Responsive Scrollable Menu

ना केमिकल, ना डाई! सफेद बालों को नेचुरली काला करेगा ये तेल, 1 शीशी में बनाकर रख लें

DIY Oil for Black Hairs: अगर आपके बाल भी सफेद हो गए हैं, तो इन्हें कवर करने के लिए केमिकल डाई का इस्तेमाल नहीं, बल्कि इस नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल जड़ों से काले होना शुरू हो जाएंगे, जिससे मेंहदी या डाई की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।

Continue reading on the app

'मैं तमिलनाडु की CM बनना चाहती हूं', तृषा कृष्णन ने जब कही थी ये बात, थलापति विजय की जीत के बीच फिर चर्चा में वीडियो

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तृषा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि यह इंटरव्यू साल 2004 का बताया जा रहा है, जब तृषा फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं और उन्होंने सिर्फ कुछ फिल्मों में ही काम किया था.

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे, जानें कब तक होगी वापसी?

MS Dhoni Fitness: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के मुताबिक धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और चेन्नई में ही रहकर अपना रिहैब जारी रखे हुए।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आईपीएल 2026 का 48वां मैच होगा और प्लेऑफ की रेस के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

सूत्रों के अनुसार, धोनी इस मैच के लिए टीम के साथ दिल्ली नहीं गए। टीम प्रबंधन ने साफ किया है कि वह अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। हालांकि, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि धोनी इस सीजन में कम से कम एक मैच जरूर खेलेंगे। यानी फैंस को अभी उनके मैदान पर उतरने का इंतजार करना होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है। कुल 8 अंकों के साथ टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन आगे के मैच उसके लिए बेहद अहम होने वाले हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बाद चेन्नई को लगातार दो बार लखनऊ का सामना करना है- 10 और 15 मई को। इसके बाद टीम अपने लीग चरण का समापन सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबलों के साथ करेगी।

धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि उनका अनुभव और नेतृत्व मैदान पर काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में टीम के बाकी खिलाड़ियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें दिल्ली के खिलाफ जीत पर टिकी हैं, ताकि टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रख सके। आने वाले मुकाबले CSK के लिए ‘करो या मरो’ जैसे साबित हो सकते हैं।

Mon, 04 May 2026 16:34:49 +0530

  Videos
See all

Dangal LIVE With Sahil Joshi: दीदी का खेल खत्म ! | West Bengal Result | BJP Vs TMC | PM Modi |AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:36:41+00:00

West Bengal Election Result 2026: झालमुरी खाते हुए क्यों हंसने लगे Ashutosh? | TMC Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:37:02+00:00

West Bengal Election Result 2026:5 बजते ही बंगाल में TMC ने कर दिया खेला? Bengal Election News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:40:00+00:00

Election Result 2026 Highlights: Bengal में BJP 200 के करीब | Tamil Nadu | TVK | Vijay | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:36:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers