Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के बाद एग्जिट पोल्स में NDA को बड़ी जीत दावा, कांग्रेस गठबंधन पीछे
Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में एग्जिट पोल अब एक साझा रुझान की ओर इशारा कर रहे हैं. पोल ऑफ पोल्स के समेकित विश्लेषण में NDA यहां पर स्पष्ट बढ़त के साथ उभरता दिख रहा है30 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है. सभी सर्वे NDA को इस आंकड़े के पार ले जाते देखा जा रहा है.
NDA के हालात मजबूत दिख रहे
तीन प्रमुख एजेंसियों- Axis My India, Peoples Pulse और Praja Poll - के आंकड़ों को देखें तो भाजपा गठबंधन NDA के हालात मजबूत दिख रहे हैं. Axis My India के अनुसार, NDA को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे बहुमत की रेखा पर या उससे ऊपर रखता है. Peoples Pulse भी NDA को 16 से 20 सीटों के दायरे में दिखाता है, जबकि Praja Poll सबसे आक्रामक अनुमान देते हुए NDA को 19 से 25 सीटों तक पहुंचता है. इन तीनों सर्वेक्षणों का औसत संकेत यही है कि NDA पुडुचेरी में सरकार बनाने की स्थिति में है.
निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 0 से 3 सीटें
इस चुनाव में एक दिलचस्प पहलू ये है कि TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) की मौजूदगी भी है. Axis My India उसे 2 से 4 सीटें मिलने की उम्मीद है. Peoples Pulse और Praja Poll दोनों ही उसे किसी तरह की सीट देते नहीं दिख रहे हैंं. इसका मतलब है कि TVK की भूमिका सीमित रह जाती है. इसका प्रभाव कुछ चुनिंदा सीटों तक ही सिमट सकता है. अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की बात की जाए तो उनके खाते में 0 से 3 सीटें जाने का अनुमान है. हालांकि, यह संख्या कम है, लेकिन करीबी मुकाबले के हालात में ये सीटें सरकार गठन के समीकरण को प्रभावित कर सकती हैं.
NDA बहुमत के करीब
अलग-अलग सर्वेक्षणों में सीटों के आंकड़ों में अंतर जरूर है, लेकिन दिशा एक ही है कि NDA बहुमत के करीब या उससे ज्यादा. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय मुद्दे, उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि और सीमित सीटों का गणिैत रिजल्ट को तेजी से प्रभावित करेगा. ऐसे में 2-3 सीटों का अंतर सत्ता का संतुलन बदल सकता है. फिलहाल, एग्जिट पोल के ये रुझान NDA के पक्ष में सरकार बनने की संभावना नजर आ रही है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को नतीजों के दिन किसी उलटफेर की उम्मीद करनी होगी.
गर्मियों में आपका स्मार्टफोन हो जाता है बहुत गर्म, इन 8 तरीकों से Phone को ओवरहीट होने से बचाएं, रहेगा हरदम कूल
Tips to stop phone overheating: गर्मियों में फोन बहुत जल्दी ओवरहीट हो जाता है. खासकर, चार्जिंग में लगाकर फोन पर बात करना, गेम खेलना रिस्की हो सकता है. ओवरहीट होकर एसी की तरह फोन भी फट सकता है. आपका भी स्मार्टफोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो आप इन 8 तरीकों को अपनाकर फोन को अधिक गर्म होने से बचा सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















