Responsive Scrollable Menu

आजादी के बाद भी 11 महीने तक RBI के भरोसे चला था पाकिस्तान! नया मुल्क तो बना, लेकिन अपना बैंक बनाना भूल गए पड़ोसी

Partition of India 1947 Monetary System: विभाजन की उस आंधी में जमीन बांटी गई, नदियां बांटी गईं, पुलिस-फौज और मेज-कुर्सियों तक का बंटवारा हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद भी करीब 11 महीनों तक पाकिस्तान का अपना कोई बैंक नहीं था

Continue reading on the app

NDA के Mangal Milan में छाया तिरंगा, संसद परिसर में छिड़ा संग्राम, NDA Vs INDI के बीच जबरदस्त तकरार

संसद का मानसून सत्र अपने आखिरी पड़ाव पर है और मंगलवार को सत्ता के गलियारे में NDA का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ हुआ। संसद भवन परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत NDA के तमाम सांसद और वरिष्ठ नेता तिरंगा लहराते नजर आए। माहौल में ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजे तो सियासत का संदेश भी साफ था कि सत्र के बचे दो दिन सरकार पूरी ताकत से मैदान में रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। यानी तस्वीर में तिरंगा था, लेकिन उसके पीछे अगले 48 घंटों की संसदीय रणनीति भी थी।

इसे भी पढ़ें: Modi-Yogi ने 'Mission 2027' को सफल बनाने के लिए कसी कमर, कई BJP MLAs के टिकट पर लटकी तलवार!

दरअसल, यह बैठक इसलिए खास है क्योंकि यह मानसून सत्र के दौरान NDA की आखिरी साप्ताहिक संसदीय बैठक है। सत्र गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कौन-सा विधेयक पारित होगा, बल्कि असली परीक्षा यह है कि सरकार विपक्ष के हंगामे के बीच अपने विधायी एजेंडे को कितना आगे ले जा पाती है।

देखा जाये तो मानसून सत्र अब तक विपक्ष के लगातार विरोध और सदन में व्यवधान के कारण सुर्खियों में रहा है। विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन ने कई बार कार्यवाही की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। सरकार भी महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों को लेकर विपक्ष के तीखे प्रतिरोध का सामना करती रही है। ऐसे में संसद के पास बचे सिर्फ दो दिन सियासी और संसदीय, दोनों मोर्चों पर बेहद अहम हैं।

इस बीच, संसद के भीतर बहस पर ब्रेक और बाहर पोस्टर-नारेबाजी ने आज NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के बीच सियासी तापमान और बढ़ा दिया। NDA सांसद संसद पुस्तकालय से मकर द्वार की ओर मार्च करते हुए हाथों में तख्तियां लिए विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते रहे। ‘राहुल गांधी जवाब दो’ और ‘राहुल गांधी भागो मत’ जैसे नारों के बीच सत्ता पक्ष का कहना था कि सरकार झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष सदन के भीतर चर्चा करने की बजाय बाहर सियासी प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से जवाबदेही की मांग की। दोनों खेमे संसद परिसर में आमने-सामने आए तो सुरक्षा बलों को बीच में घेरा बनाना पड़ा। 

उधर, आज एनडीए के ‘मंगल मिलन’ में फ्लोर कोऑर्डिनेशन, लंबित विधायी कामकाज, महत्वपूर्ण बहसों और विधेयकों को अंतिम दौर में पारित कराने की रणनीति पर फोकस रहा। हम आपको बता दें कि NDA के लिए यह बैठक सहयोगी दलों को एक सुर में साधने और विपक्ष के शोर के बीच सरकार की लाइन स्पष्ट रखने का मंच है। अब देखना यह है कि ‘मंगल मिलन’ में बनी रणनीति गुरुवार तक संसद के पटल पर कितनी सफल होती है। तिरंगा लहराकर NDA ने एकजुटता की तस्वीर तो दिखा दी है, अब आखिरी दो दिन उस तस्वीर को संसदीय नतीजे में बदलने की परीक्षा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL क्रिकेटर Abhishek Porel रेप के आरोप में गिरफ्तार, Calcutta High Court ने दिया था आदेश

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है। रेप का मामला दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने बंगाल के इस क्रिकेटर को गिरफ़्तार किया। 20 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें मुख्य आरोपी के तौर पर पहचाने जाने के बाद उनकी गिरफ़्तारी का आदेश दिया था। हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि पोरेल को दम दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इमामी सिटी से गिरफ़्तार किया गया।
 

इसे भी पढ़ें: T20WC में Suryakumar के कैच पर T. Dilip: वह एक असाधारण मैच जिताऊ कैच था!


अभिषेक के ख़िलाफ़ 19 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से ज़्यादातर ग़ैर-ज़मानती अपराध थे। पिछली सुनवाई के दौरान, कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने हुगली के मगरा पुलिस स्टेशन को अभिषेक के पास मौजूद मोबाइल फ़ोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त करने का निर्देश दिया था। पुलिस से उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने वाली रिपोर्ट भी जमा करने को कहा गया था।

यह मामला मंगलवार, 11 अगस्त को सुनवाई के लिए आया। कार्यवाही के दौरान, मगरा पुलिस स्टेशन ने जज को बताया कि अभिषेक को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे चिनसुराह कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभिषेक के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया है कि अभिषेक ने शिकायत करने वाली महिला को गैर-कानूनी तरीके से कैद करके रखा। उसने उसे खाना नहीं दिया और जान-बूझकर उसे सबसे अलग-थलग रखा। इसके नतीजे में... महिला शारीरिक रूप से कमजोर हो गई और ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थी।
 

इसे भी पढ़ें: Afghanistan का जलवा! World Cup 2027 में सीधे क्वालीफाई, Rashid Khan का शानदार खेल


शिकायत में 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में हुई एक घटना का ज़िक्र है। इसमें आरोप लगाया गया है कि महिला को कैद करके रखा गया और खाना नहीं दिया गया, जिससे वह कमजोर हो गई और उसे मेडिकल मदद की ज़रूरत पड़ी। ये आरोप शिकायत में लगाए गए हैं और अभी तक अदालत में साबित नहीं हुए हैं। शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह अभिषेक के साथ रिश्ते में थी और उनके परिवारों के बीच शादी की बात भी हुई थी। लेकिन उसकी शिकायत के मुताबिक, जब उसे पता चला कि अभिषेक के दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध हैं, तो उनका रिश्ता खराब हो गया और वे अलग हो गए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Tue, 11 Aug 2026 15:15:42 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | Rakesh Pandey | 'राष्ट्रवाद' में आज इन मुद्दों पर होगी बहस! #rashtravad #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T10:41:45+00:00

Jharkhand Protest पर क्या बोले Akhilesh Yadav? #ytshorts #shorts #news #viral #upnews #uttarpradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T10:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers