श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का टी20 कप्तान, जानिए नाम
Team India : भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. सूर्या ने बतौर कप्तान भारतीय टीम को तीसरी बार और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया था. सूर्या की कप्तानी में भारत ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई थी, जिसने बतौर होस्ट कंट्री अपने ही देश में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सूर्यकुमार यादव से जब आगे बढ़ने की सोचेगा तो उसको एक नया कप्तान टी20 फॉर्मेट के लिए चुनना होगा.
ऐसे में मीडिया और क्रिकेट जगत के गलियारों में काफी समय से भारत के 31 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की अटकलें चल रही हैं. सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर को टी20 फॉर्मेट में भारत का कप्तान बनाया जा सकता है. इस सबके बीच एक और खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की कप्तानी कर सकता है.
ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का कप्तान
अगर ऐसा हुआ तो सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बन सकता है. ये खिलाड़ी कौन है और कैसे वो श्रेयस अय्यर पर भारी पड़ सकता है और सूर्यकुमार यादव के कप्तान भारत की टी20 कप्तानी हासिल कर सकता है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
???? MASSIVE STATEMENT BY Eoin Morgan ON Shubman Gill ????
— MARCUS (@MARCUS907935) May 4, 2026
Shubman Gill is the perfect guy to lead India national cricket team in T20s after Suryakumar Yadav. He is already leading in two formats and giving him T20 captaincy will help India build a strong all-format captain for the… pic.twitter.com/RawIHcidxX
अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि कौन टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट में अगला कप्तान बनेगा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बताया है. उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है.
शुभमन गिल कप्तानी के लिए बेस्ट इंसान - इयोन मोर्गन
इयोन मोर्गन ने कहा कि, 'सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंडियन क्रिकेट टीम को लीड करने के लिए शुभमन गिल एकदम सही इंसान हैं. वह पहले से ही दो फॉर्मेट में लीड कर रहे हैं और उन्हें टी20 की कप्तानी देने से इंडिया को भविष्य के लिए एक मजबूत ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाने में मदद मिलेगी. जिस तरह से उन्होंने कम रिसोर्स के साथ गुजरात टाइटंस को लीड किया है. वह कमाल का है. इंडिया को अब कहीं और देखने की जरूरत नहीं है, शुभमन गिल ही वह आदमी हैं'.
???? MASSIVE STATEMENT BY Eoin Morgan ON Shubman Gill ????
— MARCUS (@MARCUS907935) May 4, 2026
Shubman Gill is the perfect guy to lead India national cricket team in T20s after Suryakumar Yadav. He is already leading in two formats and giving him T20 captaincy will help India build a strong all-format captain for the… pic.twitter.com/RawIHcidxX
इन खिलाड़ियों ने की भारत के लिए टी20 में कप्तानी
वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे. उनके बाद महेंद्र धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, जिन्होंने भारत टी20 वर्ल्ड कप 2007 का चैंपियन बनाया. इसके बाद विराट कोहली को और फिर रोहित शर्मा को भारत का टी20 कप्तान बनाया गया. हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ऋषभ पंत और सुरैश रैना ने भी कप्तानी की है.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
Thalapathy Vijay की पत्नी Sangeeta Sornalingam भी हैं करोड़ों की मालकिन, नेटवर्थ इतनी की सुनकर ही रह जाएंगे हैरान
Thalapathy Vijay Wife Sangeeta Sornalingam Net Worth: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर थलपति विजय अब केवल पर्दे के 'थलापति' नहीं रहे, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति के नए नायक बनकर उभरे हैं. हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों में उन्होंने जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उसने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सिनेमाई पर्दे से लेकर राजनीति के मैदान तक, विजय की लोकप्रियता का जादू हर तरफ सर चढ़कर बोल रहा है.
विजय जितना अपने काम को लेकर लाइमलाइट में हैं, उतना ही एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में विजय और उनकी पत्नी संगीता (Sangeeta Sornalingam) की तलाक की खबरें सामने आई हैं. दोनों का तलाक प्रोसेस में है. ऐसे में आइए जानें, थलापति विजय की पत्नी की नेटवर्थ कितनी है?
फैंस के दिलों पर राज करते हैं विजय
विजय ने साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी एक ऐसी पहचान बनाई है जो शायद ही किसी को मिलती है. उनके फैंस न केवल उनकी फिल्मों, बल्कि उनकी सादगी और विनम्र स्वभाव के भी दीवाने हैं. विजय का अपने फैंस के साथ एक अटूट बंधन है और यही वजह है कि उन्होंने अब जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा है. लेकिन इस सुपरस्टार की चमक-धमक वाली जिंदगी के पीछे एक मजबूत स्तंभ उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम हैं.
थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम कौन हैं?
विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था. वह श्रीलंकाई मूल की तमिल हैं. संगीता के पिता एक बेहद सफल और प्रसिद्ध तमिल उद्योगपति हैं, जो लंबे समय से ब्रिटेन में बसे हुए हैं. भले ही संगीता एक सुपरस्टार की पत्नी हैं, लेकिन वह ग्लैमर की दुनिया और मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना ही पसंद करती हैं. वह अपना ज्यादातर समय परिवार और बच्चों बेटे जेसन और बेटी दिव्या की परवरिश में बिताती हैं.
करोड़ों की मालकिन हैं संगीता
एक तरफ जहां थलपति विजय देश के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं, वहीं संगीता की अपनी व्यक्तिगत संपत्ति भी कम नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स और 'फिल्मबीट' के अनुसार, संगीता सोरनलिंगम की कुल संपत्ति लगभग 400 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनके पिता का बड़ा बिजनेस साम्राज्य और परिवार की निवेश क्षमता उन्हें आर्थिक रूप से बेहद सशक्त बनाती है.
एक फैन से जीवनसाथी बनने का सफर
विजय और संगीता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. संगीता असल में विजय की बहुत बड़ी फैन थीं. साल 1996 में जब विजय की फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' रिलीज हुई, तो यह यूके में जबरदस्त हिट रही. संगीता इस फिल्म से इतनी प्रभावित हुईं कि वह केवल विजय से मिलने के लिए लंदन से चेन्नई पहुंच गईं.
कैसे हुई थी विजय-संगीता की मुलाकात?
चेन्नई के एक स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई. विजय अपनी इस फैान के समर्पण को देखकर काफी प्रभावित हुए. पहली ही मुलाकात में उनके बीच लंबी बातचीत हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. विजय ने उन्हें अपने माता-पिता से मिलवाया, जिन्होंने तुरंत संगीता को पसंद कर लिया. लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 25 अगस्त 1999 को इस कपल ने ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. हालांकि, अब दोनों अपने रास्ते अलग करना चाहते हैं. कपल कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






