Responsive Scrollable Menu

योग से होगा हर रोग का समाधान! शिल्पा शेट्टी ने बताया क्यों जरूरी है 'वर्तुलासन' का अभ्यास

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और योग के प्रति समर्पण जगजाहिर है। वे योगाभ्यास के माध्यम से लचीलापन और मजबूती बनाए रखने पर जोर देती हैं। सोमवार को उन्होंने वर्तुलासन के महत्व पर जोर देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की।

पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेत्री वर्तुलासन का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट पर न सिर्फ अभ्यास करते हुए दिखाया, बल्कि इसके फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया।

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, वर्तुलासन योग की एक ऐसी मुद्रा है जो शरीर को गोलाकार स्थिति में लाती है। यह आसन हलासन के समान शरीर को लाभ देता है। इसमें शरीर को मोड़कर पीछे की ओर ले जाया जाता है, जिससे पूरी रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है।

उन्होंने आगे लिखा, यह थायरॉइड ग्रंथि को सक्रिय करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। पाचन क्रिया को सुधारता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। कंधों और ऊपरी पीठ को मजबूत बनाता है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हमेशा योग को सही तरीके से करने की सलाह देती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे स्पष्ट किया कि यदि पीठ दर्द, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पोंडलोसिस या हार्निया जैसी शारीरिक समस्या है, तो इस आसन का अभ्यास करने से बचें।

आयुर्वेद और योग परंपरा ने भी वर्तुलासन के महत्व पर जोर दिया। उनके अनुसार, वर्तुलासन शरीर के संतुलन, पाचन और नसों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन आसन माना जाता है। यद्यपि यह मुख्य रूप से एक हठयोग आसन है, लेकिन इसके लाभ आयुर्वेद के त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) संतुलन के सिद्धांतों से मेल खाते हैं।

इसे करने के लिए पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने हाथों को जांघों और घुटनों के बीच जमीन पर रखें। सांस भरते हुए, अपने पूरे शरीर को हाथों के सहारे ऊपर उठाएं, संतुलन बनाएं। कुछ सेकंड इसी मुद्रा (तुला) में रुकें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं। यह आसन पेट के अंगों को टोन करता है, जिससे पाचन शक्ति (अग्नि) में सुधार होता है और भोजन का उचित अवशोषण होता है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जल्दी क्रेडिट कार्ड बिल भरने से बढ़ता है CIBIL स्कोर? जानिये क्या है सच

क्या आपने भी सुना है कि क्रेडिट कार्ड का बिल जल्दी भर देने से आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से बढ़ जाता है? बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन पूरा सच भी नहीं है। असल में आपका स्कोर सिर्फ एक आदत से नहीं, बल्कि पूरी फाइनेंशियल डिसिप्लिन से बनता है

Continue reading on the app

  Sports

दिल हो तो 'हिटमैन' जैसा! रोहित शर्मा के शॉट से चोटिल हुआ ग्राउंडस्टाफ तो बल्ला छोड़ खुद आइसपैक लेकर पहुंच गए

Rohit Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि, वह नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए. बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान रोहित के एक शॉट पर गेंद ग्राउंड स्टाफ को जा लगी, जिसके बाद 'हिटमैन' खुद उन्हें देखने पहुंचे. उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है. Mon, 4 May 2026 16:16:39 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Results 2026 LIVE Update: भवानीपुर में बड़ा खेला?| Mamata Banerjee| Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:12:30+00:00

West Bengal Election Result 2026: जीत के बाद सड़कों पर उतरी BJP! TMC | PM Modi |Mamata | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:15:12+00:00

ट्रंप के साथ कोशिश जारी रखूंगाः मैर्त्स [German Chancellor says he will keep working with Trump] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:14:55+00:00

Varanasi में BJP कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया | #electionresults #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers