Responsive Scrollable Menu

सलमान के घर फायरिंग केस;बॉडीगार्ड बोले-एक्टर को मारना चाहते थे:2024 में बाइक सवार आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई थीं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। समाचार एजेसी PTI के अनुसार, इस मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में बयान दिया। 14 अप्रैल 2024 को दो बाइक सवार लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी थी बॉडीगार्ड ने बताया कि वह 13 अप्रैल को शाम 7 बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। उस समय सलमान खान की सुरक्षा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के कारण बढ़ाई गई थी। उसने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजे पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। CCTV स्क्रीन पर देखा कि दो लोग हेलमेट पहनकर बाइक पर आए और बिल्डिंग की ओर फायरिंग की। गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हुए गवाह के अनुसार हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए। इसके बाद वह और अन्य गार्ड तुरंत बाहर गए, लेकिन हमलावर 'आई लव बांद्रा' पॉइंट की ओर भाग गए और फिर मेहबूब स्टूडियो रोड की तरफ निकल गए। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर महेश मुले ने कोर्ट में CCTV फुटेज पेश किया, जिसमें बाइक गेट के पास आती दिख रही है। गवाह ने वीडियो में डिटेल्स की पहचान की। घटना के समय सलमान बेडरूम में मौजूद थे बॉडीगार्ड ने साफ किया कि घटना के समय सलमान खान पहली मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। उसने कहा कि यह फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। जिरह के दौरान उसने बताया कि वह आवाज सुनते समय सुरक्षा केबिन में था और उसे अभिनेता को मिली धमकियों की व्यक्तिगत जानकारी नहीं थी। एक अन्य गवाह, पुलिस गार्ड ने अदालत में बताया कि वह लॉबी में था और उसने घटना नहीं देखी, लेकिन मौके पर पड़े कारतूस देखे। पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने फायरिंग की। मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने घटना से दो दिन पहले इलाके की रेकी की थी, वीडियो बनाया और उसे वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई को भेजा था। इस मामले में विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपी अनुजकुमार थपन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई वॉन्टेड हैं। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ …………….. सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान के कंधे पर शख्स ने अचानक हाथ रख दिया:सिक्योरिटी हो गई अलर्ट, तुरंत हटाया; एक्टर ने शांत रहने का इशारा किया सलमान खान का जामनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

मुख्यंमत्री आज करेंगे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमि-पूजन, सिक्स लेन होगी सड़क, जानें परियोजना की विशेषताएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 3 मई 2026 को 2360 करोड़ की लागत से बनने वाले इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करने जा रहे हैं। 20 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर न केवल ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि मालवा क्षेत्र में निवेश के नए द्वार भी खोलेगा। 1300 हेक्टेयर में फैलने वाला यह प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा। कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म के माध्यम से कॉरिडोर के स्वरूप, संभावनाओं और क्षेत्रीय प्रभावों को दिखाया जाएगा।

इससे औद्योगिक और वाणिज्यिक विस्तार के नए द्वार खुलेंगे। स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों अवसर पैदा कर मालवा अंचल की आर्थिक प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बता दें कि फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ने 2360 करोड़ रुपये के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी दी थी।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

  • परियोजना के अंतर्गत सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक लगभग 20.28 किलोमीटर लंबाई का मार्ग विकसित किया जा रहा है।
  • लगभग 1316 हेक्टेयर क्षेत्र में नियोजित विकास का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए कुल 2360 करोड़ रु. की लागत निर्धारित की गई है।
  • अधोसंरचना के तहत 75 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क तथा उसके दोनों ओर विकसित होने वाला बफर ज़ोन इस कॉरिडोर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार योग्य बनाएगा।
  • कॉरिडोर के दोनों ओर 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में एक विशाल औद्योगिक जोन विकसित किया जाएगा। कुल 1290.74 हेक्टेयर (लगभग 3200 एकड़) भूमि का विकास प्रस्तावित है।
  • यह 21 किलोमीटर लंबा और 8 लेन चौड़ा कॉरिडोर इंदौर से शुरू होकर सीधे पीथमपुर के एबी रोड से जुड़ेगा।
  • यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 और राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के बीच प्रभावी कनेक्टिविटी स्थापित करते हुए औद्योगिक परिवहन को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाएगा।

क्या मिलेगा लाभ?

  • यह परियोजना इंदौर क्षेत्र में संतुलित शहरीकरण और अधोसंरचना आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
  • इंदौर एयरपोर्ट के समीप सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से सीधे जोड़ेगा।
  • यह औद्योगिक इकाइयों के लिए लागत में कमी, समय की बचत और सप्लाई चेन की दक्षता में सुधार होगा, जो निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
  • पीथमपुर निवेश क्षेत्र, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, पीएम मित्र पार्क और विक्रम उद्योगपुरी जैसे प्रमुख औद्योगिक स्थानों को एकीकृत रूप में जोड़ते हुए औद्योगिक नेटवर्क तैयार करेगा।
  • इसके माध्यम से न केवल औद्योगिक इकाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, बल्कि लॉजिस्टिक्स, परिवहन और बाजार तक पहुंच भी अधिक प्रभावी बनेगी।
  • यह परियोजना इंदौर क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स को एकीकृत कर निवेश के लिए एक संगठित और सक्षम वातावरण तैयार करेगी।
  • इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से पीथमपुर निवेश क्षेत्र, लॉजिस्टिक हब, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को एकीकृत कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
  • बड़े निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार अधिक सुव्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए भी बड़े उद्योगों के साथ जुड़कर आगे बढ़ने के अवसर विकसित होंगे।
  • यह कॉरिडोर इंदौर को आईटी और फिनटेक गतिविधियों के लिए एक सशक्त स्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा।
  • मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज होने की संभावनाएं हैं।
  • प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और इंदौर की स्थापित औद्योगिक पहचान को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना विभिन्न सेक्टरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती है।
  • लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, तेज कनेक्टिविटी और नियोजित अधोसंरचना उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा।
  • इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में एक महत्वपूर्ण विकास धुरी के रूप में कार्य करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs KKR: जो धोनी भी नहीं कर पाए, मनीष पांडे ने नाम हुई वो उपलब्धि, किया इन 2 दिग्गजों जैसा कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में मनीष पांडे को प्लेइंग-11 में मौका मिला. IPL 2026 सीजन में ये पहला ही मैच था, जिसमें अनुभवी भारतीय बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. Sun, 03 May 2026 16:19:06 +0530

  Videos
See all

CM Vishnu Deo Sai का पत्थलगांव दौरा..ग्रामीणों के बीच अचानक पहुंचे, “लखपति दीदी” से मुलाकात | CG #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:13:49+00:00

West Bengal Election Results 2026: क्या ममता बनर्जी की होगी हार? नतीजों से पहले बड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:12:47+00:00

UP News: Police चौकी में Rohit Rana की मौत से दहला Baghpat, परिजनों ने कहा- 'पुलिस ने मार डाला' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:05:31+00:00

Assam Election 2026: काउंटिंग से पहले बढ़ी बेचैनी! किसका पलड़ा भारी? | CM Himanta #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:07:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers