Responsive Scrollable Menu

एमके स्टालिन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कोलाथुर सीट से मिली करारी हार

MK Stalin Resignation: तमिलनाडु के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. यहां पर TVK  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर है. कोलाथुर सीट से TVK उम्मीदवार ने सीएम एमके स्टालिन को हरा दिया था. अब DMK के प्रमुख एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 

राज्यपाल कार्यालय को भेजे इस्तीफे  को भेजा इस्तीफा 

लोक भवन के अधिकारियों का कहना है कि औपचारिक रूप से राज्यपाल कार्यालय को भेजा दिया गया है. राज्यपाल की ओर से ज्यागपत्र स्वीकार करने के बाद आधिकारिक पुष्टि की उम्मीद है. आपको बता दें कि यह घटनाक्रम तमिलनाडु में एक बड़े राजनीतिक बदलाव के बीच सामने आया है. यहां पर विजय के नेतृत्व वाली TVK 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे पार्टी के रूप में सामने आई है. अभी बहुमत के लिए उसे 10 और विधायकों की जरूरत है. 

प्रमुख नेता की स्टालिन से मुलाकात 

डीएमके को 59 सीटें प्राप्त हुई हैं. यह सत्तारूढ़ पार्टी के लिए ​बड़ा झटका है. इसी बीच, थिरुमावलवन, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव शनमुगम और सीपीआई के राज्य सचिव वीरपांडियन सहित गठबंधन के प्रमुख नेता डीएमके मुख्यालय में स्टालिन से मुलाकात करने वाले हैं. इससे चुनाव परिणामों के बाद की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में स्टालिन के गढ़ कोलाथुर में बड़ा उलट फेर देखने को मिला. यहां पर उन्हें TVK उम्मीदवार वीएस बाबू ने 8,795 वोटों के अंतर मात दी है. टीवीके को 32 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं. इसी तरह डीएमके को 24.19 प्रतिशत और AIDMK को 21.22 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

प्रदर्शन में गिरावट को दर्शाता है

यह दोनों द्रविड़ दलों के प्रदर्शन में गिरावट को दर्शाता है. हार के बाद भी स्टालिन ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. वोट शेयर में मामूली अंतर बताया है. उन्होंने कहा कि DMK के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों को वाटे देने वाले तमिलनाडु के सभी लोगों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. 

Continue reading on the app

नई दिल्ली से चलने वालीं 30 ट्रेनों के बदले जाएंगे स्टेशन, जानें किन रूट्स के लिए आया अपडेट

New Delhi Railway Station: राजधानी दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्ततम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अगर आप आने वाले दिनों में यहां से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब 30 मुख्य ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट करने का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है. यह कदम स्टेशन पर होने वाले पुनर्विकास कार्य और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी है. जैसे ही बोर्ड की ओर से इस पर अंतिम मुहर लगेगी, इन गाड़ियों का संचालन नए निर्धारित स्टेशनों से शुरू कर दिया जाएगा.

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का चेहरा पूरी तरह बदलने वाला है. रेल भूमि विकास प्राधिकरण यानी आरएलडीए इस स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए पुनर्विकास का काम कर रहा है. अनुमान है कि इस पूरे निर्माण कार्य में लगभग चार साल का लंबा समय लगेगा. वर्तमान में पहाड़गंज की तरफ वाली इमारत को नया रूप देने का काम शुरू हो चुका है. आने वाले समय में स्टेशन के प्लेटफॉर्मों को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा, जिसके कारण वहां ट्रेनों के आवागमन के लिए जगह कम होगी. निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर भीड़ के प्रबंधन को देखते हुए गाड़ियों की संख्या कम करना अनिवार्य हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन ट्रेनों की सूची बनाई गई है जिन्हें अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया जा सकता है.

निजामुद्दीन और आनंद विहार जाएंगी ये प्रमुख ट्रेनें

प्रस्ताव के अनुसार, कई हाई-प्रोफाइल ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन स्टेशन में बदलाव किया गया है. नई दिल्ली से रानी कमलापति के बीच दौड़ने वाली बेहद लोकप्रिय शताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12001-02) को अब हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाने की योजना है. इसी तरह नई दिल्ली से आगरा जाने वाली ताज एक्सप्रेस और नई दिल्ली से डॉ. आंबेडकर नगर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी निजामुद्दीन शिफ्ट किया जाएगा. इसके अलावा, देहरादून शताब्दी और काठगोदाम शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों को आनंद विहार टर्मिनल भेजने का प्रस्ताव है. प्रयागराज के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी अब आनंद विहार से ही अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेगी.

इन स्टेशनों का भी होगा इस्तेमाल

भीड़ को बांटने के लिए रेलवे ने शकूर बस्ती और सफदरजंग जैसे स्टेशनों का भी उपयोग करने का निर्णय लिया है. सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, ललितपुर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस और बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शकूर बस्ती स्टेशन पर शिफ्ट किया जा सकता है. वहीं, बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी बदलाव देखने को मिलेंगे. नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के लिए चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों को सफदरजंग स्टेशन से संचालित करने का विचार है. इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य नई दिल्ली स्टेशन पर दबाव को कम करना है ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके.

त्योहारों से पहले मिल सकती है मंजूरी

रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान दिल्ली में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. इन त्योहारों के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं होती. ऐसे में विभाग चाहता है कि त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही इन ट्रेनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. इससे न केवल स्टेशन पर निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा, बल्कि यात्रियों को भी अंतिम समय में होने वाली अफरा-तफरी से बचाया जा सकेगा. जल्द ही रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

यात्रियों पर क्या होगा इसका असर?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का दिल माना जाता है, जहां से हर दिन लाखों लोग अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हैं. इन 30 ट्रेनों के शिफ्ट होने से उन यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है जो पुरानी दिल्ली या मध्य दिल्ली के आसपास रहते हैं. हालांकि, रेलवे का तर्क है कि लम्बे समय में यह बदलाव यात्रियों की सुविधा के लिए ही है. जब स्टेशन का पुनर्विकास पूरा हो जाएगा, तो यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. तब तक के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी टिकट बुकिंग और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के बदले हुए स्टेशन की जांच जरूर कर लें. रेलवे प्रशासन इस संबंध में सूचना पट्ट और पूछताछ केंद्रों के जरिए भी लोगों को जागरूक करने की योजना बना रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव, हो सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस रद्द; इन बातों का रखें ख्याल

Continue reading on the app

  Sports

अगर वैभव सूर्यवंशी सम्मान चाहिए तो..विवादित बयान देने वाले संजय मांजरेकर ने 15 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को उनके विवादित बयानों के लिए जाना जाता है. रवींद्र जडेजा पर बयान देकर माफी मांग चुके इस पूर्व ओपनर ने वैभव सूर्यवंशी को खास सलाह दी है. उन्होंने कहा टी20 आपको पैसा और नाम दिलाता है तो टेस्ट क्रिकेट सम्मान देते है. अगर हमारे जैसे आलोचक से सम्मान पाना है तो टेस्ट में अच्छा करना होगा. Tue, 5 May 2026 13:33:19 +0530

  Videos
See all

Meta Gala 2026 से सामने आईं अनोखी तस्वीर | #viralnews #viralvideo #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:46:21+00:00

Raghav Chadha | चंद महीनों की सरकार है | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:44:57+00:00

Bengal Election Results : बंगाल के बड़े नेता दिल्ली नहीं जाएंगे कोलकाता | Kolkata | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:45:53+00:00

Vijay Thallapathy | फैमिली के साथ विजय का खास जश्न | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers