होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर धमाके के बाद आग, संभावित हमले की जांच जारी
सियोल, 4 मई (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर धमाके के बाद आग लगने की खबर सामने आई है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने सोमवार को अपने जहाज पर संभावित हमलों की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी कांसुलर मामलों की टीम इस जानकारी की पुष्टि कर रही है कि क्या दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमला हुआ है। अभी तक हमने शुरुआती तौर पर यह पुष्टि की है कि हमारे किसी नागरिक को कोई चोट नहीं आई है।
मंत्रालय यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि जहाज को कितना नुकसान हुआ है और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, अगर यह बात सही होती है, तो यह पहला ऐसा मामला होगा, जब किसी दक्षिण कोरियाई झंडे वाले जहाज पर इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में हमला हुआ हो। उस समय अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था और यह जलमार्ग लगभग बंद हो गया था।
करीब 2,000 जहाज अभी भी इस जलमार्ग में फंसे हुए हैं, जिनमें 26 दक्षिण कोरियाई जहाज भी शामिल हैं।
यह घटना उस समय हुई जब वॉशिंगटन ने “प्रोजेक्ट फ्रीडम” नाम का अभियान शुरू किया था, जिसका मकसद इस जलमार्ग में फंसे जहाजों को निकालना है। ईरान ने इस कदम को सीजफायर (युद्धविराम) का उल्लंघन बताया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में युद्धविराम की समय-सीमा बढ़ा दी थी और ईरान से एक नया शांति प्रस्ताव देने को कहा था, साथ ही सैन्य दबाव और आर्थिक प्रतिबंध भी बढ़ा दिए थे।
शांति वार्ता अभी रुकी हुई है, क्योंकि पिछले महीने दोनों पक्षों की पहली सीधी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई थी।
इस जलमार्ग की नाकेबंदी की वजह से दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है, क्योंकि लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस का व्यापार इसी रास्ते से होता है।
इसी बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोमवार को बताया कि दो अमेरिकी व्यापारिक जहाज सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं।
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर इस समय अरब की खाड़ी में ऑपरेशन कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजर चुके हैं, ताकि ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को समर्थन दिया जा सके।”
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सेना व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को फिर से सामान्य करने में मदद कर रही है। पहले कदम के तौर पर दो अमेरिकी झंडे वाले जहाज सुरक्षित रूप से इस स्ट्रेट से गुजर चुके हैं और अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bengal Election Result : स्ट्रॉन्गरूम से निकलकर गजब भड़कीं Mamata Banerjee | Shorts
Bengal Election Result : स्ट्रॉन्गरूम से निकलकर गजब भड़कीं Mamata Banerjee | Shorts #bengalelectionresults #westbengal #bjp #mamatabanerjee #hindinews #westbengalnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















