Responsive Scrollable Menu

रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, साई सुदर्शन की फिफ्टी, सुंदर ने खेली मैच विनिंग पारी

GT vs PBSK: IPL 2026 का 46वां मैच बेहद ही काफी रोमांचक रहा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है. गुजरात ने पंजाब से इस सीजन के हार का बदला ले लिया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 163 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 57 रनों की पारी खेली. जबकि वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 40 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. 

गिल के आउट होने के बाद सुदर्शन और बटलर ने की थी अच्छी शुरुआत

पंजाब किंग्स के दिए 164 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. गिल 4 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर विजयकुमार विशाक ने बटलर को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया. बटलर 22 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए.

साई सुदर्शन ने खेली 57 रनों की पारी

इसके बाद मार्कस स्टोयनिस ने निशांत संधु को आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया. निशांत 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. फिर विजयकुमार विशाक ने पंजाब किंग्स को बड़ा सफलता दिलाई. उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सुदर्शन 41 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए. 

वाशिंगटन सुंदर ने खेली मैच विनिंग पारी

इसके बाद मार्को यानसेन ने राहुल तेवतिया को 2 रन के स्कोर पर चलता किया. फिर अर्शदीप सिंह ने 5 रन के निजी स्कोर पर जेसन होल्डर को पवेलियन भेजा, जिसके बाद मैच काफी रोमांचक हो गया था, लेकिन वाशिंगटन सुंदर आखिरी तक टिके रहे और छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई. सुंदर ने 23 गेंदों पर 40 रनों की नाबाद पारी खेली. 

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 163 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. मार्कस स्टोयनिस 31 गेंद पर 40 रन बनाए. वहीं मार्को यानसेन ने 20 रन और श्रेयस अय्यर ने 19 रनों का योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए. जबकि राशिद खान को 1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  क्या IPL 2026 के बाद शादी कर रहे हैं शुभमन गिल? टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर GT के कप्तान ने किया खुलासा

Continue reading on the app

Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान

आईपीएल की एक बड़ी टीम के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला के समूह ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को करीब 1.65 अरब डॉलर में खरीदने का समझौता किया है। बता दें कि इस सौदे की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि यह सौदा केवल राजस्थान रॉयल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ जुड़ी अन्य टीमें पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी इसमें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला के पास लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी और शेष हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस सौदे को पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और आईपीएल संचालन परिषद से मंजूरी जरूरी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि इस नए मालिकाना ढांचे के बाद टीम के संचालन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल भाटिया, अदार पूनावाला और मौजूदा मालिक मनोज बडाले सभी टीम के बोर्ड में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की कोशिश एक अन्य समूह ने की थी, लेकिन फंडिंग और नियामकीय अड़चनों के चलते वह प्रयास सफल नहीं हो पाया। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स फिलहाल मनोज बडाले की कंपनी के पास है, जिसमें कुछ विदेशी निवेशकों की भी हिस्सेदारी है।

जानकारों का मानना है कि यह सौदा आईपीएल के बढ़ते आर्थिक प्रभाव और वैश्विक आकर्षण को दर्शाता है। आने वाले समय में इससे लीग की व्यावसायिक क्षमता और भी मजबूत हो सकती है और टीम के प्रदर्शन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: अभिषेक शर्मा फिर बने नंबर-1, पर्पल कैप के लिए रबाडा ने ठोका दावा

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: आईपीएल 2026 में 3 मई को डबल हेडर मैच खेले गए. इन 2 अहम मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला. अभिषेक शर्मा फिर नंबर-1 बनने में कामयाब रहे. Sun, 03 May 2026 23:51:24 +0530

  Videos
See all

Manipur violence |3 साल बाद भी नहीं थमा दर्द, इम्फाल में श्रद्धांजलि | #viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:04+00:00

Hit And Run Case, महिला गंभीर घायल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:45:00+00:00

Today's Breaking News: West Bengal Election Results 2026 | Mamata Vs Modi | Assam | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T18:52:59+00:00

Crime Report: खौफनाक अंजाम! सनकी प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाने का किया प्रयास!Love Story Gone Wrong #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers