Responsive Scrollable Menu

इंदौर में 9 जून से BRICS कृषि मंत्रियों का वैश्विक सम्मेलन, 11 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, यहां जानिए क्या होगा खास?

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 9 जून से होने वाले BRICS कृषि मंत्रियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। वहीं इस दौरान, दोनों नेताओं ने इस वैश्विक आयोजन को भारत और मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया।

दरअसल 9 जून से 13 जून तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के तहत, पहले 9 से 11 जून 2026 तक BRICS कृषि कार्य समूह (AWG) की बैठकें होंगी। इसके बाद, 12 और 13 जून 2026 को सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वैश्विक कृषि चुनौतियों और अवसरों पर गहन विचार-विमर्श होगा। यह सम्मेलन इंदौर को वैश्विक कृषि विमर्श का केंद्र बनाएगा।

जानिए इसे लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह सम्मेलन खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने, कृषि व्यापार को बढ़ावा देने और किसान कल्याण जैसे ज्वलंत विषयों पर नई दिशा और रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक के दौरान, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सम्मेलन की सभी तैयारियाँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न की जाएँ। सरकार का लक्ष्य केवल एक सफल आयोजन सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि इस मंच के माध्यम से भारत की समृद्ध कृषि क्षमता, नवाचारों और सदियों पुरानी कृषि परंपरा का प्रभावी प्रदर्शन करना भी है।

BRICS के 11 सदस्य देश

केंद्रीय मंत्री ने BRICS देशों की वैश्विक कृषि में अहम भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत छोटे किसान और करीब 45 प्रतिशत अनाज उत्पादन इन्हीं BRICS देशों से जुड़ा है। वर्तमान में BRICS के 11 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य प्रमुख देश शामिल हैं। सम्मेलन में वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु अनुकूल स्मार्ट कृषि पद्धतियाँ, कृषि व्यापार और आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ करना, डिजिटल कृषि और प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का कृषि में उपयोग, किसान कल्याण और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान के सुस्वाद व्यंजनों का अनुभव भी कराया जाएगा

सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए इंदौर की संस्कृति और आतिथ्य का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अतिथियों को इंदौर की स्वच्छता, मालवा की समृद्ध संस्कृति, यहाँ की मेहमाननवाज़ी और कृषि विविधता से भी परिचित कराया जाएगा। इसके तहत, उन्हें इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान के सुस्वाद व्यंजनों का अनुभव भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन को मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के किसानों, कृषि नवाचारों और नई तकनीकों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि यह आयोजन वैश्विक कृषि सहयोग, खाद्य सुरक्षा और नवाचार के एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो भारत और विशेष रूप से मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाएगा।

Continue reading on the app

पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर कूटनीति के अहम किरदार कैसे बनते जा रहे हैं?

भारत-पाकिस्तान संघर्ष ने जनरल आसिम मुनीर को न केवल फ़ील्ड मार्शल बनाया बल्कि पिछले हफ़्तों के दौरान वह अमेरिका और ईरान के बीच विवाद में एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ बनकर भी उभरे. आख़िर ये सब कैसे हुआ?

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Match: Rahane-Raghuvanshi की पार्टनरशिप ने पलटी बाजी, Kolkata ने जीता अहम मुकाबला।

कोलकाता ने एक संतुलित और संयमित खेल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के 
खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।

बता दें कि हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत ठीक रही और ट्रेविस हेड ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की पारी खेली। उनके साथ ईशान किशन ने भी 42 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हुई, जिससे टीम  टीम 19 ओवर में 165 रन बनाकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई।

कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण ने 2-2 विकेट लेकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

जवाब में कोलकाता की शुरुआत तेज रही। फिन एलन ने महज 13 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। उनके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और मैच को नियंत्रण में रखा। रहाणे ने 43 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 59 रनों की जिम्मेदार पारी खेली।

रहाणे और रघुवंशी के बीच हुई साझेदारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और जीत सुनिश्चित की।
 
इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने इस सिजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है, जिससे आगे के मुकाबलों में उसका मनोबल बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं हैदराबाद को अपनी गेंदबाजी और मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर दोबारा विचार करने की जरूरत महसूस हो रही है।
Sun, 03 May 2026 23:30:11 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में 'विजय' सरकार? Tamil Nadu Election | MK Stalin | VIjay #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:07:50+00:00

Bengal Election Results: काउंटिंग से ठीक पहले बौखलाई TMC! BJP vs TMC | CM Mamata | Election Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:15:00+00:00

Bengal Election Result: जीत से पहले मंदिर पहुंचे बंगाल के नेता? Mamata | BJP Candidate | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:10:09+00:00

Delhi AC Fire News: दिल्ली में AC फटा, 9 मौत, कितना खतरनाक है AC? Delhi Fire News | AC Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers