Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी बॉल छोड़ने और डिफेंस की प्रैक्टिस कर रहे:राजस्थान रॉयल्स कैंप में दलीप ट्रॉफी की ट्रेनिंग की, 23 अगस्त को खेलेंगे मैच

वैभव सूर्यवंशी ने डोमेस्टिक रेड-बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है। वे अपनी IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। मंगलवार को वैभव ने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे बॉल छोड़ने और डिफेंस की प्रैक्टिस करते नजर आए। इसके साथ उन्होंने अटैकिंग शॉट्स पर भी काम किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ प्रिपरेशन लिखा। 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलेंगे। उन्हें टीम का वाइस-कैप्टन बनाया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। नागपूर में ट्रेनिंग कर रहे जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद वैभव ने तेजी से अपना फोकस रेड-बॉल क्रिकेट पर शिफ्ट किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, वे फिलहाल नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने खिलाड़ियों के लिए 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया है। इस कैंप में वैभव के अलावा तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा भी शामिल हैं। इनमें वैभव और तुषार देशपांडे दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे। तुषार वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा होंगे। ईस्ट जोन की पूरी टीम ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास। जिम्बाब्वे दौरे पर 151 रन बनाए, प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव का हालिया जिम्बाब्वे दौरा शानदार रहा। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 81 रन की रही। वैभव ने 15 साल 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। इंग्लैंड दौरा उनके लिए जिम्बाब्वे की तुलना में मुश्किल रहा था। उन्होंने वहां तीन पारियां खेलीं, लेकिन एक बार भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। भारत ने यह सीरीज 4-1 से गंवाई थी। 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू, सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया। इसके साथ ही वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। वैभव ने पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेट में शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। सचिन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू 16 साल 205 दिन की उम्र में किया था, जबकि शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। IPL 2026 में 776 रन, 5 बड़े अवॉर्ड जीते वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिली। इसके अलावा उन्होंने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेज के अवॉर्ड भी जीते। अंडर-19 वर्ल्ड कप में 439 रन, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट IPL से पहले भी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 439 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वर्ल्ड कप फाइनल में भी वैभव ने रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। -------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज, जानिए 5 कारण 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी है। सोमवार को अफगानिस्तान की टीम से उसका क्वालिफायर खेलना तय हो गया है। टीम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर है। उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। लेकिन इन्हें जीतकर भी टीम टॉप-8 में नहीं आ सकेगी। पढ़ें पूरी खबर 2027 वनडे वर्ल्डकप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज; ICC पर अपमान का आरोप 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के नए फॉर्मट पर आपत्ति जताई है। दोनों बोर्ड ने ICC पर फैसले लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के प्रकाश राज:बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी, अहंकारी सत्ता और कमजोर होगी

एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर सोमवार को प्रदर्शन स्थल से कथित तौर पर लिया गया एक वीडियो रीपोस्ट किया। वीडियो में छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया। रिप्लाई देते हुए एक्टर ने लिखा, “क्यों... क्यों... क्यों? अब ये क्रूरता नहीं चलेगी। इससे सिर्फ घमंड में बैठी सत्ता और कमजोर होगी।” पीयूष ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर सवाल उठाया झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दिल्ली के CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन के दौरान सलमान खान, नसीरुद्दीन शाह, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सेलेब्स ने छात्रों के समर्थन में प्रतिक्रिया दी थी। यूजर्स का दावा है कि झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर ज्यादातर बड़े चेहरे चुप हैं। हालांकि, एक्टर पीयूष मिश्रा रांची पहुंचकर छात्रों के समर्थन में खड़े हुए। पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर उन पर कटाक्ष किया। मिश्रा ने कहा था, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे। माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।’ क्या था नसीरुद्दीन शाह का पूरा बयान? दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर शुरुआत में सेलेब्स की चुप्पी पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से बात करते हुए कहा था, ‘सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा। एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा।’ बता दें कि झारखंड छात्रों के प्रदर्शन के 16वें दिन पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'गुलाल' का प्रसिद्ध गाना 'आरंभ है प्रचंड' भी गाया था। …………… झारखंड के छात्रों के आंदोलन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... विधानसभा घेराव के दौरान 10 छात्र घायल:14 पुलिसकर्मियों को भी आई चोट, एक आईसीयू में भर्ती, 12 इलाज करा घर गए विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे में करीब 130 लोगों के घायल होने की सूचना है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि रिफॉर्म मंच के करीब 80 छात्र-छात्राओं को चोट आई है। पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20WC में Suryakumar के कैच पर T. Dilip: वह एक असाधारण मैच जिताऊ कैच था!

भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के फ़ाइनल में सूर्यकुमार यादव के मैच जिताने वाले कैच के बारे में बात की। उन्होंने इसे मैच के लिहाज़ से असाधारण कैच बताया, जिसने ड्रेसिंग रूम में भावनाओं का सैलाब ला दिया। बारबाडोस में खेले गए फ़ाइनल के आखिरी ओवर में, जब हार्दिक पांड्या गेंदबाज़ी कर रहे थे और जीत के लिए 16 रनों की ज़रूरत थी, सूर्यकुमार ने डेविड मिलर को पवेलियन भेजने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा। मिलर ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद बाउंड्री के पास सूर्यकुमार के पास गई; उन्होंने पहले बाउंड्री के बाहर जाकर और फिर अंदर आकर सही तरीके से कैच पूरा किया। इसके बाद टीम की बैटिंग में ज़्यादा गहराई नहीं बची थी, इसलिए यह कैच असल में मैच जिताने वाला कैच साबित हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: Afghanistan का जलवा! World Cup 2027 में सीधे क्वालीफाई, Rashid Khan का शानदार खेल


JioStar पर उस कैच के बारे में बात करते हुए T दिलीप ने कहा कि शुरुआती कुछ सेकंड्स तक मैं चुप और शांत था क्योंकि मेरा दिमाग़ हिसाब-किताब कर रहा था - क्या सूर्या ने गेंद को साफ़-सुथरे ढंग से पकड़ा था? क्या उनके पैर बाउंड्री रोप के अंदर थे? क्या उन्होंने सही समय पर गेंद को हवा में उछालकर वापस पकड़ा था? तो, मेरा दिमाग़ ये सब सोच रहा था। लेकिन जब यह पक्का हो गया कि यह एक क्लीन कैच था, तो भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, मेरे दिमाग़ के किसी कोने में यह भी था कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन खेल के लिहाज़ से सूर्या का वह कैच असाधारण था।

अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी की शानदार डेथ बॉलिंग और विराट कोहली (76) व अक्षर पटेल (47) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। टीम ने बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फ़ाइनल में पहली बार फ़ाइनल में पहुंची दक्षिण अफ़्रीका को 7 रन से हराकर अपना दूसरा ICC T20 वर्ल्ड कप ख़िताब जीता, जिसमें दक्षिण अफ़्रीका को जीत के लिए 177 रन बनाने थे।
 

इसे भी पढ़ें: Jason Roy यूरोपीय ETPL टूर्नामेंट के लिए ग्लास्गो कॉस्मिक टीम में शामिल हुए


दिलीप ने 2021 से लेकर 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने तक भारतीय पुरुष टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया। वे 2025 में भारत के UK टेस्ट दौरे के लिए एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा फील्डिंग कोच बने, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें आगे नहीं रखा गया। टीम इंडिया के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, वे ICC T20 वर्ल्ड कप 2024, 2026 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 11 Aug 2026 14:56:41 +0530

  Videos
See all

Mayawati live on Gen Z: जेन जी के आंदोलन पर मायावती का ऐलान | JPSC-JSSC Protest | Ranchi | BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T10:13:16+00:00

Atiq Ahmed CM Yogi से कितना डरता था, सुनिए Manoj Ranjan Tripathi की जुबानी |UP News| Atiq Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T10:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers