निशांत कुमार की सद्भावना यात्रा आज से शुरू, महात्मा गांधी की कर्मभूमि से किया आगाज
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हुई थी. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने आज से अपनी राजनीतिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत कर दी है. जदयू कार्यालय से उनकी “सद्भावना यात्रा” आज चंपारण के लिए निकली, जो पश्चिम चंपारण से आरंभ हो रही है.
जदयू कार्यालय से भव्य रवाना
जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में आज खासा उत्साह देखने को मिला. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निशांत कुमार के “सद्भावना रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा दिखा.
कार्यकर्ताओं में जोश, संगठन मजबूत होने का दावा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दावा किया कि निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत का संकेत है. निशांत कुमार ने अपनी यात्रा को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच जाना, उनसे मिलना और उनकी समस्याओं को समझना है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद करेंगे और समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे.
20 साल के काम पर फोकस
निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें वे लोगों के बीच ले जाने का प्रयास करेंगे. यह यात्रा उसी कड़ी का हिस्सा है. जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने बताया कि निशांत कुमार ने लोगों के आग्रह पर राजनीतिक और सामाजिक जीव न में कदम रखा है. उनकी यह यात्रा महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से शुरू हो रही है.
जमीनी स्तर तक संवाद का प्लान
श्रवण कुमार के अनुसार, निशांत कुमार प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. वे उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान की दिशा में काम करेंगे. श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि निशांत कुमार के लिए पद कोई मायने नहीं रखता. उनका मुख्य उद्देश्य लोगों से मिलना, संवाद करना और संगठन को मजबूत बनाना है.
Facebook Verification Scam: फेसबुक ब्लू टिक के नाम पर बड़ा फिशिंग स्कैम, 30,000 अकाउंट खतरे में
Meta के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर एक बड़ा फिशिंग स्कैम सामने आया है, जिसमें ब्लू टिक (verified badge) के नाम पर यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है। इस स्कैम में अब तक 30,000 से ज्यादा अकाउंट्स के खतरे में होने की आशंका जताई गई है।
फ्री ब्लू टिक का लालच देकर हो रहा अटैक
ब्लू टिक पाने का सपना कई यूजर्स देखते हैं, और इसी का फायदा हैकर्स उठा रहे हैं। उन्हें “फ्री में वेरिफिकेशन” का झांसा देकर फंसाया जा रहा है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह कैंपेन काफी भरोसेमंद दिखने वाले ईमेल्स और मैसेज के जरिए फैलाया जा रहा है, जिससे यूजर्स आसानी से धोखा खा जाते हैं।
30,000 से ज्यादा अकाउंट्स पर खतरा
सिक्योरिटी फर्म Guardio के रिसर्चर Shaked Chen के अनुसार, यह अटैक “AccountDumpling” नाम के कैंपेन का हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 30,000 से ज्यादा फेसबुक अकाउंट्स पहले ही प्रभावित हो चुके हैं।
इस स्कैम के पीछे कथित तौर पर एक वियतनाम आधारित ग्रुप का हाथ बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर उन्हें आगे बेचने का काम करता है।
कैसे किया जा रहा है अटैक?
हैकर्स यूजर्स को ऐसे ईमेल भेजते हैं जो असली लगते हैं। खास बात यह है कि ये ईमेल किसी फर्जी वेबसाइट से नहीं बल्कि असली प्लेटफॉर्म से भेजे जाते हैं। इसमें Google AppSheet का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए फिशिंग ईमेल भेजे जाते हैं, जिससे यूजर्स को लगता है कि मैसेज भरोसेमंद है। ईमेल में कभी अकाउंट बंद होने की धमकी दी जाती है, तो कभी फ्री ब्लू टिक देने का लालच दिया जाता है।
कैसे फंसते हैं यूजर्स?
जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक फेक पेज पर ले जाया जाता है। वहां उससे लॉगिन डिटेल, पासवर्ड और यहां तक कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) कोड भी मांगा जाता है। यूजर अनजाने में अपनी सारी जानकारी हैकर्स को दे देता है, जिससे उसका अकाउंट तुरंत खतरे में आ जाता है।
एडवांस टेक्नीक का इस्तेमाल
रिसर्च में यह भी सामने आया है कि हैकर्स ने ईमेल्स को और भी खतरनाक बनाने के लिए एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया है, जैसे कि छिपे हुए कैरेक्टर्स और टेक्स्ट को इस तरह बदलना कि वह सिक्योरिटी सिस्टम को पकड़ में न आए।
यूजर्स के लिए चेतावनी
एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सिर्फ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से आने वाले अपडेट्स पर ही भरोसा करें। ब्लू टिक या किसी भी वेरिफिकेशन के लिए हमेशा आधिकारिक Meta चैनल्स का ही इस्तेमाल करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi




















