Responsive Scrollable Menu

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के प्रकाश राज:बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी, अहंकारी सत्ता और कमजोर होगी

एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर सोमवार को प्रदर्शन स्थल से कथित तौर पर लिया गया एक वीडियो रीपोस्ट किया। वीडियो में छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया। रिप्लाई देते हुए एक्टर ने लिखा, “क्यों... क्यों... क्यों? अब ये क्रूरता नहीं चलेगी। इससे सिर्फ घमंड में बैठी सत्ता और कमजोर होगी।” पीयूष ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर सवाल उठाया झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दिल्ली के CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन के दौरान सलमान खान, नसीरुद्दीन शाह, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सेलेब्स ने छात्रों के समर्थन में प्रतिक्रिया दी थी। यूजर्स का दावा है कि झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर ज्यादातर बड़े चेहरे चुप हैं। हालांकि, एक्टर पीयूष मिश्रा रांची पहुंचकर छात्रों के समर्थन में खड़े हुए। पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर उन पर कटाक्ष किया। मिश्रा ने कहा था, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे। माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।’ क्या था नसीरुद्दीन शाह का पूरा बयान? दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर शुरुआत में सेलेब्स की चुप्पी पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से बात करते हुए कहा था, ‘सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा। एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा।’ बता दें कि झारखंड छात्रों के प्रदर्शन के 16वें दिन पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'गुलाल' का प्रसिद्ध गाना 'आरंभ है प्रचंड' भी गाया था। …………… झारखंड के छात्रों के आंदोलन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... विधानसभा घेराव के दौरान 10 छात्र घायल:14 पुलिसकर्मियों को भी आई चोट, एक आईसीयू में भर्ती, 12 इलाज करा घर गए विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे में करीब 130 लोगों के घायल होने की सूचना है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि रिफॉर्म मंच के करीब 80 छात्र-छात्राओं को चोट आई है। पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

रवि किशन की 'स्नाइपर शूटर' बेटी, जानिए कौन हैं इशिता शुक्ला, स्टार किड होकर भी अग्निवीर बन देश रक्षा में जुटीं

Who is Ravi Kishan Daughter Ishita Shukla: जहां ज्यादातर स्टार किड्स अपने माता-पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखते हैं, वहीं मशहूर एक्टर और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन की एक बेटी इशिता शुक्ला ने एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक रास्ता चुना है. इशिता ने ग्लैमरस दुनिया से दूर रहकर भारतीय सशस्त्र बलों (Defense Forces) में शामिल होकर देश की सेवा करने का फैसला किया है. चलिए बताते हैं आखिर कौन हैं इशिता शुक्ला...

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 8 गेंदों पर छक्के उड़ाने का असंभव कारनामा, भारत के बल्लेबाज के नाम रिकॉर्ड

Akash Choudhary 8 consecutive sixes: लगातार आठ गेंदों पर छक्के का रिकॉर्ड 2025 में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच हुए एक रणजी ट्रॉफी मैच में बना. मेघालय के लिए खेलते हुए आकाश चौधरी के बल्ले से ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने लगातार 8 छक्के लगाने का असंभव कारनामा तो किया ही, साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज भी बन गए. Tue, 11 Aug 2026 16:38:12 +0530

  Videos
See all

Chamoli Cloudburst: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही | Niti Valley | Bailey Bridge #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:17:10+00:00

Vidisha Flood: लगातार बारिश से बेतवा नदी उफान पर, मंदिरों में घुसा पानी ! MP News | Monsoon #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers