Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में बरामदगी, 80 गिरफ्तार

काबुल, 3 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में चल रही कार्रवाई के दौरान काउंटर-नार्कोटिक्स बलों ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है। यह जानकारी सरकारी बख्तर न्यूज एजेंसी ने रविवार को दी।

स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने करीब 8,170 किलो हेरोइन के साथ-साथ ड्रग्स बनाने और प्रोसेस करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की। यह कार्रवाई ड्रग तस्करी पर रोक लगाने और इस धंधे से जुड़े गिरोहों को खत्म करने के लगातार प्रयासों का हिस्सा है।

इसी तरह, पश्चिमी अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में शनिवार को सुरक्षा बलों ने 55 किलो मेथामफेटामिन भी जब्त की।

अधिकारियों ने कहा कि वे देश में अवैध ड्रग्स के फैलाव को रोकने और इनके खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

गृह मंत्रालय ने 26 अप्रैल को बताया कि अलग-अलग प्रांतों में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान ड्रग तस्करी के आरोप में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, काउंटर-नार्कोटिक्स पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की, जिसमें हशीश, नशीली गोलियां और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बड़ी मात्रा में जब्त किया गया।

बयान में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां देशभर में चल रहे उस अभियान का हिस्सा हैं, जिसका मकसद ड्रग तस्करी पर रोक लगाना और इनके नेटवर्क को तोड़ना है।

15 अप्रैल को, खोस्त प्रांत में काउंटर-नार्कोटिक्स के प्रांतीय निदेशक कारी वहीदुल्लाह मतावकिल ने बताया कि पुलिस ने 100 किलो से ज्यादा अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थों को सार्वजनिक रूप से जला दिया।

अधिकारी ने चेतावनी दी कि प्रांत में किसी को भी ड्रग्स बनाने या तस्करी करने की इजाजत नहीं है, और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफगान सरकार ने हाल के महीनों में ड्रग्स के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सैकड़ों एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट किया है और कई टन नशीले पदार्थों को भी नष्ट किया है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ऊर्जा कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज स्ट्रेट खुलने पर राहत की उम्मीद: यूएस ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी

वॉशिंगटन, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ चल रहे विवाद को संभालने के तरीके का बचाव किया, जबकि बढ़ती ईंधन कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

एबीसी न्‍यूज को दिए इंटरव्यू में डफी ने कहा क‍ि ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन भरोसा भी जताया कि जैसे ही सप्लाई के रास्ते ठीक होंगे, कीमतें गिर जाएंगी।

उन्होंने कहा, “जैसे ही होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, आप देखेंगे कि कीमतें तुरंत नीचे आने लगेंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ तुरंत सामान्य नहीं होगा। इसका असर कुछ समय तक रहेगा। हालात पहले जैसे होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

इस समय अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4.45 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है, जिसके चलते कई लोग ड्राइविंग और घर के खर्चों में कटौती कर रहे हैं।

डफी ने इस पूरे मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए ट्रंप के फैसले का समर्थन किया।

उन्होंने कहा क‍ि हम एक परमाणु ताकत वाला ईरान नहीं चाहते। उन्‍होंने ईरान को पिछले 40 वर्षों में दुनिया को अस्थिर करने वाली सबसे बड़ी ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस लंबे समय में दुनिया और अमेरिका को सुरक्षित बनाना है। राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप मजबूत और बड़े फैसले ले रहे हैं।

जब उनसे आम लोगों पर पड़ रहे आर्थिक असर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने घरेलू नीतियों और अमेरिका की ऊर्जा उत्पादन क्षमता की बात की।

उन्होंने कहा क‍ि अमेरिका में सप्लाई की कमी नहीं होगी, क्योंकि हम खुद काफी उत्पादन करते हैं।

उन्होंने टैक्स से जुड़ी राहत का भी जिक्र किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इस टैक्स सीजन में अमेरिकियों को अच्छा खासा टैक्स रिफंड मिले।

आलोचनाओं के बावजूद डफी का कहना है कि जैसे ही समुद्री रास्ते फिर से खुलेंगे, ऊर्जा की कीमतें कम हो जाएंगी।

डफी ने बजट एयरलाइन स्पिरिट एयरलाइंस के बंद होने पर भी बात की और यह मानने से इनकार किया कि सिर्फ युद्ध इसकी वजह है। उन्होंने कहा क‍ि वे पहले से ही घाटे में चल रहे थे और बताया कि कंपनी पहले ही दिवालिया होने की प्रक्रिया में थी और लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रही थी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने दूसरी एयरलाइनों के साथ मिलकर यात्रियों और कर्मचारियों की मदद करने की कोशिश की है। यात्रियों और कर्मचारियों को इस स्थिति से निकालने के लिए एक संयुक्त अमेरिकी प्रयास किया गया है।

ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज स्‍ट्रेट का दोबारा खुलना बहुत जरूरी है, तभी वैश्विक सप्लाई में सुधार आएगा। हालात पूरी तरह सामान्य होने में कुछ महीने लग सकते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: कोलकाता-गुजरात ने जीते मैच, डबल हेडर के बाद भी पॉइंट्स टेबल में नहीं हुआ बदलाव

Updated IPL 19 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीजन की तीसरी जीत हासिल की. वहीं, गुजरात ने पंजाब किंग्स को हराकर जीत का छक्का लगाया. लेकिन इन जीत से उन्हें पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ. Sun, 03 May 2026 23:54:49 +0530

  Videos
See all

Crime Report: खौफनाक अंजाम! सनकी प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाने का किया प्रयास!Love Story Gone Wrong #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:48+00:00

Manipur violence |3 साल बाद भी नहीं थमा दर्द, इम्फाल में श्रद्धांजलि | #viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:04+00:00

Hit And Run Case, महिला गंभीर घायल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:45:00+00:00

Today's Morning News LIVE: West Bengal Election Result 2026 | Mamata Banerjee | TMC | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers