MI vs LSG : आईपीएल 2026 का 47वां मैच आज यानी 4 अप्रैल (सोमवार) को मुंबई इंडियंस और सनराजर्स हैदराबाद के मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मैच अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस और 10वें स्थान पर बरकरार लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में मुंबई की कप्तान हार्दिक पांड्या और गुजरात की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी.
आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो वाला होने वाला है. इस मैच को मुंबई हारती है तो वो पूरी तरह से आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी. वहीं अगर लखनऊ की टीम हार जाती है तो वो भी लगभग आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. लेकिन उससे पहले इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानते हैं.
MI vs LSG: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच अक्सर देखने के लिए मिलते हैं. ये मैच लाल मिट्टी वाली पिच पर होने वाला है, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. इस पिच पर तेज उछाल और बाउंस देखने के लिए मिलता है. यहां की आउटफील्ड काफी तेज है. इस पिच पर घास नहीं होती और ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने में दिक्कत होती है. वहीं स्पिनर्स भी यहां पर कम असरदार ही साबित होते हैं.
MI vs LSG: वेदर रिपोर्ट
आज यानी 4 अप्रैल को मुंबई का मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. ऐसे में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के इस मैच पर बारिश का कोई खतरा नहीं है. मुंबई में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है.मैच के समय शाम में मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है, जिससे फैंस को राहत मिल सकती है.
MI vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 6 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 मैच जीत पाई है. ऐसे में लखनऊ का पलड़ा इन आंकड़ों के हिसाब से मुंबई पर पूरी तरह से भारी है.
मुंबई के खिलाफ लखनऊ का सबसे ज़्यादा टीम टोटल 214 रहा है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 101 रहा है. दूसरी ओर मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ 215 का सबसे ज़्यादा स्कोर बनाया है, जबकि इस मैच में उनका सबसे कम टोटल 132 रहा है. अब आज के मैच में आंकड़े बदलने की उम्मीद है.
MI vs LSG: संभावित प्लेइंग-11
MI - रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कृष्ण भारत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, एएम गजनफर, रघु शर्मा और कॉर्बिन बॉश.
LSG - मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली को बड़ा झटका, ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर
Continue reading on the app