों इस खिलाड़ी को मैच से बाहर रखा गया है?

Continue reading on the app

MI vs LSG: 5 मैच के बाद रोहित शर्मा की हुई वापसी, हार्दिक अचानक हुए आउट

MI vs LSG: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई। टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आखिरकार मैदान पर लौट आए हैं। रोहित को सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या थी, जिसकी वजह से वह लगातार 5 लीग मैच नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ नजर आया। मुंबई इंडियंस इस दौरान लय खोती दिखी और अंकतालिका में नीचे खिसक गई।

रोहित ने इस सीजन अपना आखिरी मैच 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में वह 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए थे। इसके बाद से ही वह चोट से उबरने में लगे थे और टीम से बाहर थे।

अब उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है, जब मुंबई इंडियंस के लिए हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है। टीम फिलहाल अंकतालिका में नौवें स्थान पर है और आज के मुकाबले में उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है, जो बराबर अंकों के साथ उसी स्थिति में है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है।

रोहित की वापसी से मुंबई के टॉप ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और नेतृत्व का फायदा टीम को जरूर मिलेगा, खासकर तब जब टीम लगातार दबाव में खेल रही है। फैंस को भी उम्मीद है कि ‘हिटमैन’ वापसी के साथ ही अपनी पुरानी लय हासिल करेंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए कितना फर्क लाती है और क्या टीम इस मौके का फायदा उठाकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रख पाती है।

LSG बैटिंग-फर्स्ट XI: मिच मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट बेंच: सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद। 

MI बॉलिंग-फर्स्ट XI: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

इम्पैक्ट बेंच: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: निकोलस पूरन ने हर दूसरी गेंद पर मारा छक्का, ठोका सबसे तेज अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी छूटे पीछे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ निकोलस पूरन ने की छक्कों की बारिश, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 63 रन बनाए. पूरन ने सीजन का पहला अर्धशतक जमाया और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भी पछाड़ दिया. Mon, 04 May 2026 20:29:07 +0530

  Videos
See all

आज से बंगाल भय मुक्त हुआ: PM Modi #westbengalelectionresult #bjp #tmc #shortsvideo #aajtak #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T16:09:45+00:00

ममता को हराने के बाद क्या बोले शुभेंदु अधिकारी #mamatabanerjee #shubhenduadhikari #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T16:12:14+00:00

जीत के साथ बंगाल की जनता से PM ने किए वादे #rohingya #pmmodi #westbengalelectionresult #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T16:12:06+00:00

PM Modi बोले, घुसपैठियों पर होगा बड़ा एक्शन #rohingya #pmmodi #westbengalelectionresult #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T16:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers