Responsive Scrollable Menu

थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव में मारी बाजी, फैशन स्टाइल में भी हैं अव्वल, 51 की उम्र में डैशिंग लुक देख लाखों लड़कियां हैं फिदा!

तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में एक्टर थलापति विजय सभी अन्य पार्टियों को पछाड़ कर सबसे आगे निकल गए हैं. उनकी पार्टी टीवीके ने इस चुनावी दंगल में सुनामी लाकर इतिहास रच दिया है. इस चुनावी रुझानों को देखकर लग रहा है कि फिल्मों में कमांडर (थलापति) का किरदार निभाने वाले विजय अब राजनीति के भी नए असली थलापति यानी मुख्यमंत्री बनेंगे. विजय की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. फैशन और स्टाइल की बात करें तो विजय अपनी फिल्मों में जितने कूल, डैशिंग लगते हैं, उतने ही सिंपल अंदाज में नॉर्मल लाइफ में नजर आते हैं. देखिए उनकी कुछ स्टाइलिश लुक वाली तस्वीरें...

Continue reading on the app

Bael Sharbat Recipe: गर्मियों में रोज पिएं बेल का ठंडा शरबत, घर पर कैसे बनाएं देसी कोल्ड ड्रिंक? नोट करें रेसिपी

How to make Bael Sharbat at Home: तेज गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों को खूब परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे में हमें अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए. हमें अपने खान-पान में ठंडी चीजों को जोड़ना चाहिए. बेल का शरबत उन्हीं में से एक देसी और आयुर्वेदिक उपाय है. इसे सिर्फ प्यास बुझाने वाला ड्रिंक नहीं मानना चाहिए. ये हमारे शरीर को भी अंदर से ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. इस ड्रिंक की खासियत है कि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. बेल का शरबत हर कोई पी सकता है क्योंकि ये पूरे परिवार के लिए हेल्दी आइटम है. आइए जानते हैं बेल शरबत बनाने की विधि.

बेल शरबत पीने के फायदे। Bael Juice Benefits

बेल का शरबत हमारे शरीर को तुरंत ठंडा करता है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेल का शरबत फायदेमंद होता है. बेल में विटामिन-सी, आयरन और जिंक जैसे तत्व भी होते हैं. ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. बेल का शरबत शरीर को डिहाड्रेट होने से बचाता है. बेल का शरबत पेट की गर्माहट को भी कम करता है. इसे गर्मियों में प्रतिदिन पीने से पानी की कमी दूर होती है. गर्मी से स्किन में होने वाली खुजली, इरीटेशन और घमौरियां भी बेल का शरबत पीने से कम होती है.

ये भी पढ़ें- Best Summer Diet: चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या खाएं और पीएं

बेल शरबत बनाने के लिए सामग्रियां

बेल का शरबत बनाने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता होगी-

  • पका हुआ बेल का फल
  • स्वादानुसार गुड़ का पाउडर या चीनी. अगर आप बिना चीनी पीना चाहते हैं तो इसे स्किप कर दें.
  • एक चुटकी काला नमक और सफेद नमक
  • 2 से 3 गिलास ठंडा पानी
  • बर्फ के टुकड़े

घर पर बेल शरबत बनाने की स्टेप-बाय-स्पेट विधि (Step by Step Process of making Bael Sharbat at home)

  • बेल का शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले बेल के फल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर छोड़ना है. 
  • इसके बाद बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लीजिए. अब इसे बड़े बर्तन में ट्रांसफर कर लें.
  • गूदे में पानी डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें. इस समय आपको बेल को मसल-मसल कर उसका गूदा और बीज अलग-अलग कर लेना है.
  • अब इस मिश्रण को छलनी की मदद से छान वें ताकि रेशा अलग हो जाएं.
  • और ज्यादा मीठा करना हो तो उसमें गुड़ या चीनी डालें और अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद इसमें नमक और काला नमक डालकर मिला लें.
  • शरबत को गिलास में निकाल लें. बर्फ मिलाएं और इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.

ये भी पढ़ें- Cucumber Idli recipe: क्या आपने कभी खाई है खीरे की इडली? गर्मी में जरूर करें इसका सेवन, जानें रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Dhoni की फिटनेस पर सवाल, CSK में वापसी पर असमंजस

IPL 2026 में Chennai Super Kings के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni की फिटनेस और मैदान पर वापसी को लेकर फैंस में असमंजस है. लगातार बदलते बयानों के कारण उनकी तुलना Donald Trump से की जा रही है. #IPL2026 #Dhoni #ChennaiSuperKings #Delhi #CricketNews Wed, 6 May 2026 18:52:04 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On West Bengal Election Results LIVE: 11 विधायकों ने छोड़ी TMC..? | Mamata | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T13:36:42+00:00

Bollywood: जिम के बाहर स्पॉट हुईं निकिता दत्ता #bollywood #nikitadutta #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T13:28:33+00:00

Punjab Blast : स्वाति मालिवाल ने मान पर लगाए गंभीर आरोप #shorts #swatimaliwal #bhagwantmann #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T13:29:16+00:00

Mamata Banerjee Resignation: 7 बजते ही ममता के इस्तीफे पर बड़ी खबर? N18P | TMC|Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T13:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers